Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
चेनाब Valley बजट 2026: लोगों की उम्मीदें CM Omar Abdullah से जुड़ी
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 04, 2026 06:19:34
Forest Block,
Spl Exclusive Story;Chenab Valley pins high hopes on J&K Budget 2026 as CM Omar Abdullah to present budget on February 6 Residents of Bhaderwah, Doda, Kishtwar, Ramban demand fulfillment of election promises Slug-0402ZS_BHD_JKBUDGET_CM_R By Raja Rehber Jamal Location-Bhaderwah Anchor:As Chief Minister Omar Abdullah prepares to present the Jammu & Kashmir Budget 2026 on February 6, people across the Chenab Valley are watching the budget closely with high expectations. As the budget presentation approaches, ZEE Media talked to different sections of society to understand what they expect from Chief Minister Omar Abdullah’s first full budget for Jammu & Kashmir and whether it can bring real relief to the people of the Chenab Valley. Residents hope the budget will finally address long-pending regional issues and ensure balanced development of this hilly and remote belt, in line with promises made during the election campaign. People from Bhaderwah, Doda, Kishtwar, and Ramban say that despite its rich natural resources and strategic importance, the Chenab Valley continues to lag behind in key sectors such as infrastructure, employment, healthcare, and road connectivity. A majority of residents say they are still waiting for the fulfillment of assurances made by Chief Minister Omar Abdullah during elections and express hope that these commitments will find a concrete place in the Jammu & Kashmir Budget 2026. Youth across the region are demanding focused job creation measures, fresh recruitment drives, revival of stalled development projects, establishment of skill development centres, and transparency in government hiring. Many young people say that unemployment is forcing them to migrate outside the region in search of livelihood. People also requested to establish upcoming National Law University in Bhaderwah to cater hilly districts of Chenab Valley. Farmers and horticulturists cultivating apple, walnut, rajma, and off-season vegetables are seeking better Minimum Support Price, cold storage facilities, improved irrigation schemes, and crop insurance, especially after suffering repeated losses due to adverse weather conditions. With tourism emerging as a major source of livelihood in areas like Guldanda, Jaie Valley, and Padri in Bhaderwah, traders are demanding promotion of Chenab Valley tourism, development of basic infrastructure, a dedicated winter tourism policy, and easy loan facilities for small businesses. Locals are also demanding improvement in road connectivity, power supply, drinking water schemes, healthcare institutions, and education infrastructure, with special attention to snowbound and far-flung areas. People believe that Budget 2026 must reflect regional equity and acknowledge the unique challenges faced by the Chenab Valley due to its difficult terrain, harsh winters, and limited accessibility. Notably, this is the second budget of the Omar Abdullah–led National Conference government after assuming office on October 16, 2024, marking the end of nearly six years of central rule in the Union Territory. According to the official schedule, the Budget Session will conclude on April 4 and will be held in three phases. The ongoing first phase will continue till the commencement of Ramzan, while the remaining sittings will be held after Eid-ul-Fitr in March and April. Ramzan is expected to begin on February 18 or 19, subject to moon sighting. February will have 18 working days of Assembly business, during which the Chief Minister will also table the Supplementary Statement of Expenditure for the financial year 2025–26 on February 6. March and April will have five and four working days respectively. Feed. Shots Bytes. 1. Aamir Amin, Businessman. 2. Parveen Jaryal, President Tribal Community. 3. Yudhvir Thakur, DDC Councillor. 4. P2C Raja Rehber Jamal. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RIRamawatar Isran
Feb 04, 2026 07:35:10
Jaipur, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू क्षेत्र के किसानों ने चना और सरसों की खेती में कम मुनाफा मिला तो परंपरागत खेती को छोड़कर मटर की खेती की शुरू। दूदू के गाँवों में करीब 500 बीघा जमीन में किसानों ने बोया मटर, मटर बेचकर कमा रहे हैं ज्यादा मुनाफा। खेतों में बने पोंड के बरसाती मीठे पानी के ऑर्गेनिक मटर की दिल्ली, मुंबई और गुजरात में बढ़ी डिमांड। चना और सरसों में रोग लगने से होती है कम पैदावार, मजबूरन किसानों ने रबी की फसलों में किया बदलाव। कई किसान कर रहे हैं ऑर्गेनिक बीज तैयार, बीज को गुजरात और हरियाणा बेच रहे हैं। एंकर : जयपुर जिले में दूदू और फागी में सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन मानी जाती है। रबी के सीज़न में दूदू में चना और सरसों की बंपर पैदावार होती है। चना की फसलों में दीमक लगने से फसलों को नष्ट होती देख किसानों ने परंपरागत खेती में बदलाव किया और मटर की खेती की तरफ रूझान शुरू किया। दूदू में करीब 500 बीघा जमीन से ज्यादा मटर की फसल है। दूदू के पास बागेत गांव के सोनू रोज का कहना है कि घर पर गाय भैंस है उनका खाद्य खेती में काम लेते है। गोबर के खाद और खेत में बने पौंड के मीठे बरसाती पानी से ऑर्गेनिक मटर तैयार किए जा रहे है। बरसाती पानी के मीठे मटरों की डिमांड दिल्ली, मुंबई और गुजरात तक है। यहाँ से मटर गुजरात और मुंबई तक जाने लगे है। जहां पहले एक बीघा चने और सरसों की फसल में तीस हज़ार प्रति बीघा का मुनाफा होता था अब मटर की खेती से मुनाफा एक लाख तक पहुंच गया है। किसानों के दर्द: सरकारी अनुदान नहीं मिल रहा : जब जी मीडिया किसानों के पास पहुंचा तो किसानों ने पीड़ा ज़ाहिर करते हुए बताया कि खेत में पौंड खुदवा लिया, मटर की खेती के लिए पैसे निवेश कर दिए लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक पौंड के मिलने वाले अनुदान के पैसे भी नहीं मिले। सरकार की लापरवाही की वजह से किसानों में निराशा है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 04, 2026 07:34:37
Damoh, Madhya Pradesh:स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 3 बच्चे गंभीर घायल एक जबलपुर रेफर.. एंकर/ दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां तेंदूखेड़ा इलाके में एक स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलट गया है जिसमें सवार तीन बच्चे गंभीर घायल हुए है जिनमें से एक को जबलपुर रेफर किया गया है जबकि दो सिविल अस्पताल में इलाजरत है, इसके अलावा तीन बच्चों को मामूली चोटें आई है। तेंदूखेड़ा के संदीपनी स्कूल में पढ़ने वाले मिडिल स्कूल के बच्चे रोज की तरह अपने गांव अँवाही से तेंदूखेड़ा आ रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार ऑटो नियंत्रण खो बैठा और बादीपुरा के पास पलट गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां ऑटो में सवार 6 बच्चों में से तीन गंभीर थे जिसने अस्पताल में एडमिट किया गया लेकिन एक की हालत बिगड़ने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। बच्चों के परिजनों के मुताबिक ऑटो ड्राइवर नशे की हालत में था और लापरवाही से ऑटो ड्राइव कर रहा था जिस वजह से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने ऑटो को जब्त किया है और ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 04, 2026 07:34:12
Chittorgarh, Rajasthan:प्राइवेट स्कूलों की पहली से 11 वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं भी डीईओ से कराए जाने के आदेश का विरोध शुरू.. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इसे नियम विरुद्ध बताया. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा- नियमो में ऐसी किसी भी परीक्षा का उल्लेख नहीं.. बोर्ड एग्जाम और होम एग्जाम इस तरह दो ही तरह की होती है परीक्षाएं.. होम एग्जाम स्कूल अपने स्तर पर अपनी तरह से लेते हैं.. उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों को खत्म करने की साजिश है... जबकि इस आदेश में सीबीएसई आईसीआईसीई को क्यों अलग रखा गया.. गुप्ता ने आरोप लगाया कि बीच सत्र में नियम नहीं बदला जा सकता.. फरवरी में आप सूचित कर रहे यह गलत है.. यदि आदेश वापस नही लिया जाएगा तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे और स्कूलों में ताला लगाकर चाबी स्कूल शिक्षा विभाग को सौपेंगे.
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 04, 2026 07:33:58
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में गौ तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और एक बार फिर पशु तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए हिंदूवादी संगठनों ने बड़ी संख्या में पशुओं को मुक्त कराया है। दरअसल जिले के जबेरा थाना क्षेत्र की सिग्रामपुर चौकी अंतर्गत आने वाले सिंगोड़ी गांव के आसपास बड़ी संख्या में गो वंश को बांध कर रखे होने की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को मिली थी जिसके बाद कार्यकर्ता इस इलाके में पहुंचे तो तस्कर भाग निकले , हिंदू संगठन के लोगों ने देखा तो 50 से ज्यादा मवेशियों को बेरहमी से बांध कर रखा गया था, जिन्हें मुक्त कराया गया और जबेरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने इन मवेशियों को अपने कब्जे में लिया है और अज्ञात तत्वों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ये मवेशी जिस इलाके में बांध कर रखे गए थे वो इलाका देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का जंगली इलाका है और टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में इस तरह से पशु तश्करी किया जाना चिंता का विषय है और इसे लेकर अब चर्चाएं भी हो रही है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 04, 2026 07:33:29
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर से बड़ी खबर जोधपुर के बड़ली नेड 579 क्षेत्र में 25 परिवारों के घर उजाड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीओ कोर्ट द्वारा जमीन कुर्क करने के दिए गए आदेशों के बाद प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश है। आदेशों के खिलाफ सभी परिवार एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं और स्थानीय निवासियों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वर्षों से वे यहां रह रहे हैं और अचानक की गई कार्रवाई से उनका आशियाना छिनने की नौबत आ गई है। प्रभावित परिवारों ने एसडीओ कोर्ट के आदेश को गलत बताते हुए इसे अन्यायपूर्ण करार दिया है। उनका आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और समुचित सुनवाई के यह कार्रवाई की जा रही है। परिवारों ने राजस्थान सरकार से न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिससे प्रभावित परिवार सरकार से मांग कर रहे है。
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 04, 2026 07:33:15
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जीतू पटवारी के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार सरकार के कर्ज लेने के मामले पर बोले बिना तथ्य के विरोध कांग्रेस की आदत मप्र ने केंद्र सरकार की ओर से मिली लिमिट से कम लोन लिया है ऋण लेकर जनता का कल्याण करने में कोई बुराई नहीं, अर्थशास्त्रियों का भी यही मत सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आर्थिक अनुशासन है केंद्रीय बजट 2047 के विकसित भारत की नींव का बजट है हर क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधान है कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंत्री सारंग का बयान अपने गुर्गों को पद देना कांग्रेस की आदत कांग्रेस को चुनौती, अपनी कार्यकारिणी को एकसाथ इकट्ठा कर के दिखाए कांग्रेस में अनुशासन नहीं है जीतू पटवारी के भारत अमेरिका ट्रेड डील बयान पर मंत्री सारंग का पलटवार कांग्रेस के नेताओं को किसी भी तरह का ज्ञान नहीं पीएम मोदी ने यह सिद्ध किया कि राष्ट्र प्रथम है, उन्होंने हिंदुस्तान के मान सम्मान को बढ़ाया अमेरिका के साथ डील यह दर्शाती है कि भारत विश्वगुरु बनेगा राहुल गांधी स्क्रिप्टेड बात करते है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष भी स्क्रिप्टेड बात करेंगे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं का टैलेंट हंट से नियुक्ति पर बोले टैलेंट की बात करते है लेकिन योग्यता और टैलेंट कांग्रेस की डिक्शनरी में नहीं अगर टैलेंट की बात होती तो ना इंदिरा, ना राजीव और ना राहुल गांधी कांग्रेस में नेता बनते मप्र सरकार द्वारा प्रदेश के 36 उत्पादों को जीआई टैग के लिए भेजने पर मंत्री सारंग की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार विकास और कल्याण के नए अवसर सृजित कर रही है जीआई टैग से प्रदेश के उत्पादों को पहचान के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे बाइट.. विश्वास सारंग... कैबिनेट मंत्री..
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 04, 2026 07:32:59
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल अमेरिका से ट्रेड डील पर एमपी में सियासत अमेरिका से हुई ट्रेड डील किसान विरोधी : जीतू पटवारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रधानमंत्री ट्रेड डील के बाद माला पहनी : जीतू पटवारी दिखाया ऐसा जा रहा है जैसे बहुत कुछ होने वाला है आज किसान सबसे ज्यादा ठगा हुआ अमेरिका से कृषि से जुड़े सामान और ड्राइफूट्स आने वाली जीरो प्रतिशत टैरिफ लगेगा देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं लेकिन अबतक कुछ नहीं बोला इंडिया जब सामान अमेरिका एक्सपोर्ट करेगा तो 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा ये चिंता का विषय है, किसान समझें : जीतू पटवारी ये ट्रेड डील देश के किसानों के हक में नहीं। एमपी सरकार द्वारा लगातार कर्ज लिए जाने पर भी बोला हमला कहा वर्तमान सरकार ने पिछली शिवराज सरकार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया इस सरकार ने प्रतिदिन 213 करोड़ का कर्ज लिया लेकिन किसानों को एसपी नहीं दी, लाडली बहनों के पैसे नहीं बढ़ाए, युवाओं को रोजगार नहीं दिया तो आखिर यह पैसा कहां गया。 ओबीसी आरक्षण पर कहा कि यह सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं देना चाहती है यही कारण है कि भारी- भरकम फीस देकर सरकारी वकीलों को आरक्षण लागू करने नहीं बल्कि उसे रोकने के लिए कोर्ट में खड़ा किया जाता है, ओबीसी वर्ग यह सब देख रहा है समय आने पर उनको जवाब देगा। प्रवक्ताओं को पदमुक्त किए जाने पर कहा कि जल्द ही मीडिया की नई टीम आपके सामने होगी जो लोग मीडिया की टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे वह दूसरे दायित्व पर आपको नजर आएंगे, हर व्यक्ति को काम दिया जाएगा कांग्रेस के पास बहुत काम है। जिलों की कार्यकारिणी छोटी होने की AICC के निर्देश पर कहा हमने पहले ही तय किया था कि जिलों की टीम छोटी होगी अब AICC के निर्देश आए हैं उसका पालन किया जाएगा, छिंदवाड़ा की जंबो टीम होने पर कहा कि छिंदवाड़ा में घोषणा निर्देशों के पहले हो चुकी थी। बाइट जीतू पटवारी,प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 04, 2026 07:31:57
Kota, Rajasthan:KOTA कोटा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने ली करवट,एक बार फिर बदला मौसम, राजस्थान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने से मौसम हुआ परिवर्तित, सर्दी बढ़ने के साथ ही गलन के साथ ठंडी हवाओं का दौर जारी, मौसम विभाग में आगमी 3- 4 दिन में सर्द हवा बादल छाने की जताई संभावना, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा कोहरा एवं धुंध,विजिबिलिटी पर दिखा सीधा असर, कोटा जिले के अधिकांश इलाकों में भी दिखा असर,दोपहर तक धुंध एवं कोहरे की चादर बरकरार,विजिबिलिटी 100-150 मीटर रही, वाहन चालक गाड़ियों की लाइट ऑन करके कर रहे ड्राइव, ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता,फसल के पैदावार पर दिखेगा सीधा असर, न्यूनतम 12°Cएवं अधिकतम 24°C दर्ज हुआ तापमान, गरम कपड़ों एवं अलाव का सहारा लेते दिखे शहरवासी,
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 04, 2026 07:31:46
Baran, Rajasthan:स्वच्छता अभियान पर कचरा निस्तारण का ग्रहण जमा हुआ प्लास्टिक का बनाकर पहाड़ ​बारां जिलें जहाँ केंद्र और राज्य सरकारें स्वच्छता अभियान के जरिए गांवों और कस्बों को चकाचक करने का दावा कर रही हैं, वहीं बारां जिले के हरनावदाशाहजी कस्बे में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कस्बे को स्वच्छ बनाने के फेर में ग्राम पंचायत द्वारा कचरे का सही निस्तारण न करना अब पर्यावरण और मूक पशुओं के लिए जी का जंजाल बन गया है। ​कस्बे से प्रतिदिन भारी मात्रा में कचरा संग्रहण तो किया जा रहा है, लेकिन इसे वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के बजाय वन क्षेत्र और पहाड़ी की तलहटी में खुले में फेंका जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष मुरली मेहरा ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था सराहनीय है, लेकिन ठोस निस्तारण प्रबंधों के अभाव में यह कचरा अब एक बड़ी समस्या बन गया है। हवा के साथ उड़ती प्लास्टिक और पॉलिथीन ने समूचे वन क्षेत्र को ढक लिया है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 04, 2026 07:31:26
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) झालावाड़ के अकलेरा से बड़ी खबर आ रही है। परपती गांव में अकलेरा पुलिस ने गोचर भूमि पर अफीम की अवैध खेती पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। अकलेरा तहसील के परपती गांव में आरोपी हरिशचंद मीणा ने सरकारी गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर अफीम की खेती कर रखी थी। पुलिस ने मंगलवार को तहसीलदार सहित भारी बल के साथ छापा मारा और 27,423 हरे-भरे अफीम के पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए। जिनका कुल वजन 2,229 किलोग्राम है। आरोपी ने चरागाह भूमि पर न सिर्फ अफीम, बल्कि अन्य फसलें भी उगा रखी थीं और मकान तक बना लिया था। गौशाला समिति की शिकायत और पटवारी रिपोर्ट पर थाना प्रभारी धर्माराम चौधरी ने दिनभर चली कार्रवाई को अंजाम दिया। हरिशचंद मीणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया और आरोपी से पूछताछ जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने नारकोटिक्स विभाग पर भी लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। अफीम की फसल कई महीनों से लहलहा रही थी और विभाग तीन बार नपाई के लिए आया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि चरागाह भूमि पर खेती होने के बावजूद विभाग ने अनदेखी की।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 04, 2026 07:31:12
Jaipur, Rajasthan:अमेरिका–भारत डील पर मंत्री और नेता प्रतिपक्ष में बहस, जूली ने लगाए सरेंडर के आरोप, बेढम बोले—मोदी की रणनीति से झुका अमेरिका राजस्थान विधानसभा के बाहर उस समय राजनीतिक तल्खी देखने को मिली। अमेरिका–भारत ट्रेड डील को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के बीच रोचक और तीखा संवाद हुआ। बातचीत अनौपचारिक माहौल में हुई, लेकिन इसके सियासी मायने दिखाई दिए।नेता प्रतिपक्ष जूली ने अमेरिका के आगे सरेंडर के आरोप लगाए तो गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम बोले, PM मोदी की रणनीति से अमेरिका झुका. विधान सभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह और कांग्रेस विधायक रफीक खान मिले। तीनों के बीच रोचक संवाद हुआ। संवाद की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आरोपों से हुई. उन्होंने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से सीधे सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने देश के हितों को गिरवी रख दिया है. जूली ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में आकर प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया और यही वजह है कि यह डील देश के हितों पर सवाल खड़े कर रही है. जूली ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इस डील में भारत को क्या मिला और क्या खोया. इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जूली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक रणनीति का नतीजा है कि अमेरिका को भी झुकना पड़ा. बेढम के अनुसार, भारत के मजबूत रुख के चलते अमेरिका ने पेनल्टी माफ की और ट्रेड डील के लिए सहमति जताई. उन्होंने कहा कि इसे सरेंडर नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत के रूप में देखा जाना चाहिए. अमेरिका से समझौता किया - संवाद के दौरान कांग्रेस के सचेतक रफीक खान भी चर्चा में शामिल हुए. उन्होंने अमेरिका–भारत ट्रेड डील को लेकर गंभीर सवाल उठाए. रफीक खान ने कहा कि रूस भारत का पुराना और भरोसेमंद मित्र रहा है. लेकिन इस डील में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूस की कीमत पर अमेरिका से समझौता किया गया है. उन्होंने याद दिलाया कि जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव या कोई बड़ा विवाद हुआ है. तब-तब अमेरिका ने खुलकर या परोक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन किया है. ऐसे में अमेरिका के साथ हुई यह ट्रेड डील संदेह पैदा करती है कि कहीं भारत के रणनीतिक हितों से समझौता तो नहीं किया गया. बहस के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बेढम से अनौपचारिक अंदाज में पूछा कि आखिर यह डील कैसे हुई. जूली ने कहा कि औपचारिक बयान भले ही अलग हों, लेकिन कम से कम अनौपचारिक रूप से सच्चाई सामने आनी चाहिए. मोदी की रणनीति के आगे अमेरिका झुका - विधान सभा के बाहर हुआ यह संवाद भले ही अनौपचारिक रहा हो, लेकिन इसने अमेरिका–भारत रिश्तों और केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है. विपक्ष के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब देते हुए फिर दोहराया कि अनौपचारिक हो या औपचारिक, सच्चाई एक ही है—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति के आगे अमेरिका झुका है. उन्होंने कहा कि यह डील भारत के हित में है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top