icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201009
Vishal Pandey ACHARYAVishal Pandey ACHARYAFollow27 Dec 2024, 11:56 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली में जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय ले जाया जाएगा और जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे AICC मुख्यालय से श्मशान घाट तक जाएगा ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खटियाड़ मोक्ष धाम के कायाकल्प से अंतिम विदाई का स्थान नया रूप ले रहा है

Nurpur, Himachal Pradesh:खटियाड़ मोक्ष धाम के कायाकल्प की पहल, सेवा और संकल्प के साथ जुटी समिति झाड़ियां हटाकर संवारा परिसर, जेसीबी से भूमि समतल; भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा और सौर लाइटों से मोक्ष धाम को नया स्वरूप देने की तैयारी लोकेशन—नूरपुर, भूषण शर्मा मोक्ष धाम... वह स्थान, जहां हर किसी को एक दिन अंतिम विदाई दी जाती है। इसी स्थान को स्वच्छ, सुंदर और सम्मानजनक स्वरूप देने के लिए खटियाड़ में अब समाज ने खुद जिम्मेदारी उठाई है। श्री गुगा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति के सदस्य जनसहयोग के साथ मोक्ष धाम के कायाकल्प में जुटे हैं। झाड़ियों की सफाई से लेकर भूमि समतलीकरण और भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा की स्थापना तक, यहां बदलाव की एक नई तस्वीर देखने को मिलेगी। खटियाड़ के मोक्ष धाम में अब बदलाव की बुनियाद रखी जा रही है। समिति के सदस्यों ने परिसर में उगी झाड़ियों को हटाया और जेसीबी की मदद से कई हिस्सों को समतल किया। यह सिर्फ साफ-सफाई का अभियान नहीं, बल्कि उस स्थान को सम्मान देने की कोशिश है, जहां लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं। बाइट— अवतार सिंह राजू प्रधान, श्री गुगा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति मोक्ष धाम हमारे लिए सिर्फ एक जगह नहीं है, यह हर परिवार से जुड़ा हुआ स्थान है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले लोगों को साफ-Suthra और बेहतर वातावरण मिले। जनता के सहयोग से यह काम आगे भी जारी रहेगा। समिति की योजना मोक्ष धाम को चरणबद्ध तरीके से बेहतर स्वरूप देने की है। इसी कड़ी में परिसर में भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जगह को समतल कर फाउंडेशन तैयार की जा रही है। बाइट— अनिल कुमार उपप्रधान, श्री गुगा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए जगह तैयार की जा रही है। साथ ही सौर लाइटें भी लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय मोक्ष धाम में रोशनी की बेहतर व्यवस्था रहे। यह काम लोगों के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। मोक्ष धाम को रोशनी से जगमगाने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें लगाने की भी तैयारी है। समिति के सदस्य अपने श्रम के साथ इस अभियान में योगदान दे रहे हैं। सक्रिय सदस्य सतीश चौधरी सहित अन्य सदस्यों का कहना है कि जनसहयोग से इस स्थान को और बेहतर बनाया जा सकता है। बाइट — सतीश चौधरी सक्रिय सदस्य, श्री गुगा जाहर वीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति हम चाहते हैं कि हमारे गांव का मोक्ष धाम साफ-सुथरा और सुंदर हो। यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है, सभी लोग मिलकर सेवा कर रहे हैं। लोगों का सहयोग मिलता रहा तो इसे और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। जहां अपनों को अंतिम विदाई दी जाती है, उस स्थान को सम्मान और सुंदरता देने का यह प्रयास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी की तस्वीर पेश कर रहा है। खटियाड़ मोक्ष धाम में शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में इसे स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक स्वरूप देने की दिशा में एक नई शुरुआत बन सकती है।
0
0
Report

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मिर्जापुर में सपा का प्रदर्शन,पुतला दहन की कोशीश पुलिस ने रोका

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollowJust now
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मिर्जापुर में सपा का प्रदर्शन, पुतला दहन की कोशिश पुलिस ने रोकी मिर्जापुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में मिर्जापुर में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और बैनर लेकर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया और उसे जलाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय मुद्दे की मिर्जापुर में गूंज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों का विरोध देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की है। दिल्ली में भी विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। मिर्जापुर में हुआ यह प्रदर्शन इसी व्यापक राजनीतिक अभियान की स्थानीय कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

सीतामढ़ी में महागठबंधन के घेराव के बाद समाहरणालय के बाहर सुरक्षा कड़ी

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी जिले में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय का घेराव किया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जम कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका। कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समाहरणालय के सामने पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी。
0
0
Report
Advertisement

खेत में किसान का शव मिला, पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम से कारण स्पष्ट हो पाएगा

Nawada, Uttar Pradesh:खेत में किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी तीन दिन बाद खेत से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 55 वर्षीय किसान भरत चौधरी का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक भरत चौधरी 6 अक्टूबर को खेत में पटवन के लिए मोटर चालू करने गए थे, उसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आज पुलिस ने भरत चौधरी का शव खेत से बरामद किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जंगली सूअर को मारने के लिए कुछ लोगों ने खेत में बिजली का तार बिछा रखा था, आशंका है कि करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में डीएसपी सुजय विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
0
0
Report

बोकारो में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में महिला से चेन छिनतई। बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। घटना बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 का। मौके पर सिटी डीएसपी सहित सिटी थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। CCTV की जांच की गई और बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ने की बात कही गई。 बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान के पास एक महिला से उस समय छिनतई की घटना घटी जब वो घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले का सोने का चेन छिनतई कर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तबतक अपराधी फरार हो चुका था। ज्ञात हो कि सिटी थाना क्षेत्र के चौक चौराहे पर CCTV लगा हुआ है लेकिन कहा जा रहा है अधिकतर खराब है। वही सिटी डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।
0
0
Report

SIR फॉर्म 6 में बड़ा बदलाव: 2003 से पहले के दस्तावेज अब मांगे नहीं जाएंगे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SIR के फार्म 6 में बड़ा बदलाव: नए मतदाता और SIR के तहत हटाए गए वोटर को जोड़ने के लिए BLO की घर-घर दस्तक. घर-घर दस्तक देकर दिए जा रहे फॉर्म 6. नया फॉर्म 6 में 2003 की नहीं मांगी गई जानकारी. SIR के दौरान फॉर्म 6 में मांगी गई थी 2003 के पहले के दस्तावेज. 2003 के पहले के डॉक्यूमेंट नहीं मांगे जा रहे इसलिए अब लोगों को नाम जोड़ने में आसानी होगी: BLO. Blo ने बताया पहले SIR के दौरान जिनके पास 2003 का रिकॉर्ड नहीं था उनका नाम काट दिया गया था लेकिन नए फॉर्म 6 में यह शर्तें हटा दी गई हैं. पिता का आधार कार्ड बच्चे की मार्कशीट फोटो और बिजली बिल के आधार पर नाम जोड़ दिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा माँगते हुए वाशीम में इलेक्शन आयोग के समक्ष प्रदर्शन

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशीममध्ये इंडिया आघाडी कडून जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर मुख्य निवडणूक आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्या प्रतिमेला जोडे मारो आंदोलन करण्यात आलं,मत चोरी करून ज्ञानेश कुमार यांनी सरकार बनवण्यासाठी भाजपाला मदत केली,एस आय आर प्रक्रियेमध्ये हजारो लोकांची नावे मतदार यादीतून वगळण्यात आली. त्यामुळे ज्ञानेश कुमार यांनी तात्काळ राजीनामा द्यावा अशी मागणी करत कार्यकर्त्यांकडून जोरदार घोषणाबाजी करण्यात आली.या आंदोलनात ठाकरेांची शिवसेना,काँग्रेस,शरद पवारांची राष्ट्रवादी काँग्रेस,मनसे,समनक जनता पार्टी आणि आम आदमी पार्टी पार्टीचे कार्यकर्ते मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते.यावेळी जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदन देण्यात आलं. बाईट:बालाजी वानखेडे, जिल्हा प्रमुख ठाकरेची शिवसेना.
0
0
Report

बेगूसराय में महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन से सियासी ताप बढ़ा; पुतला दहन

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में आज सियासत उस वक्त गरमा गई, जब महागठबंधन के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध जताते हुए महागठबंधन के नेताओं ने बेगूसराय समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूरा इलाका राजनीतिक नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता लगातार ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाते नजर आए। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। समाहरणालय के मुख्य द्वार पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस, राजद, वीआईपी, सीपीआई और एआईएसएफ के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास, कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, सीपीआई जिला मंत्री अवधेश राय, एआईएसएफ जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार और सचिव मंडल सदस्य अमीन हमजा समेत महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। समाहरणालय के मुख्य द्वार और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता वहां से हटे। प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया।
0
0
Report
Advertisement

जीतू पटवारी अभ्यर्थियों के बीच पहुँचकर अनशन छुड़वाने की कर रहे दावे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों के बीच अनशन पर बैठे नरेंद्र राजपूत का नारियल पानी पिलाकर छुड़वाया अनशन पिछले 28 दिन से नरेंद्र राजपूत से अनशन पर पिछले 50 दिन से चयनित शिक्षक अभ्यर्थी कर रहे है धरना प्रदर्शन वर्ग दो और तीन में पद वृद्धि की कर रहे है मांग जीतू पटवारी बोले हठधर्मिता का छोड़ें सरकार शिक्षकों की माने बात जब मध्य प्रदेश में लाखों पहले खाली तो क्यों नहीं की जा रही है भर्ती विधानसभा सत्र में कांग्रेस उठे कि मुद्दा अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने कहा जीतू पटवारी जी आए हैं इसलिए रखा गया है उनका मान लेकिन धरना आगे भी रहेगा जारी जब तक पदवृद्धि की मांग सरकार नहीं करती है स्वीकार。
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR में धांधली का लगाया आरोप

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow10m ago
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘ब्लैक डे ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन’ के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडे और जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दावा किया कि सुल्तानपुर में भी SIR के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और धांधली हुई है। कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। कलेक्ट्रेट गेट पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर इलाके में कुछ देर तक सियासी हलचल बनी रही। हालांकि, कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top