233001
गाजीपुरः मुख्तार अंसारी के साले अनवर सहजाद की अंतरिम जमानत हुई खारिज
Sukhdewpur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की एडीजे प्रथम की अदालत ने आज मुख्तार अंसारी के साले अनवर सहजाद की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मामला फर्जी कंपनी बनाकर करोडों के भुगतान का है। इस मामले में अनवर सहजाद समेत कुल 5 आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज की है। 2016 के 2020 के बीच विकास कंस्ट्रक्शन नाम की कम्पनी को राज्य भंडारण निगम की ओर से 5 करोड़ 79 लाख 36 हजार का भुगतान किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिस तरह से बड़ी औद्योगिक घटना हुई है,उसके अनुसार से पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई की है,,
Upani, Chhattisgarh:सक्ती पुलिस वेदांता हादसे के बाद क्या मृतकों एवं घायलों के साथ न्याय कर पा रही है,,क्योंकि वेदांता पावर प्लांट हादसे में एफआईआर के पांच दिन गुजरने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं,,घटना के लिए जिम्मेदार वेदांता के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्लांट के चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर देवेंद्र पटेल सहित कुल 18 के खिलाफ डभरा थाने में बीएनएस की धारा 289,106(1) 3,5मामला दर्ज किया गया है,,पर मामले में निदेशक अनिल अग्रवाल विदेश इंग्लैंड में निवासरत हैं,,वहीं देवेंद्र पटेल से घटना को लेकर कोई पूछताछ नहीं हुआ है,,इसको लेकर पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए हैं,,पुलिस द्वारा नाम छुपाया जा रहा है, वहीं पुलिस इतने बड़े मामले में हाथ पांव बांध कर बैठी हुई है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर मुठभेड़: गैंगस्टर नजर को पैर में गोली, गिरफ्तारी के साथ 25 केस सामने
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर में पुलिस व पुलिस के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गैंगस्टर नजर को पैर में लगी गोली, पैर में गोली लगने से लंगड़ा घायल गिरफ्तार गैंगस्टर, गैंगस्टर से एक बाइक एक तमंचा कारतूस भी बरामद, बदमाश पर लूट और गैंगस्टर चोरी के 25 केस, मीरापुर थाने के BIT कॉलेज के पास हुई मुठभेड़।0
0
Report
पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली: चतरा अस्पताल में जांच शुरू
Ansar Nagar, Jharkhand:पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली मामले की जांच शुरू चतरा: सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम के नाम पर 5000 रुपये की अवैध वसूली मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच को लेकर एसडीओ जहूर आलम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम सदर अस्पताल पहुंची है। जहां आरोपी सफाई कर्मी से टीम के सदस्य बारी बारी से सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान जिस व्यक्ति पर अवैध वसूली का आरोप लगा है उसने अधिकारियों के समक्ष 5000 के बजाय 2500 रुपये लेने की बात को सहर्ष स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि यह राशि उसके द्वारा क्यों ली गई। उसने बताया कि जब 3 मृतक का पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, उस वक्त उक्त बॉडी को वाहन से उतारने वाला कोई नहीं था। इसके लिए पोस्टमार्टम कर्मी के द्वारा 2 लोगों को सहायता करने के लिए भाड़ा पर लाने की बात बताई गई। उसने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डेथ बॉडी को परफ्यूम छिड़ककर प्लास्टिक में लपेटते हुए सूत्री से उसे बांधकर परिजनों को सुपुर्द करना पड़ता है। उसने आगे बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में कुल 1800 रुपये खर्च हुए। शेष 700 रुपये की राशि परिजन को लौटा दिया गया है। हालाकि जांच रिपोर्ट अभी उपायुक्त रवि आनंद को समर्पित नहीं किया गया है। पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त को जांच रिपोर्ट समर्पित करने के बाद ही पता चल सकेगा।0
0
Report
Advertisement
नागौर में बस-डंपर भिड़ंत, तीन घायल; बस में सवारी नहीं थी
Nagaur, Rajasthan:नागौर निजी बस और डंपर की हुई आमने सामने भिडंत, हादसे मे तीन जने हुए घायल, बस सवारिया छोडकर पार्किंग के लिए जा रही थी, डेह की और से आ रहे डंपर से हुई भिडंत, सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, गनीमत रहे की बस मे कोई सवारी नही थी, हादसे मे बस व डंपर चालक सहित एक जना हुआ घायल, घायलो को एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल,0
0
Report
सिविल सेवा दिवस पर प्रशासनिक व्यवस्था के सशक्त आधार की सराहना
Noida, Uttar Pradesh:प्रशासनिक व्यवस्था के सशक्त आधार, हमारे सभी सिविल कार्मिकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण की दिशा में आप सभी का अथक परिश्रम, समर्पण और योगदान अभिनंदनीय है।0
0
Report
आद्वैत वेदांत के प्रणेता शंकराचार्य की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर नई चेतना प्रदान करने वाले, अद्वैत वेदांत के प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर कोटिशः वंदन। उनका तपस्वी जीवन आज भी अखिल विश्व को सत्य, ज्ञान और आत्मबोध के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।0
0
Report
Advertisement
अंबाला में वार्ड-14 के निवासियों में नाराज़गी, मेयर नहीं आया, बुनियादी सुविधाओं का अभाव
Ambala, Haryana:अंबाला शहर नगर निगम चुनाव के एलान के बाद अब चुनावी माहौल गर्माने लगा है और वार্ড 14 के लोग इस बार खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं उनका कहना है उनके इलाके में न तो मेयर आई और ना इस इलाके में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया गया।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के पास चक्रवाती परिसंचरण बना, दिल्ली में अगले 5 दिन लू संभव
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू और कश्मीर तथा आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। • दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 110 समुद्री मील की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है। • 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। Weather Report • अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि के कारण छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर लू चलने की स्थिति बन सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा, जबकि दिल्ली के शेष हिस्सों में यह सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई。0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने सूरदास जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के परम उपासक, महान संत, महाकवि सूरदास जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! कृष्ण-लीलाओं के अमर गायक श्रद्धेय सूरदास जी का तपस्वी जीवन हमें 'कृष्ण-कृपा' की राह दिखाता है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में अवैध शराब नष्ट, बाजार कीमत 82 लाख रुपये
Noida, Uttar Pradesh:इटावा। थाना चौबिया में अवैध शराब व मादक पदार्थों के नष्टीकरण अभियान के तहत सोमवार को तीन मुकदमों से संबंधित पकड़ी गई 1100 पेटी अंग्रेजी शराब को जेसीबी से नष्ट करवाया गया। बाजार में इसकी कीमत करीब 82 लाख रुपये है।यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी न्यायिक रोहित मौर्य और सीओ सैफई केपी सिंह की मौजूदगी में शराब नष्ट करने की कार्रवाई की गई।इस शराब को थाने के पीछे पड़ी खाली जमीन पर बुलडोजर से कुचलवाकर नष्ट कराया गया। शराब की पेटियों को पहले बुलडोजर से तोड़ा गया फिर गहरे गड्ढे में डालकर मलबे के साथ दबा दिया गया ताकि उसका दोबारा उपयोग ना हो सके0
0
Report
कैमूर में आयुष्मान भारत से 12.5 लाख लोगों को 10 लाख तक का इलाज
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - आयुष्मान भारत: कैमूर में 12.5 लाख लोगों का स्वास्थ्य कवच बनेगा जिले के 64% परिवारों तक पहुंची योजना, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज。 वियो - कैमूर जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। कैमूर के सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने जी मीडिया से खास बातचीत में बताया कि जिले में लगभग 12.5 लाख लोगों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 64% कवरेज हासिल कर ली गई है。 सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि सरकार ने अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए 'आयुष्मान वय वंदन योजना' की शुरुआत की है। इसके तहत बुजुर्गों को पहले से मिल रहे 5 लाख के अतिरिक्त 5 लाख रुपये यानी कुल 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। जिले के 7 निजी और 10 सरकारी अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है, जहाँ अब तक 32 हजार से अधिक लाभार्थी लाभ उठा चुके हैं और लगभग 1.25 करोड़ रुपये की राशि उपचार पर व्यय की गई है। डॉ. रजक ने अपील कीया कि जो परिवार अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं, वे अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, सदर अस्पताल या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर तैनात CHOs (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) भी कार्ड बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं。 वहीं, वार्ड सदस्य महेश खरवार ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि पहले आयुष्मान कार्ड न होने के कारण कई गरीब परिवारों को इलाज के अभाव में अपनी जान गंवानी पड़ती थी। अब 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा ने गरीबों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वे आगे आएं और इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार को सुरक्षित करें。0
0
Report
वार्षिक परीक्षा पुरस्कार और विदाई समारोह का आयोजन
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोण्डा मदरसा नुरुल उलूम इस्लामिया कोल्ही ग़रीब (गोर्रा) में दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार को वार्षिक परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह और कक्षा 5 छात्र और छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया और कक्षा 1 से 5 तक वार्षिक परिणाम घोषित कर फर्स्ट सेकंड व थर्ड पोजीशन लाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया व कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं को मेडल और पुस्तक वितरण कर विदाई दी गई। महजबीन पुत्री खलील अहमद कक्षा 2 की छात्रा ने मदरसा में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मौलाना बशीर अहमद क़ासमी ने अपने शुभ हाथों से पुरस्कार वितरण किया और दीनी और दुनियावी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रोग्राम संचालन की जिम्मेदारी मास्टर मोहम्मद सलमान के द्वारा निभाया गया। इस प्रोग्राम में स्कूल प्रबंधक जमीरुद्दीन, कारी इबादुर्रहमान, मदरसा के पूर्व शिक्षक मौलाना अब्दुर्रशीद , प्रधानाध्यापक साबित अली, क़ारी इरशाद अहमद,मौलाना फरहान, मौलाना अफ़रोज़, शाहफहद, ज़बीउल्लाह, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद असगर और बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में खाई गिरने से हिमाचल निवासी की मौत, SDRF ने शव निकाला
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र के जखोल-सिरगा मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में हिमाचल प्रदेश निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम की तत्काल मौके पर पहुँची। जानकारी के अनुसार, खेम चंद निवासी हिमाचल प्रदेश, का पैर फिसलने के कारण वह लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। SDRF ने विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला और जिला पुलिस को सुपुर्द किया।0
0
Report
जालौन में जमीन विवाद ने दो भाइयों की गोली-लाठी से हत्या, इलाके में दहशत
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश के जालौन में सोमवार शाम को जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। रामपुरा थाना क्षेत्र के अन्देला मड़ैया गांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पिता और म्रतक के बच्चों ने आरोपी भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना में एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी जयनारायण चतुर्वेदी के परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को खेत पर इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मझले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई कैलाश पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। बड़े भाई की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक कैलाश के पिता जयनारायण चतुर्वेदी और म्रतक के परिजनों, जिनमें छोटे भाई भी शामिल थे, उन्होंने आरोपी अल्लू उर्फ जितेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अल्लू की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह जमीन विवाद ने एक ही परिवार के दो चिराग बुझा दिए। घटना के बाद खेत में दोनों भाइयों के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनस्थ का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक जалौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के अन्देला मड़ैया में पारिवारिक विवाद के चलते अल्लू उर्फ जितेंद्र ने अपने सगे भाई कैलाश को तमंचे से गोली मार दी, जिससे कैलाश की मौत हो गई। इसके बाद पिता जयनारायण चतुर्वेदी और मृतक के बच्चों ने आरोपी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे आरोपी की भी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।0
0
Report
बहराइच में कूड़ा जलाते समय बुजुर्ग के जल जाने से अस्पताल भर्ती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में कूड़ा जलाते समय बुजुर्ग हुआ हादसे का शिकार, अचानक लुंगी में आग लगने से झुलसा बुर्जुग व्यक्ति, बुर्जुग व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में इलाज जारी, मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के भगड़िया गांव निवासी है 72 वर्षीय गोरखनाथ, बेटी के घर घूमने आया था हुआ हादसे का शिकार, बहराइच के थाना रामगांव इलाके के चौपाल सागर के पास का मामला,0
0
Report
Advertisement
