गाजीपुरः जमीनी को लेकर हुई मारपीट, नहीं दर्ज हो रहा मुकदमा, अब पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
Ghazipur, Uttar Pradesh:रामपुर मांझा थाना के बासूचक गांव के अरविंद सिंह बीते 23 नवम्बर को हुई मारपीट में अब तक मुकदमा नहीं लिखे जाने पर आज एसपी गाजीपुर से गुहार लगाई है. अरविंद ने बताया कि बासूचक में मेरी आबादी की पुस्तैनी जमीन है. प्रधानपति राकेश सिंह और उनके परिवार के लोग मेरी जमीन जबर्दस्ती कब्जा करने लगे हैं. मेरी भाभी मना करने गई तो उनके साथ गाली गलौज करने लगे तथा मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस को मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो उल्टा मुझ पर ही मुकदमा करने की बात कह रहे हैं.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
