icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा में महुआ पेड़ से युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु पंचायत के घूरातरी जंगल में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से झूलता हुआ पाया गया। जंगल में शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। मृतक की पहचान प्रकाश भारती के 30 वर्षीय पुत्र उमेश भारती के रूप में की गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार को दी गई। ततपश्चात थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि पुलिस को जंगल में युवक के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी。
0
0
Report

सार्कारी पास वालों को निजी बसों में भी मिलेंगी यात्रा रियायतें; छात्रों-वरिष्ठों को लाभ

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन से जुड़ा बड़ा फैसला सामने आया है। अब सरकारी पास रखने वाले यात्री निजी बसों में भी सफर कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन श्रेणियों को रोडवेज बसों में रियायत या मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है, वही नियम प्राइवेट बसों पर भी लागू होंगे。 सरकार के निर्देश के अनुसार, यह व्यवस्था बस परमिट की शर्तों में शामिल होगी। यानी निजी बस संचालकों के लिए इसे मानना अनिवार्य रहेगा। नियमों की अनदेखी करने पर परमिट रद्द करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है。 इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को मिलेगा। खासकर उन रूट्स पर जहां रोडवेज बसों की संख्या कम है, वहाँ अब यात्रियों को निजी बसों में भी पास का लाभ मिल सकेगा。 हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि निजी बस ऑपरेटरों को इस व्यवस्था के बदले किसी तरह की आर्थिक भरपाई नहीं दी जाएगी। उन्हें अपने स्तर पर ही इस फैसले को लागू करना होगा。 परिवहन विभाग का मानना है कि इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पहले से ज्यादा सुगम बनेगी।
0
0
Report

पंचग्राम विकास प्राधिकरण के तहत 5 नए आधुनिक शहर बनने की योजना

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग सरकार की बड़ी योजना, पंचग्राम विकास प्राधिकरण के तहत बसाए जाएंगे 5 नए आधुनिक शहर एक्सप्रेसवे को सिंगापुर मॉडल पर विकसित करने की योजना वर्ष 2031 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बड़ा बूस्ट हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का बड़ा बयान नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विजन को गति देने की तैयारी राज्य की औद्योगिक नीति में किए गए अहम बदलाव उद्योगों को बेहतर सुविधाएं और तेज सेवाएं देना लक्ष्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 2030 तक 10 आईएमटी बनाने की योजना 5 आईएमटी को मंजूरी, विकास कार्य जारी 3 आईएमटी NCR क्षेत्र में विकसित होंगे, केएमपी एक्सप्रेसवे रहेगा केंद्र दिल्ली के बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में मिलेगी मदद दिल्ली एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट की 30 मिनट की पहुंच से निवेशकों को मिलेगा फायदा
0
0
Report
Advertisement

पंचकुला वार्ड-1 में विकास के सहारे भाजपा टिकट की चर्चा तेज

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। भाजपा की ओर से संकल्प पत्र कमेटी का गठन कर चुनावी तैयारियों को धार दी जा रही है, वहीं पंचकूला में भी चुनावी माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। वार्ड नंबर-1 बना चर्चा का केंद्र पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर-1 में इस बार विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। पूर्व पार्षद नरेंद्र लुबाना के कामों से स्थानीय जनता संतुष्ट दिखाई दे रही है。 जनता की राय क्या कहती है? स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड में पिछले कार्यकाल के दौरान सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर व्यापक काम हुआ है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई अहम कदम उठाए गए, जिससे लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है。 दोबारा मौका देने के संकेत वार्ड-1 के कई निवासियों का कहना है कि अगर पार्टी दोबारा नरेंद्र लुबाना को टिकट देती है, तो वे पहले से भी बेहतर काम कर सकते हैं। जनता का रुझान फिलहाल सकारात्मक और संतुष्ट नजर आ रहा है। चुनावी समीकरण पर असर नगर निगम चुनाव में जहां कई वार्डों में टिकट को लेकर मंथन जारी है, वहीं वार्ड-1 में विकास आधारित समर्थन किसी भी पार्टी के लिए अहम फैक्टर बन सकता है। वार्ड नंबर-1 में विकास कार्यों की बदौलत सकारात्मक माहौल बना हुआ है और पूर्व पार्षद नरेंद्र लुबाना को जनता का अच्छा खासा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है。
0
0
Report

फर्रुखाबाद: 5 बीघा गेहूं आग में राख, किसान ने पुलिस से न्याय की गुहार

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ताजपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने किसान की गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। करीब 5 बीघा गेहूं के गट्ठर धू-धू से जलकर राख हो गए। किसान को इससे करीब 1 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है ताजपुर के किसान रामप्रकाश के खेत। रात के अंधेरे में अज्ञात ने गेहूं के गट्ठरों में आग लगा दी। आग इतनी तेज फैली कि 5 बीघा फसल मिनटों में खाक हो गई। किसान रामप्रकाश ने बताया, "मेरी मेहनत की कमाई जल गई। कौन ऐसा कर सकता है? पुलिस से न्याय की उम्मीद है।" किसान ने कोतवाली कायमगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या ये पुरानी रंजिश का नतीजा है
0
0
Report

बाढ़ थाना क्षेत्र भवानी चौक के पास हिंसक झड़प में चार घायल

Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र में भवानी चौक के पास रात में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने बताया कि वे लोग जिम से लौट रहे थे, तभी गली में कुछ लड़कों ने उनपर कमेंट किया। जब उनलोगों ने विरोध किया, तब कई लड़के मौके पर जमा हो गए और उनके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि कुछ असामाजिक लोग रेलवे पार्किंग स्टैंड के पास हमेशा लोगों को तंग करते हैं। कुछ लोगों ने रोहित कुमार को वहीं बुलाकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना रेफर कर दिया गया है। मौके पर 112 की टीम पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। बाइट दोनों तरफ के घायल युवक
0
0
Report
Advertisement

बारां बिट्टू हत्याकांड: कांग्रेस नेता मास्टरमाइंड, 3 नाबालिग निरुद्ध

Baran, Rajasthan:बारां में बिट्टू हत्याकांड का खुलासा हत्या का आरोपी के साथ तीन नाबालिग निरूद्ध जमीन कमीशन विवाद में कांग्रेस नेताओं द्वारा हत्या की साजिश का आरोप बारां। शहर के शिवाजी नगर में शुक्रवार देर रात हुए मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार दो स्थानीय कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पुरानी रंजिश और जमीन के सौदे में कमीशन न देने के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिलवाया। एसपी अभिषेक अंदासु के बताया की मृतक मनीष गौतम पूर्व में आरोपी कांग्रेस नेता राजेंद्र गहलोत के पास ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता था। बाद में वह राजेंद्र गहलोत और उमेश नागर के प्रॉपर्टी व्यवसाय में विवादित जमीनें सुलझाने और प्लॉट बिकवाने का काम करने लगा। विवाद तब शुरू हुआ जब बिट्टू ने अपनी मौसी की जमीन कम दाम में इन्हें बिकवाई, लेकिन आरोपियों ने उसका कमीशन नहीं दिया。 ​इस विवाद के चलते करीब 3 माह पहले बिट्टू ने उमेश नागर के साथ मारपीट की थी और वह सोशल मीडिया पर आरोपियों को लगातार धमकियां दे रहा था। ​17 अप्रैल की देर रात जब मनीष घर लौट रहा था, तब आरोपियों ने सत्यनारायण गौतम के मकान के पास उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। परिजनों ने कुछ आरोपियों को मौके पर देखा भी था। पुलिस ने इस मामले में ​राकेश उर्फ राहुल जाटव को गिरफ्तार किया है。 ​तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। ​फरार होने के लिए उपयोग की गई कार जब्त कर ली गई है。 हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता राजेंद्र गहलोत और पूर्व पार्षद उमеш नागर बताए जा रहे हैं। राजेंद्र की पत्नी पार्षद रही हैं और उमेश की पत्नी ने भी पार्षद का चुनाव लड़ा है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में कवाई सीआई राजपाल सिंह, साइबर टीम और कोतवाली पुलिस की 4 टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जाँच में यह भी खुलासा हुआ कि करीब 2 महीने पहले भी बिट्टू को मारने के लिए कोटा से शूटर बुलाए गए थे। तब पुलिस ने दो नाबालिगों को हथियार के साथ पकड़ा था, जो कोटा के किशोर संप्रेषण गृह से भागकर आए थे। उस समय बिट्टू की जान बच गई थी, लेकिन इस बार आरोपियों ने स्थानीय लड़कों की मदद से वारदात को अंजाम दे दिया। बाइट- अभिषेक अंदाशु एसपी बारां
0
0
Report

40°C से ऊपर लू: सावधानी ही बचाव—स्वास्थ्य विभाग के निर्देश

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : 40 पार पारा, लू का प्रकोप तेज—सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही लू का असर तेज हो गया है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और त्वचा संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह देते हुए विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और पहले से बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद खांट के अनुसार अत्यधिक गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी और आवश्यक लवण तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति बनती है। इसका सीधा प्रभाव किडनी, हृदय और मस्तिष्क पर पड़ता है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में मस्तिष्क पर सीधा असर पड़ता है, जिससे चक्कर आना, भ्रम और बेहोशी जैसी गंभीर स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं हृदय को शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हृदय गति और रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। तेज धूप के संपर्क में आने से त्वचा पर सनबर्न, घमौरियां और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है, वहीं दूषित भोजन के सेवन से उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी, रक्त संचार में बदलाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट जैसी स्थितियां भी देखने को मिलती हैं, जो गंभीर रूप ले सकती हैं। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। अस्पतालों में छाया, पंखे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था मजबूत की गई है। मरीजों को त्वरित राहत देने के लिए ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे कर जरूरतमंदों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस सेवाओं में भी आइस पैक, आवश्यक दवाइयां और गर्मी से राहत देने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं。 हीट स्ट्रोक और गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में बेड भी आरक्षित किए गए हैं। जिला और उप जिला अस्पतालों में 10-10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 बेड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1-1 बेड तैयार रखे गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। विशेष रूप से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और खाली पेट धूप में जाने से परहेज करें। लंबे समय तक धूप में काम करने से बचना भी जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक प्यास, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत उसे छांव में लाकर पानी या ओआरएस दें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में सतर्कता बरतें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, क्योंकि इस समय सावधानी ही सबसे प्रभावी बचाव है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी अमरेश यादव गिरफ्तार

Shravasti, Uttar Pradesh:शुष्ट नहीं—श्रावस्ती जिले की पुलिस ने बीती रात लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अमरेश यादव को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहे के पास एक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, और उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी इकौना थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इसी आरोपी ने कुछ दिन पहले सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

कल्याण-मुरबाड महामार्ग पर लगातार मौतें, एक हफ्ते में 16 मौतें

Thane, Maharashtra:कल्याण मुरबाड महामार्ग बनतोय मृत्यूचा साफळा... एका आठवड्यात या महामार्गाने घेतेलंय १६ लोकांचा बळी... लवकरात लवकर महामार्गाचे काम पूर्ण करण्याची मागणी... कल्याण-मुरबाड-आहिल्यानगर या महामार्गावरून एक अपघाताची दुर्दवी बातमी समोर येत आहे. या महामार्गा वरील मुरबाड जवळील सोनारपाडा येथील पेट्रोल पंपा समोरील असलेल्या पुलाच्या शेवटी एक भीषण अपघात झालायं. या अपघातात मुरबाड शहरातील हनुमान आळी येथील रहिवासी मंगेश तेलवणे यांच्या मोटार सायकलला भरधाव इनोव्हा गाडीने जोरदार धडक दिल्याने मोटार सायकलस्वार तेलवणे यांचा जागीच मृत्यू झाला आहे. या एका आठवड्यात या महामार्गाने तब्बल हा १६ वा बळी घेतलाय. या महामार्गाचे काम अत्यंत संथ गतीने आणि निष्काळजी पणाणे सुरु आहे़. तसेच जागोजागी रस्ता अर्धवट खोदून ठेवणे, सुरक्षा वकच न लालणे अशा अनेक त्रृटी या ठिकाणी दिसून येत असल्याच्या तक्रारी नागरीक करत आहेत. या महामार्गाचे काम लवकरात लवकर पूर्ण करावे अशी मागणी नागरीक करीत आहेत.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top