Back
उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेमी-प्रेमिका ड्रामा, धमकियाँ और धोखा का आरोप
ASANIMESH SINGH
Feb 04, 2026 15:33:24
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन का पुलिस कंट्रोल रूम आज उस समय अखाड़ा बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी की कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे एडिशनल एसपी के केबिन तक ले आई। सरेराह और फिर पुलिस दफ्तर के भीतर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। युवती का आरोप है कि जिस युवक के साथ वह पिछले 5 साल से रिलेशन में है, वह अब उसे धोखा दे रहा है। कंट्रोल रूम में मचे इस हंगामे के दौरान युवती ने चीख-चीख कर अपना दर्द बयां किया। उसका कहना है कि प्रेमी पिछले कुछ समय से किसी अन्य लड़की के संपर्क में है और उसे नजरअंदाज कर रहा है। विवाद सिर्फ बेवफाई तक ही सीमित नहीं रहा; युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक का भाई वकील है और वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन दोनों के बीच विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इनका झगड़ा महिला थाने तक पहुंच चुका है, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित सहमति पत्र भी दिया था। हालांकि, वह समझौता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और आज एक बार फिर सड़क से लेकर पुलिस दफ्तर तक हंगामा देखने को मिला। एडिशनल एसपी के दफ्तर के बाहर मचे इस बवाल के बाद तत्काल महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है, वहीं युवती भी लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची है। महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सरेआम कॉलर पकड़कर प्रेमी को सबक सिखाने वाली इस युवती का वीडियो और यह किस्सा उज्जैन में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowFeb 10, 2026 11:46:350
Report
0
Report
0
Report
0
Report
19
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 10, 2026 11:35:300
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 10, 2026 11:35:140
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 10, 2026 11:34:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:34:400
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 10, 2026 11:34:250
Report
रोडवेज की टक्कर से मीनू खंडेलवाल का कटा पैर, आक्रोशित व्यापारियों ने एसपी से की ड्राइवर पर सख्त कार्
Bela Pratapgarh, Pure Ishwarnath, Uttar Pradesh:चौक घंटाघर पर रोडवेज बस द्वारा 2 फरवरी को मीनू खंडेलवाल को कुचले जाने की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पीड़ित के बेटे और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसकी वजह से महिला को अपना पैर गंवाना पड़ा।
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 11:34:100
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 10, 2026 11:34:000
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 11:33:470
Report