Back
ग्रेटर नोएडा शादी हॉल में पार्किंग बहाने चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार
BPBHUPESH PRATAP
Feb 04, 2026 15:32:30
Greater Noida, Uttar Pradesh
शादियों में गाड़ियों को पार्किंग में लगाने वाले लोग सावधान हो जाइए क्योंकि पुलिस ने गाड़ियों को पार्किंग में लगाने के बहाने चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की डस्टर कार बरामद की गई है। दरअसल 1 फरवरी को दिल्ली निवासी एक महिला सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक शादी के प्रोग्राम में सम्मिलित होने ग्रेटर नोएडा स्थित मैरिज हॉल अपनी कार डस्टर से पहुँची थी तथा वहाँ पर पार्किंग करने वाले चार लोगो को अपनी कार की चाबी दी और काउंटर से टोकन प्राप्त कर लिया। लेकिन जब महिला ने प्रोग्राम समाप्त होने पर वापस कार पार्किंग में आकर टोकन देकर अपनी कार को वापस लेने के लिए कहां तो पार्किंग में मौजूद लोगो ने महिला की गाड़ी पार्किंग में होने से मना कर दिया, वहां पर कोई कार भी मौजूद नहीं थी। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की, शिकायत के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने गहनता से जांच की गई तो उस कार को पार्किंग में मौजूद लोगो द्वारा चोरी करना पाया गया। सूरजपुर पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दादरी निवासी नवनीत, इरफान, रवि वी नरेश को ग्राम लखनावली रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की डस्टर कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि यह चारों ही आरोपी एक मैरिज होम में काम करते हैं और उनके द्वारा गाड़ियों को पार किया जाता है लेकिन जब महिला ने गाड़ी पार्क करने को दी तो उनके मन में लालच आ गया और इन्होंने पार्किंग में गाड़ी को पार्किंग में लगाने के बहाने वहां से चोरी कर लिया और इसके बाद ले जाकर उस गाड़ी के पार्ट्स खोलने की कोशिश की हालांकि महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई सीसीटीवी फुटेज लोकल इंटेलिजेंस और मैनुअल इनपुट के आधार पर इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 04, 2026 17:01:380
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 17:01:160
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 17:00:570
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 04, 2026 17:00:350
Report
0
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 16:47:190
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 04, 2026 16:46:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 16:46:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 16:46:300
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 04, 2026 16:46:090
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 16:45:340
Report
0
Report