Back
SDM ने औचक निरीक्षण कर आंगनबाड़ी और पंचायत भवन के कामों की प्रगति देखी
RJRahul Joshi
Feb 04, 2026 06:15:33
Kota, Rajasthan
रामगंजमंडी, कोटा
एसडीएम चारु शंकर का औचक निरीक्षण
पंचायत भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे कार्यों की जांच
एसडीआरएफ मद से हो रहे मरम्मत और रंग-रोगन कार्यों का लिया जायजा
सांडपुर और अमरपुरा में आंगनबाड़ी भवन जर्जर, स्कूल परिसर में संचालन
पोषाहार की गुणवत्ता भी जांची, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश,
रामगंजमंडी उपखंड अधिकारी चारु शंकर ने एसडीआरएफ मद से चल रहे मरम्मत और रंग-रोगन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ग्राम पंचायत असकली पहुंचे, जहां पंचायत भवन में चल रहे रंग-रोगन कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम मायला और कुदायला के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मरम्मत कार्य की स्थिति देखी गई, जहां काम प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण के दौरान सांडपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल परिसर में संचालित मिला और वहां भवन की मरम्मत कार्य प्रस्तावित बताया गया। अमरपुरा गांव में भी आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हालत में पाया गया, जो फिलहाल स्कूल परिसर में चल रहा है। एसडीएम ने बच्चों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सांडपुर व अमरपुरा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 07:35:100
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 04, 2026 07:34:370
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 04, 2026 07:34:23Noida, Uttar Pradesh:An icy ship entered the port of Gdańsk in Poland today. Enthusiasts estimated that it was carrying around 50 tonnes of ice onboard.
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 04, 2026 07:34:120
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 04, 2026 07:33:580
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 07:33:290
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 04, 2026 07:33:150
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 04, 2026 07:32:590
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 04, 2026 07:32:410
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 04, 2026 07:32:290
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 07:31:570
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 04, 2026 07:31:460
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 04, 2026 07:31:260
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 04, 2026 07:31:120
Report