icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233002
Anil KumarAnil KumarFollow10 Dec 2024, 02:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: बनारस के गंगा घाट पर बह रहा शौचालय का गंदा पानी, देख भड़के मेयर अशोक तिवारी

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: गंगा घाट पर शौचालय का गंदा पानी बहता देख नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने कहा - "पेनाल्टी लगाओ या लाइसेंस रद्द करो, 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए।" ——क्या है मामला? बताया जा रहा है कि घाट पर बने शौचालय का गंदा पानी सीधे गंगा घाट पर बह रहा था। इससे घाट पर गंदगी फैल रही थी और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही थी। मेयर के निरीक्षण के दौरान जब यह नजारा सामने आया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घाटों को गंदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। —-अधिकारियों को अल्टीमेटम मेयर अशोक तिवारी ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति / संस्था पर पेनाल्टी लगाई जाए, या फिर उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। मेयर की इस सख्ती के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल,

AdityaAdityaFollow12m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल, 6000 प्रति लैंस और बाहरी दवा लिखकर कमाए जा रहे लाखों रुपए, अस्पताल के बाहर खुले बाहरी मेडिकल स्टोर पर खुलेआम बेचीं जा रही सरकारी डाक्टरों द्वारा लिखी दवाइयां, वायरल वीडियो में शख्स ने स्वीकारी 6000 प्रति लैंस और बाहर लिखी गई महंगी दवाइयों की बात, मरीजों को लगातार लिखी जा रही महंगी दवाइयों और लैंस खड़े कर रहा भ्रष्टाचार के कई सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने लिया मामले का संज्ञान, सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा मामले में टीम बनाकर जांच कराई जाएगी, जांच के बाद कार्रवाई होगी, जालौन के उरई स्तिथ राजकीय नेत्र चिकित्सालय का मामला। बाइट:- डॉ. हरिनंदन प्रसाद--सीएमओ जालौन
0
0
Report

जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता,

AdityaAdityaFollow13m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, होर्डिंग्स लगाकर फूंका पुतला, भारी पुलिस बल तैनात प्लेस-जालौन यूपी डेट-20-11-2026 एंकर जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों को प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर कथित तौर पर 35-35 हजार रुपये मांगने और शिकायत करने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट नंबर-1 पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। और प्राचार्य को भ्रस्टाचारी बताते हुए होर्डिंग्स भी लगाई। गौरतलब है कि दो दिन पहले शिकायत लेकर पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी घटना के विरोध में संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया था इसी प्रदर्शन को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए। सीओ उरई राजेश कमल, सीओ जालौन अजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री चित्रांशु ने आरोप लगाया कि विगत दिनों संगठन बीएससी नर्सिंग के छात्रों की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य के इशारे पर बर्बरतापूर्वक मारपीट कराई गई। प्रैक्टिकल में छात्रों को पास कराने के नाम पर छात्रों से 35 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। इसके वीडियो और रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि प्राचार्य के निलंबन और छात्रों को न्याय मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसमें गांव-गांव जनचौपाल भी लगाई जाएगी। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों के प्रैक्टिकल और कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में कुछ छात्र और अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन ने प्राचार्य पर छात्रों के साथ अभद्रता और मारपीट कराने के आरोप लगाए हैं। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है और उनके कार्यालय की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामले को लेकर वीडियो भी वायरल होने की चर्चा है। स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइट:- चित्रांशु--प्रांतीय मंत्री, ABVP बाइट:- सुनील कुमार--सिटी मजिस्ट्रेट, उरई बाइट:- नर्सिंग छात्रा बाइट:- नर्सिंग छात्रा
0
0
Report
Advertisement

मुख्य मंत्री के मां को कथा में दी श्रद्धांजलि

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow18m ago
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्य मंत्री के मां को कथा में दी श्रद्धांजलि गोंडा।मुख्यालय से 35 किमी दूर आज प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ गोंडा के इटियाथोक स्थित भारत रत्न नाना जी देश मुख के कर्मभूमि जानकीनगर जयप्रभा ग्राम के चिन्मयानंद प्रांगण में 17 नवंबर से संत आलोक दास के संयोजन में चल रहे राजन महाराज के राम कथा में शामिल होने के लिय प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को आना था लेकिन योगी जी की 91वर्षीय माता का निधन होने के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया। मंचासीन पतंजलि योग पीठ के पीठाधीश्वर बाबा रामदेव ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट शोक श्रद्धांजलि कराई।श्रद्धांजलि सभा के बाद राजन महाराज का राम कथा जारी रहा।राम कथा में प्रदेश और गैर प्रदेश के दर्जनों साधु संत मौजूद रहे।इस आयोजन में विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी,तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडे,करनैलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे इन लोगों को जमीन पर बैठने की व्यवस्था रही।
0
0
Report

सिकंदरा राव में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow21m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस -सिकंदराराऊ के एटा रोड पर मुगलगढ़ी गांव के पास शुक्रवार को गुरुद्वारे के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चाचा अमर सिंह समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वीरेंद्र की मौत से पैंदापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report

वाराणसी: लंका में पुलिस का डर नहीं, खुलेआम मारपीट, इलाके में दहशत

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | लंका क्षेत्र में मारपीट की घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को देखकर यही लगता है कि आरोपियों को लंका पुलिस का कोई डर नहीं है। सूत्रों की मानें तो मारपीट करने वाले का नाम राहुल सिंह बताया जा रहा है, जो लंका भगवानपुर का निवासी है। —-क्या है मामला? बताया जा रहा है कि लंका क्षेत्र में खुलेआम मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। —-लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा। लोगों ने लंका पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में लगा पोस्टर... नरसिंह अवतार में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर में लगा एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान नरसिंह के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे सीएम योगी के सख्त और निर्णायक शासन का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। —-क्या है पोस्टर में? बताया जा रहा है कि पोस्टर में सीएम योगी को नरसिंह अवतार के रूप में चित्रित किया गया है। पोस्टर लगाने वालों का कहना है कि जैसे भगवान नरसिंह ने अधर्म और अन्याय का नाश किया था, वैसे ही सीएम योगी अपराध और माफियाराज के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। —-लोगों में चर्चा पोस्टर को देखकर लोग रुक-रुककर फोटो खींच रहे हैं। समर्थकों में उत्साह है, तो कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों के साथ नेताओं की तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह पोस्टर वाराणसी में सियासी और सामाजिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report

रनिंग क्राइम रोकने के लिए पुलिस की मुरादाबाद में नाकेबंदी, बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Mirzapur, Uttar Pradesh:रनिंग क्राइम रोकने के लिए पुलिस की शहर में नाकेबंदी, बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं मुरादाबाद। जनपद में रनिंग क्राइम और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख जाम पॉइंट और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। वहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं। इन बाइकों में नियमों के विपरीत कई तरह के बदलाव किए गए थे। पुलिस ने शहर के अन्य इलाकों में भी नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अभियान को लेकर एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने जानकारी दी।
0
0
Report

वाराणसी: हरहुआ चौराहे पर 3 किमी तक लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे लोग, पुलिस पर उठे सवाल

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / हरहुआ (वाराणसी): शुक्रवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम इतना लंबा था कि दोपहिया से लेकर चारपहिया, ट्रक, बस और एंबुलेंस तक रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं। जाम में कई बाराती भी फंसे रहे, जिससे शादी समारोह में जाने वाले लोगों को काफी देरी हुई। कई स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। —-सूचना के बाद भी देर से पहुंची पुलिस - आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम की सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि हरहुआ चौराहे पर आए दिन लंबा जाम लगता है, लेकिन इसके बावजूद यहां यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। —-स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चौराहे पर नियमित पुलिस तैनाती, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था और जाम से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। हरहुआ चौराहा अब जाम का पर्याय बनता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: मोहनसराय में जी.टी. रोड बना तालाब, नाले का गंदा पानी सड़क पर, अफसर बने मूकदर्शक!

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | राजातालाब: इसी रास्ते से रोज़ तहसील प्रशासन, ब्लॉक के बीडीओ और बड़े-बड़े अधिकारी गुजरते हैं, फिर भी सब बने हैं मूकदर्शक। राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड, मोहनसराय की हालत विगत कई वर्षों से जर्जर है, लेकिन पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। —-जीना हुआ दुर्भर, संक्रमण फैलने की आशंका मोहनसराय में नालियों की उचित निकासी व्यवस्था नहीं की गई है। नालों को इसी मुख्य मार्ग पर खुला छोड़ दिया गया है, जिससे गंदा, बदबूदार पानी सड़क पर ही एकत्र हो रहा है। दुर्गंधयुक्त नाले के पानी में आये दिन राहगीर गिर रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, नाले का गंदा पानी व वर्षा का जल मिलकर मार्ग को तालाब में परिवर्तित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दूषित जल भराव से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है, जिससे आमजन एवं श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खतरे में है। —-हजारों श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, मरीज परेशान यह वही मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन एवं यात्री व विधानसभा/विधान परिषद के सदस्य गुजरते हैं। साथ ही इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माँ भगवती बड़ी शीतला अदलपुरा धाम के दर्शन हेतु आते-जाते हैं। जलभराव व टूटी सड़क के कारण श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों एवं आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। —-पीएम के लोकार्पण वाले मार्ग की दुर्दशा उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 में मोहनसराय, चुनार, मिर्जापुर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। इतने महत्वपूर्ण राजमार्ग की यह दुर्दशा भारत सरकार के विकास की छवि धूमिल कर रही है। —-अब गांववासी करेंगे आंदोलन गांववासियों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इसका निदान नहीं हुआ तो जल्द ही गांववासी-क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। सवाल ये है - जब अफसर इसी रास्ते से गुजरते हैं तो उन्हें ये गंदगी, ये गड्ढे, ये बदबू क्यों नहीं दिखती? या जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड, मोहनसराय की जर्जर स्थिति, नालियों के दूषित जल निकासी न होने एवं जल भराव से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट का तत्काल निदान कराया जाए।
0
0
Report

वाराणसी में 650 प्रतिबंधित तोते बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Varanasi, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध व्यापार में अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 650 पक्षी बरामद मयंक कश्यप / वाराणसी: वन एवं वन्यजीव विभाग, उत्तर प्रदेश और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध व्यापार में लगे अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 650 प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षी बरामद किए गए। वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह, वाराणसी मंडल के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी और एसटीएफ ने यह संयुक्त कार्रवाई की। 19 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गोलगड्डा, वाराणसी के पास पिकअप संख्या 2889 से प्रतिबंधित पक्षियों का अवैध व्यापार किए जाने की सूचना पर वन रेंज प्रभारी राजकुमार गौतम, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन रक्षक राहुल बलवन्त और वन रक्षक अल्का चौरसिया के नेतृत्व में एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 07 लोहे के जाली/पिंजड़े और 02 झोलों में रखे गए पक्षी बरामद हुए। गणना करने पर 60 अदद जीवित एलेक्जेंड्रिन तोता तथा 590 अदद जीवित तोता, कुल 650 अदद प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षी पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिकअप चालक मो. समीम पुत्र मो. नईम, मो. नासीर पुत्र मो. सलीम और आफताब पुत्र अनवर आलम शामिल हैं। तीनों गुलजारबाग, आलमगंज, पटना (बिहार) के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त पक्षियों को मिर्जापुर एवं चंदौली के जंगलों से खरीदकर लाया गया था। इस गिरोह का सरगना मो. सलीम (53 वर्ष) बताया जा रहा है, जो वन क्षेत्रों से शिकारियों से पक्षी खरीदकर शहरों में सप्लाई करता था। बरामद पक्षी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के अंतर्गत प्रतिबंधित हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा- 2, 9, 39, 48(क), 48(ख)(क), 50 एवं 51 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर 20 नवंबर की सुबह न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद युवक का गला काटने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow2h ago
Mirzapur, Uttar Pradesh:मुरादाबाद युवक का गला काटने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार मुरादाबाद ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपीवाला में युवक पर छुरी से हमला कर उसका गला काटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक छुरी भी बरामद की गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपीवाला निवासी रईस अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की शाम करीब सात बजे उनका बेटा इमरान अली गांव की नहर के पास था। आरोप है कि इसी दौरान नफीस, अनीस, रियाज और फरियाद ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान कुछ लोगों ने इमरान को पकड़ लिया और फरियाद ने छुरी से उसका गला काट दिया। मौके पर पहुंचे फरमान पुत्र रईस अहमद और शाहनवाज पुत्र शकील अहमद ने इमरान को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को उपनिरीक्षक किरंत पंवार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए फरियाद पुत्र रहीस अहमद निवासी गोपीवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक छुरी बरामद की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है।
0
0
Report

कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस न किया भंडाफोड़,ठगी के तरीके को सुनकर चौंक जाएंगे आप

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का भंडाफोड़, साइबर क्राइम थाना मुजफ्फरनगर को मिली बड़ी सफलता; 3648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश ।* ▪️ *गरीबों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर जारी किए जाते थे फर्जी सिम, विदेश में बैठे साइबर ठगों को 150 से 300 रुपये में बेचते थे सिम का OTP ।* ▪️ *व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था पूरा नेटवर्क, ई-कॉमर्स कंपनियों से 'ऑर्डर कैंसिल-रिफंड' ठगी के नए तरीकों का भी हुआ खुलासा, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 10 अदद मोबाईल फोन 04 सिमकार्ड बरामद।* ▪️ *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने दी जानकारी
0
0
Report

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने और ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान को जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तहसीलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं तक भी मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा सके। अभियान की खास बात यह है कि इसमें मतदाता केवल मशीनों की कार्यप्रणाली देखेंगे ही नहीं, बल्कि स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर मतदान की प्रक्रिया का अनुभव भी कर सकेंगे। इसके बाद वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से यह समझ सकेंगे कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न किस प्रकार प्रदर्शित होता है। प्रशासन का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट को लेकर आमजन के मन में उठने वाले सवालों एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी है कि नागरिक मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से समझें और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को स्वयं समझें। प्रशासन के अनुसार, छह विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने वाला यह अभियान मतदाता शिक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top