गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत तरकुलवा, जनपद देवरिया ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत तरकुलवा, जनपद देवरिया के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह एवं समस्त सभासदगण की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
"न रहे गंदगी, न खुले में शौच, स्वच्छ होगा भारत, स्वस्थ होगें सब लोग"
संचारी रोगों एवं डेंगू, जल जनित एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर पंचायत तरकुलवा देवरिया के नागरिकों से अपील-
क्या करें-
मच्छरों आदि से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें।
पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का प्रयोग करें।
कूड़ा करकट नियत स्थान पर रखे या कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें।
ढके हुए / ताजे पानी का प्रयोग करें।
बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें जांच करायें।
क्या न करें-
अपने घरों के अगल-बगल कूड़ा आदि न जमा होने दे।
नंगे शरीर न रहे न ही सोयें।
कूड़ा करकट इधर उधर न फेंके।
खुले बर्तन में रखे पानी का प्रयोग न करें।
बुखार को सामान्य न समझो मेडिकल स्टोर से लक्षण बताकर दवा न लें।
"मेरा नगर साफ हो, इसमें हम सबका हाथ हो"
मिलकर स्वच्छ नगर स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करें
सभी प्रकार के प्लास्टिक, थर्माकोल के बैग, गिलास, प्लेट, थाली आदि प्रतिबन्धित कर दिये गये है इसका विक्रय व उपयोग वर्जित है।
किसी भी दशा में सड़क की पटरियों, नाला/नालियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें यह संज्ञेय अपराध है।
नगर पंचायत के डोर टू डोर कूड़ा संग्रह कार्यक्रम में पूरा सहयोग करें।
जन्म मृत्यु पंजीकरण नगर पंचायत से घटित होने के 21 दिन के अन्दर दर्ज करायें।
भारत सरकार के स्वच्छता अभियान अन्तर्गत स्वच्छ तरकुलवा, सुन्दर तरकुलवा बनाने में आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।
जय हिन्द!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|