icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow25 Jul 2024, 10:05 am

हापुड़ विधायक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, हापुड़ के तीन मुद्दों पर चर्चा

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हापुड में न्यायालय निर्माण के लिए भूमि को HPDA में लेने की मंजूरी दी और जल्द ही पहली किस्त जारी करने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, किसानों के बकाया करोड़ों रुपए के भुगतान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शुगर मिलों को बेचकर पहले किसानों का बकाया चुकाया जाएगा और फिर बैंक में धनराशि जमा की जाएगी। तीसरे मुद्दे में, किसानों के नलकूप के बकाया बिल पर भी मुख्यमंत्री ने जल्द राहत देने की बात कही।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेघा बाढ़ में 12 वर्षीय तराना का शव तीन दिन बाद मिला, परिवार शोक

Dhamtari, Chhattisgarh:मेघा में बाढ़ के पानी में बह गई 12 साल की तराना का शव तीन दिन बाद सौंगा के पास मिला धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मेघा में 26 सितंबर को महानदी के बाढ़ के पानी देखने के दौरान तेज बहाव में बह गई 12 वर्षीय छात्रा तराना निषाद का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली तराना निषाद, पिता उदेराम निषाद, 26 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे मेघा स्थित पेट्रोल पंप के पास बाढ़ के पानी देखने गई थी। इसी दौरान नाली में पैर फिसलने से वह तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बह गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और महानदी समेत आसपास के संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं आज 29 सितंबर की सुबह ग्राम सौंगा के पास ग्रामीणों ने बच्ची का शव देखा, जिसके बाद मगरलोड पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड भेजा गया। वहीं तीन दिन तक चली तलाश के बाद तराना का शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
0
0
Report

दिल्ली नगर निगम सदन में आप पार्षदों के प्रवेश को लेकर धक्का मुक्की, सदन स्थगित

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक चल रही थी तभी बीच सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी सदन के जबरन अंदर आने से मार्शलों ने रोका तो नेता प्रतिपक्ष और अन्य आप पार्षद के बीच घुसे धक्का मुक्की हुई तस्वीरों में आप देख सकते है बीच सदन की बैठक में मार्शल के साथ किस तरह की झड़प हुई नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के साथ जैसे ही आप पार्षद सदन में पहुंचे तो सदन को अगली कार्यवाही तक स्थगित कर दिया वही विपक्ष लगातार नारेबाजी कर प्रवेश वर्मा का इस्तीफा मांग रहा थे नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग में कई गम्भीर आरोप लगते हुए कहा कि हम सदन में कई मुद्दे रखना चाहते थे लेकिन हमें सदन में घुसने नहीं दिया
0
0
Report
Advertisement

सावरवानी: होमस्टे-फिल्म शूटिंग से पर्यटन डेस्टिनेशन बनने की राह

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में बने होम स्टे को मिल रही फिल्मी पहचान. फिल्मों की शूटिंग से मिल रही शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान छिंदवाड़ा में सतपुड़ा की वादियों में पर्यटन ग्राम सावरवानी अब विदेशी पर्यटकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी ओर खींच रहा है. गांव की खूबसूरती से प्रभावित होकर बंगाल से आई फिल्म टीम यहां बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग कर रही है. पिछले एक सप्ताह से चल रही शूटिंग में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जा रहा है. फिल्म टीम के पहुंचने से गांव के सभी होमस्टे करीब एक सप्ताह के लिए बुक हैं इन दिनों सावरवानी में लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच शूटिंग का माहौल बना हुआ है. फिल्म टीम के ठहरने और शूटिंग से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग में गांव के युवाओं को टीम के साथ सहयोगी के तौर पर काम मिला है. वहीं गांव की महिलाएं फिल्म टीम के लिए भोजन तैयार करने और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इससे फिल्म शूटिंग का फायदा सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंच रहा है. सावरवानी में फिल्म शूटिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है. दिसंबर में यहां दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित है. इससे गांव को पर्यटन स्थल के साथ-साथ फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचान मिलने की उम्मीद है. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और होमस्टे को प्रमोट करने पर जोर दिया जा रहा है. कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. होमस्टे टूरिज्म और संस्कृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर चुका सावरवानी अब फिल्म शूटिंग के जरिए अपनी पहचान को और विस्तार दे रहा है. बंगाली फिल्म की शूटिंग गांव के पर्यटन सफर में एक नया अध्याय जोड़ रही है.
0
0
Report

करनाल में अवैध हथियार नेटवर्क का बड़ा खुलासा: पुलिस MP तक पहुँची, जेल कनेक्शन सामने

Karnal, Haryana:करनाल में अवैध हथियारों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा, MP तक पहुंची पुलिस की जांच CIA-3 की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, 6 देसी पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद, पहले पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद खुला हथियार सप्लाई का राज, तीनों आरोपियों के जेल कनेक्शन ने पुलिस जांच को दिया नया मोड़। करनाल में अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ CIA-3 की कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 15 सितंबर को काछवा पुल के पास से विकास उर्फ विक्की को दो अवैध देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो हथियारों के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए। एक आरोपी की पूछताछ ने खोले कई राज पुलिस के मुताबिक विकास उर्फ विक्की ने पूछताछ के दौरान अपने कुछ जानकारों और सहयोगियों के नाम बताए। साथ ही यह जानकारी सामने आई कि इस नेटवर्क के तार मध्यप्रदेश तक जुड़े हुए हैं। इसके बाद CIA-3 की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाया और मध्यप्रदेश तक पहुंचकर कार्रवाई की। दमोह में दबिश, दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के दमोह जिले से श्रवण ठाकुर और जगेश्वर को हिरासत में लिया। दोनों मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लेकिन कुछ समय से करनाल में रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 अवैध देसी पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। MP से हथियार लाने वाले बने थे हैंडलर एसपी करन गोयल के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश के मुहरानपुर से हथियार लेकर आए थे। यहां उनकी भूमिका हैंडलर के तौर पर सामने आई है और हथियारों को आगे किसी व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की यह खेप किसके लिए थी और इनका इस्तेमाल किस संभावित वारदात में किया जाना था। तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले विकास उर्फ विक्की के खिलाफ पहले से 7 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं श्रवण ठाकुर पर करीब 3 से 4 मामले और जगेश्वर पर एक मामला दर्ज है। इन मामलों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो और लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। अब पुलिस खंगाल रही नेटवर्क की पूरी कड़ी विकास उर्फ विक्की की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं श्रवण ठाकुर और जगेश्वर का पुलिस रिमांड जारी है। दोनों से पूछताछ के जरिए पुलिस हथियारों की सप्लाई की पूरी चेन, संभावित खरीदार और किसी वारदात की योजना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। बाइट — करनाल पुलिस अधीक्षक करन गोयल
0
0
Report
Advertisement

डीएम ने असैदापुर पद्धति इंटर कॉलेज में गुणवत्ता और साफ-सफाई मानक कड़े कर दिए

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- डीएम शंशाक चौधरी ने असैदापुर पद्धति इंटर कॉलेज में कराया औचक निरीक्षण, डीएम ने कॉलेज का निरीक्षण करते हुए छात्राओं के साथ बैठकर भोजन करते हुए भोजन की गुणवत्ता को परखा, डीएम ने मेस और परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने के लिए सम्बंधित प्रिंसिपल को दिए सख्त निर्देश, डीएम ने छात्रावास, कक्षाओं, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का भी जायजा लिया, छात्राओं की पढ़ाई की जानकारी लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और हाईटेक बनाने को लेकर सम्बंधित को निर्देशित किया, डीएम ने कालेज में तख्तों की कमी दूर करने के लिए उपलब्ध फंड से व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर बाढ़ के दौरान राहत कार्यों की समीक्षा की

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में नारायणी नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है, तमकुहीराज तहसील के जवहीं दयाल एहतमाली के पास एपी तटबंध टूटने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। हालात का जायजा लेने और बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे। सीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध टूटने की वजह जानी और पीड़ित परिवारों के लिए राहत का ऐलान किया। बाढ़ की इस स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौके पर पहुंचे, सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध टूटने की वजह और बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने बताया कि नारायणी नदी में सामान्य दिनों में 3 से 4 लाख क्यूसेक पानी रहता है, लेकिन अचानक करीब 5 लाख क्यूसेक पानी आने से एपी तटबंध पर दबाव बढ़ा और तटबंध टूट गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, SDRF और PAC की टीमें लगाई गई हैं, प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ में जनहानि होने पर चार लाख रुपये की सहायता देने की बात कही; मकान पूरी तरह नष्ट होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिया. बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया. बाढ़ प्रभावित इलाके में अगले छह दिनों तक स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही गई है; CHCs और PHCs पर एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. जिन गांवों में पानी पहुंच गया है वहां लोगों को राहत शिविरों में रखने और बिजली की व्यवस्था करने की भी बात कही गई। सीएम ने सिंचाई विभाग को नारायणी नदी के बहाव और तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए और टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से ज्यादा पानी आने के कारण हालात बिगड़े हैं।
0
0
Report

सावरवानी में विदेशी फिल्म शूटिंग से छिंदवाड़ा के होमस्टे और स्थानीय रोजगार की लहर

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में बने होम स्टे को मिल रही फिल्मी पहचान. फिल्मों की शूटिंग से मिल रही शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान छिंदवाड़ा में सतपुड़ा की वादियों में पर्यटन ग्राम सावरवानी अब विदेशी पर्यटकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी ओर खींच रहा है. गांव की खूबसूरती से प्रभावित होकर बंगाल से आई फिल्म टीम यहां बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग कर रही है. पिछले एक सप्ताह से चल रही शूटिंग में फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा किया जा रहा है. फिल्म टीम के पहुंचने से गांव के सभी होमस्टे करीब एक सप्ताह के लिए बुक हैं इन दिनों सावरवानी में लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच शूटिंग का माहौल बना हुआ है. फिल्म टीम के ठहरने और शूटिंग से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग में गांव के युवाओं को टीम के साथ सहयोगी के तौर पर काम मिला है. वहीं गांव की महिलाएं फिल्म टीम के लिए भोजन तैयार करने और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इससे फिल्म शूटिंग का फायदा सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंच रहा है. सावरवानी में फिल्म शूटिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है. दिसंबर में यहां दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित है. इससे गांव को पर्यटन स्थल के साथ-साथ फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचान मिलने की उम्मीद है. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने और होमस्टे को प्रमोट करने पर जोर दिया जा रहा है. कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. होमस्टे टूरिज्म और संस्कृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर चुका सावरवानी अब फिल्म शूटिंग के जरिए अपनी पहचान को और विस्तार दे रहा है. बंगाली फिल्म की शूटिंग गांव के पर्यटन सफर में एक नया अध्याय जोड़ रही है.
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी ने सोना जीता; संजू देवी की अहम भूमिका

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बेटी संजू देवी यादव ने भी अहम भूमिका निभाई। फाइनल में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ तक भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए भारत की बढ़त को महज एक अंक तक ला दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। निर्णायक दौर में संजू देवी की सुपर रेड ने भारत को फिर से बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त कायम रखी और आखिरकार 37-34 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। संजू देवी कोरबा जिले के केराकछार गांव से आती हैं। एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 42-21 की जीत में संजू ने आक्रामक खेल के जरिए टीम को मजबूती दी थी। भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स में यह चौथा कबड्डी स्वर्ण पदक है। वहीं 2026 में खिताब जीतकर टीम ने लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी का गोल्ड अपने नाम किया है। संजू देवी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है और देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मंत्री अरुण साहू ने मिलकर उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

जंतर मंतर पर विरोध: पुलिस रोक के बावजूद मुस्लिम नेताओं ने प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:आज 3:00 बजे जंतर मंतर पर होने वाले monetring कमेटी ऑफ Indian Muslim के तहत होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस ने सभी मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन और उनके पदाधिकारी के ऑफिस घरों के बाहर पुलिस तैनात की गई है ताकि यह लोग प्रोटेस्ट में ना जा सकें पुलिस के पहरे के बावजूद जमात-ई-इस्लामी हिंद के प्रेसिडेंट सादातुल्लाह हुसैनी समेत कई लोग जमाते इस्लामी हिंद हেডक्वार्टर से जंतर मंतर के लिए निकले पुलिस की रोक के बावजूद जमाते इस्लामी हिंद के प्रेसिडेंट सदतुल्लाह हुसैनी आईसीएमआर के प्रेसिडेंट मोहम्मद अदीब सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के स्कोप पर्सन सैयद असीम रसूलुल्लाह समेत कई बड़े नेता और मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के हेड पहुंचे जंतर मंतर जंतर मंतर पहुंचे सांसदों और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारी को दिल्ली पुलिस ने डिटेल करके दिल्ली के अलग-अलग स्थान में लेकर गई।
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान में अधिवक्ताओं सहित कई लोगों ने किया रक्तदान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहेड़ी की ओर से तहसील परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रश्मि जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, सांसद प्रतिनिधि रवि मेहरोत्रा, उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह,सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक कुमार तथा जिला चिकित्सालय बरेली के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में बहेड़ी बार एसोसिएशन के महासचिव दीप चंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गंगवार, कुलबीर सिंह एडवोकेट, मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट और हरीश कुमार गंगवार एडवोकेट सहित अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही शिविर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। अंत में सीएचसी बहेड़ी की ओर से सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top