Back
दिव्यांगो ने अधिकारियों लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप,CM से न्याय की गुहार लगाने गोरखपुर हुए रवाना
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के जखनियां रेलवे स्टेशन पर आज एक भावुक और जागरूक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जब दिव्यांगजन अपने अधिकारों की लड़ाई लेकर सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए निकल पड़े। बुधवार को सर्व समाज विकास मंच दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम अपने दर्जनों दिव्यांग साथियों के साथ
बैनर–पोस्टर लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए।
ये सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में शामिल होकर अपनी पीड़ा और अधिकारों की आवाज उठाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि
आजमगढ़ के मेहनगर और गाजीपुर के सैदपुर में कंबल वितरण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दिव्यांगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। उनका कहना है कि इस दौरान न सिर्फ दिव्यांगों की उपेक्षा की गई, बल्कि उनके साथ अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया गया, जिससे दिव्यांग समाज खुद को अपमानित और आहत महसूस कर रहा है। मामले में कमलेश राम ने कहा कि दिव्यांगजन किसी की दया नहीं चाहते, हम सिर्फ सम्मान और अपने अधिकार चाहते हैं। इसीलिए हम मुख्यमंत्री जी से सीधे मिलकर अपनी बात रखने गोरखपुर जा रहे हैं। कमलेश राम ने साफ शब्दों में कहा कि
दिव्यांग समाज अब चुप नहीं बैठेगा और अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगा। इस दौरान कलावती देवी, सुरेंद्र कुमार सहित दर्जनों दिव्यांगजन मौजूद रहे। सभी के चेहरों पर संघर्ष की पीड़ा के साथ न्याय और सम्मान की उम्मीद साफ नजर आ रही थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAbhishek Gour
FollowJan 22, 2026 09:15:550
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 22, 2026 09:15:400
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 22, 2026 09:15:260
Report
1
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 22, 2026 09:10:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 22, 2026 09:09:070
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 22, 2026 09:08:400
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 22, 2026 09:08:160
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 22, 2026 09:07:560
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 22, 2026 09:07:070
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 09:06:420
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 22, 2026 09:06:230
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowJan 22, 2026 09:05:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 22, 2026 09:05:420
Report