245101
हापुड़ में नवविवाहिता की गई जान, पति और ससुरालीजनों पर आरोप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में घर के अंदर जान चली गई। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतका का पति शराब पीता था और नियमित रूप से उसके साथ मारपीट करता था। शादी को छह महीने ही हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबिकापुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से चुनाव तैयारी तेज
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस संगठन का संभाग स्तरीय बलॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में हो गई। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण कांग्रेस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल अंबिकापुर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां कार्यकताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, साथ ही प्रदेश में चल रहे ज्वंलत मुद्दों की जानकारी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं से साझा की जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में लगी हुई है। वही विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। हम एक जुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे। बाईट_01_दीपक बैज_कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष_छत्तीसगढ़ बाईट_02_टीएस सिंहदेव_पूर्व डिप्टी सीएम_छत्तीसगढ़0
0
Report
झारखंड में परीक्षा reforms कमेटी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:पिछले महीनों के उबाल के बाद कई परीक्षाओं के रद्द होने के साथ झारखंड सरकार ने रिफॉर्म कमेटी गठित की थी. अब कमेटी को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है. विरोधी पूछ रहे हैं कि अब तक कमेटी ने क्या कदम उठाए हैं. बीजेपी, कांग्रेस और झामुमो के नेताओं के विभिन्न दावे सामने आ रहे हैं. शिक्षा विद ने भी कहा है कि त्वरित गति से सुझावों के साथ सुधार की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. झारखंड में परीक्षा सुधार को लेकर कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार है; यदि तेज गति से काम न हो तो समय का नुकसान होगा. सरकार ने रद्द परीक्षाओं के अनुसार नियुक्तियों की प्रक्रिया और रिफॉर्म पॉलिसी बनाने पर जोर दिया है.0
0
Report
मोबाइल किस्त नहीं चुकाने पर पीड़ित से मारपीट: दक्षिणी डीसीपी की बाइट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत मोबाइल किस्त जमा न करने के कारण पीड़ित से मारपीट के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट0
0
Report
Advertisement
जालौन में अधिवक्ता-लेखपालों के बीच गाली-गलौच वीडियो वायरल, पुलिस आई बीच बचाव
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अधिवक्ता और लेखपालों के बीच गाली-गलौज का मामला आया सामने, लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुई गाली-गलौज और खींचतान, विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर बीते 6 माह से लेखपाल के चक्कर काट रहा था किसान, किसान का विरासत प्रमाण पत्र बनवाने लेखपाल के पास पहुंचा था अधिवक्ता, अधिवक्ता और लेखपालों के बीच हुई खींचतान व गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आपस में भिड़ते दिखे अधिवक्ता और लेखपाल, जालौन के कोंच तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष का मामला0
0
Report
सीकर ट्रैफिक टीम की बड़ी कार्रवाई: अतिक्रमण हटाने से जाम हल होने की योजना
Sikar, Rajasthan:सीकर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सड़कों से हटाया अतिक्रमण शहर डिपो तिराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी चालकों को हिदायत, मुख्य बाजार में ठेलों को किया व्यवस्थित यातायात प्रभारी बोले आगामी 10 से 20 दिनों में शहर के मुख्य ट्रैफिक पॉइंट्स पर स्पाइक्स लगाए जाने की है तैयारी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीकी स्तर पर होगा काम, अधिक यातायात वाले स्थान पर वन-वे की करवाई जाएगी पालना यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर में पार्किंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीकी स्तर पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर स्पाइक्स लगाए जाने की तैयारी है और आगामी 10 से 20 दिनों में मुख्य ट्रैफिक पॉइंटों पर स्पाइक्स लगाने की उम्मीद है। इसके बाद अधिक यातायात वाले स्थानों पर वन-वे व्यवस्था की पालना करवाई जाएगी। यातायात विभाग का कहना है कि मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण तथा बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
पटना के राजकीय समारोह में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
Noida, Uttar Pradesh:महान अभियंता एवं "भारत रत्न" डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।0
0
Report
Advertisement
DTC ड्राइवरों की हड़ताल से दिल्ली बस सेवाओं पर असर, वेतन बढ़ाने की मांग
New Delhi, Delhi:DTC ड्राइवरों ने बस रोक शुरू की हड़ताल। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सैलरी बढ़ाने की मांग। पुलिस और SSB जवानो रास्ता कराया खाली。 स्थान : GTK डिपो एंकर : राजधानी दिल्ली के स्थित DTC के डिपो पर ड्राइवरों ने बसों को न चलाने के ऐलान के साथ शुरू की हड़ताल। बस डिपो के दरवाजे पर बैठकर उन्होंने मांग पूरी होने तक बसों को सड़क पर उतरने पर रोक लगाई, जिसको लेकर डिपो मैनेजर द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ा। भारी संख्या में हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों को साइड कराने के लिए पुलिस के साथ ही SSB के जवानों की तैनाती की गई है और जो ड्राइवर बस चलाना चाहते है उन्हें सड़क पर बस ले जाने के लिए डिपो के रास्ते से हड़ताल पर बैठे लोगों को हटाया गया। ये बस ड्राइवर डीटीसी के द्वारा नियुक्त निजी कंपनी DiMTS द्वारा रखे गए थे जिन्हें रोजाना 862 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाता है जिसको बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है, हड़ताल के कारण कई बस अपने रूट पर नहीं निकल पा रही है जिसका सीधा असर दिल्लीवासियों पर पड़ेगा।0
0
Report
गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में किशौ परियोजना के MoA पर कई मुख्यमंत्रियों के हस्ताक्षर
Noida, Uttar Pradesh:In the presence of Union Home Minister Amit Shah, Chief Ministers of Uttar Pradesh, Uttarakhand, Himachal Pradesh, Rajasthan, Delhi and Haryana signed the Memorandum of Agreement (MoA) for the Kishau Project today. Union Minister for Jal Shakti CR Patil, Union Home Secretary Govind Mohan, Secretary of the Department of Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation, and the Chief Secretaries of the participating states were also present.0
0
Report
छबड़ा नगरपालिका चुनाव: बड़ा उलटफेर, जमानत जब्त कई वार्डों में कांग्रेस-भाजपा
Baran, Rajasthan:छबड़ा नगरपालिका चुनाव में बड़ा उलटफेर, 7 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त\n\nबारां के छबड़ा नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष का टिकट कटने के बाद अब परिणामों में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित कई पूर्व पार्षद चुनाव हार गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई।\n\nछबड़ा नगरपालिका के घोषित परिणामों पर नजर डालें तो चार वार्डों में कांग्रेस और तीन वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। नियमानुसार डाले गए कुल वैध मतों का 16 प्रतिशत से कम मत प्राप्त करने पर जमानत जब्त मानी जाती है।\n\nमतगणना के बाद आये आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस की जमानत जब्त वाले वार्डो में वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 17\nभाजपा की जमानत जब्त वाले वार्डو में वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 30 और वार्ड नंबर 34\n\nकई वार्डों में जनता ने दोनों ही राष्ट्रीय दलों को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया। स्थिति यह रही कि कई वार्डों में मुकाबला निर्दलीय बनाम निर्दलीय हो गया, जबकि कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी तीसरे और चौथे स्थान के लिए संघर्ष करते नजर आए।\n\nइस चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि छबड़ा की जनता ने इस बार पार्टी से ऊपर उठकर प्रत्याशी के व्यक्तिगत जनाधार को महत्व दिया है।0
0
Report
Advertisement
यूपी कन्या सुमंगला योजना: लखनऊ के मुस्लिम परिवारों को मिला ₹25,000 लाभ
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में यूपी सरकार की कन्या सुमंगला योजना का मुस्लिम लोगों को मिला उत्तर प्रदेश में सरकार की कन्या सुमंगला योजना के तहत कई बच्चियों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल रहा है जिसमे कई मुस्लिम लोगो को भी इसका लाभ मिला है जिसमें लखनऊ के दो मुस्लिम व्यक्तियों ने बताया कि उनकी बच्चियों स्कूल में पढ़ रही है उन्होंने जन सेवा केंद्र से जाकर पता किया की कन्या सुमंगला योजना तहत कैसे फॉर्म भरा और कितना लाभ मिलेगा ₹25000 का लाभ उनको मिला है अगर यह पैसा किस्तों में आता है जैसे-जैसे बच्चों की पढ़ाई होती है बता दे कि इस योजना के लिये बालिकाओं के जन्म से लेकर स्नातक तक कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता 6 चरणों में दी 6 चरणों में मिलने वाली वित्तीय सहायता प्रथम चरण: बालिका के जन्म पर ₹5,000 (एकमुश्त) द्वितीय चरण: एक वर्ष के भीतर टीकाकरण पूरा होने पर ₹2,000 तृतीय चरण: कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹2,000 चौथ्ठा चरण: कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹2,000 पंचम चरण: कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹3,000 षष्ठ चरण: स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर ₹7,000 मुख्य पात्रता का लाभ मिलता है इस योजना को पाने के लिए और परिवार में कमाने वाले की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए संतान सीमा: परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलता है जुड़वां बच्चों के मामले में नियम अलग हैं सैयद कंबर अब्बास ने बताया कि मेरी दो बच्चियों पढ़ती है उनका इस योजना का लाभ मिला है, वही सैयद मीनल अब्बास कैदी ने बताया कि मेरी परिवार में भी इसका लाभ मिला है0
0
Report
बालाघाट कुपोषण मौत पर डिप्टीसीएम राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बालाघाट कुपोषण से मौत मामले पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का बयान बालाघाट को नक्सल मुक्त करने में सरकार को मिली सफलता क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास विभिन्न योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधारने का काम कुपोषण से निपटने के लिए सरकार गंभीर पोषण आहार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम जारी。0
0
Report
देवरिया: तेज रफ्तार स्कूल बस पेड़ से टकराई, चार बच्चे घायल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्कूली बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक सहित चार बच्चे घायल हो गए; बच्चों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी; तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में दो गुटों के बीच झड़प, वायरल वीडियो के साथ FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:इस बाइट के साथ वायरल वीडियो भी अटैच है उत्तराखंड | देहरादून के SP प्रमोद कुमार ने कहा, "रविवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ... लड़ाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ। हमने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई की और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। सबूतों, गवाहों के बयानों और वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी... अगर देहरादून में कोई भी लड़ाई-झगड़ा करता है, अशांति फैलाता है या किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होता है, तो पुलिस उन्हें बख्शेगी नहीं। जब भी ऐसी कोई घटना हमारे संज्ञान में आती है, जिसमें वायरल वीडियो भी शामिल हैं, तो तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाती है। मामले को कानूनी प्रक्रिया के जरिए भी सुलझाया जाएगा..."0
0
Report
बगहा में सिंचाई विवाद से किसान की हत्या, पुलिस ने दो गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:पश्चिम चंपारण जिला के बगहा के जूड़ा पकड़ी गांव में मंगलवार को धान के खेत की सिंचाई को लेकर हुआ झगड़ा जानलेवा साबित हुआ। पटवन विवाद में पहले मारपीट फिर फरसा से हमला किया गया लिहाजा खून से लहूलुहान शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान किसान मैनेजर मांझी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को फ़ौरन गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। दरअसल खेती-बाड़ी के दौरान रामनगर के जूड़ा में चल रहे पटवन कार्य में विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया लिहाजा पहले तू तू मैं मैं फिर मारपीट और दूसरी बार फरसा से काटकर हत्या हो गई। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि मैनेजर परशुराम मांझी के भतीजे थे। इस तरह सिंचाई का पानी रोकने को लेकर शुरू हुई बहस पहले परशुराम पर कथित हमले में बदली और बाद में उनके भतीजे पर जानलेवा हमले के साथ खत्म हुई। रामनगर SDPO सत्येंद्र राम ने कहा है कि मुख्य आरोपी भगेलू चौधरी और उनके बेटे पिंटू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। रामनगर पुलिस ने सरेआम हुई इस हत्या की घटना की जांच शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बाइट - सत्येंद्र राम, SDPO रामनगर0
0
Report
जगाधरी के बैंक सामने किसान यूनियन ने एनओसी के लिए धरना दिया
Yamuna Nagar, Haryana:जगाधरी के सेक्टर-17 स्थित चोला मंडलम बैंक के सामने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने किसान की कथित बैंकिंग समस्या को लेकर धरना शुरू कर दिया है। गांव गग्नहेड़ी निवासी किसान जरनैल सिंह का आरोप है कि करीब 20 लाख रुपये का होम लोन लेने के बाद वह लगातार 17 महीने तक 30 हजार रुपये की किस्त जमा करवाता रहा। इसके बाद बैंक द्वारा बताई गई अतिरिक्त राशि जमा करवाने के बावजूद अब एनओसी देने से इनकार किया जा रहा है। किसान ने बैंक से न्याय की मांग की है। गांव गग्नहेड़ी निवासी किसान जरनैल सिंह के मुताबिक, उसने जनवरी 2025 में चोला मंडलम बैंक से करीब 20 लाख रुपये का होम लोन लिया था। किसान का कहना है कि उसने लगातार 17 महीने तक करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त बैंक में जमा करवाई। किसान के अनुसार, इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने लोन अकाउंट बंद करने के लिए करीब 14 लाख रुपये और जमा करवाने की बात कही। किसान ने जून 2026 में बैंक में 14 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके अलावा करीब 2 लाख रुपये इंश्योरेंस की किस्त के रूप में भी बैंक द्वारा लिए जाने की बात किसान ने कही। किसान का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने 14 लाख रुपये जमा होने के बाद 15 दिन में एनओसी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी एनओसी नहीं दी गई। अब किसान से कथित तौर पर 6 लाख रुपये और जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। इसी को लेकर किसान संगठन ने बैंक के सामने धरना शुरू कर दिया। मौके पर जिला प्रधान संजू गुंदियाना, अंबाला जिला प्रधान मलकीत सिंह, डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर, सुखविंदर, बलजिंदर, पप्पल गुंदियाना और रविंद्र खुब्बड़ सहित किसान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बाइट — संजू गुदियाना, जिलाध्यक्ष BKU “ बैंक के कहने पर 14 लाख रुपये जमा करवा दिए और एनओसी देने की बात कही गई थी। अब करीब तीन महीने बाद छह लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। हमारी मांग है कि बैंक पूरे मामले की जांच करे और हमें एनओसी दी जाए।”0
0
Report
Advertisement
