icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201002
MjChoudharyMjChoudharyFollow17 Jan 2025, 05:04 pm

गाजियाबादः परिवहन विभाग ने ओटीएस स्कीम के तहत ब्याज में छूट का चलाया जागरूकता अभियान

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

शासन के आदेश पर बाकायदारो से वसूली के उद्देश्य से ओटीएस स्कीम के तहत 100% ब्याज में छूट का प्रावधान लागू होने के बाद परिवहन विभाग गाजियाबाद द्वारा ट्रांसपोर्टर के साथ मीटिंग कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। 20 हजार वाहनों पर करीब 50 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें परिवहन विभाग गाजियाबाद की टीम ने अब तक तीन करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की है। इस जागरूकता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा राजस्व का शासन को फायदा मिले इसको लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाने का कार्य किया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुप्रीम कोर्ट में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों के पक्ष सुनने की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिवार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी मांग है कि घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाए। उनका पक्ष भी सुना जाए। कोर्ट उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दे, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल किया। अर्जी दाखिल करने वालों में शामिल है- लक्ष्‍य सिंह बिष्ट (ACP Калाश बिष्ट के बेटे), कुंजल (SI संदीप कुमार की बेटी), निशा यादव (कांस्टेबल धीरज की पत्नी), अक्षत राठी (ASI हमेंदर राठी के बेटे)। घायल पुलिसकर्मियो के परिवार वालों की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन हिंसा, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का अधिकार नहीं है। पुलिसकर्मियों का जीवन और सुरक्षा का अधिकार भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी अन्य नागरिक का। परिवारों का कहना है कि कोर्ट के सामने पूरी तस्वीर तभी आएगी जब घायल पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का पक्ष भी सुना जाएगा।
0
0
Report

मुज़फ्फरनगर के कांवड़ मार्ग पर जलभराव, शिव चौक पानी-पानी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:कावड़ मार्ग पर जल भराव। मुज़फ्फरनगर बीती रात से रुक रुक कर हो रही बरसात ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है. हल्की सी बरसात ने सड़कों को पानी से लबालब भर दिया है. विकास का दम भरने वाली नगर पालिका के दावो की इस बरसात ने ऐसी हवा निकाल दी कि चारों ओर पानी ही पानी नजर आया. शिवचौक से लेकर आसपास की मार्केट में भी पानी भरा हुआ है. मुज़फ्फरनगर जनपद का शिव चौक स्थल शहर की हृदयस्थली कहलाता है और कांवड़ यात्रा के लिहाज से शिवचौक अहम स्थान माना जाता है क्योंकि यही से करोड़ों कांवड़िया परिक्रमा कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं. कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा लगातार मीटिंग कर कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन नगर पालिका आदेशों की अवेहलना कर रहा है..
0
0
Report
Advertisement

AI और फिनटेक के नि:शुल्क कोर्स, 68 महाविद्यालयों में शुरुआत

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी महाविद्यालयों कुल 68 महाविद्यालयों में AI और फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्स की होगी नि: शुल्क पढ़ाई :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव IIT दिल्ली के सहयोग से विद्यार्थियों को दिया जाएगा आधुनिक तकनीकी कौशल आधारित प्रशिक्षण :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एआई एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह सुविधा मिलेगी :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा :मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाविद्यालयों में संचालित यह सर्टिफिकेट कोर्स विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क होगा :मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रथम चरण में प्रशिक्षण का लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है :मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्टिफिकेट कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है :मुख्यमंत्री डॉ. यादव इससे वे नई तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए नवाचार और डिजिटल युग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे :मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कोर्स से विद्यार्थियों को बैंकिंग, फिनटेक कंपनियों, आईटी क्षेत्र, स्टार्ट-अप और डिजिटल वित्तीय सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार का बुलडोजर कमाल: 40 डिसमिल सरकारी जमीन कब्जा मुक्त

Maharajganj, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण और भूमाफियाओं के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत महराजगंज जनपद के सोनौली नगर पंचायत के त्रिलोकपुर में राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में 40 डिसमिल सरकारी जमीन को कब्जाधारियों के कब्जे से मुक्त कराया गया। जानकारी के मुताबिक वर्षों से खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से कच्चे मकान और बाउंड्री वॉल निर्माण भूमाफियाओं के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। सोनौली नगर पंचायत के द्वारा अवैध कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जाधारी सरकारी जमीन खाली नहीं कर रहे थे इसके बाद नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव समेत राजस्व विभाग और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराया गया है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी सरकारी जमीन खाली नहीं किया जा रहा था जिसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में मिनटों में ही बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को जमीदोज कर दिया गया है उन्होंने कहा है कि अगर फिर से सरकारी जमीन पर कोई भी अतिक्रमण किया जाएगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report

भोपालगढ़ किले के गेट हटाने पर खेतड़ी आंदोलन की मांग तेज, जंतर-मंतर जैसी चेतावनी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं भोपालगढ़ किले का गेट खुलवाने की मांग पर आंदोलन तेज 131वें दिन आंदोलनकारियों ने निकाला मशाल जुलूस मांग नहीं मानी तो जंतर-मंत्र जैसा आंदोलन की चेतावनी आमरण अनशन शुरू करने का भी दिया संकेत प्रशासन और ट्रस्ट पर अनदेखी का लगाया आरोप मुख्य मांग— भोपालगढ़ किले का गेट तत्काल खोला जाए खेतड़ी में आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में स्थित भोपालगढ़ किले के आम रास्ते पर लगाए गए गेट हटाने की मांग को लेकर खेतड़ी जन सेवा समिति का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 131वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को नई धार देते हुए समिति ने सोमवार देर शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला और चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति के संयोजक गोकुलचंद सैनी ने कहा कि चार माह से अधिक समय से धरना जारी है। लेकिन प्रशासन और संबंधित ट्रस्ट उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जाए, अन्यथा आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। समिति पहले ही आमरण अनशन का नोटिस दे चुकी है और जल्द इसकी शुरुआत भी की जा सकती है। धरनास्थल से निकला मशाल जुलूस बस स्टैंड, हनुमानगढ़ी, मुख्य बाजार, करोल बाजार, चूणा चौक और अजीत अस्पताल होते हुए वापस उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन के समर्थन में भाग लिया। समिति के सदस्य हरमेंद्र चनानिया ने कहा कि यदि भोपालगढ़ किले के आम रास्ते पर लगा गेट नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। समिति की मुख्य मांग है कि भोपालगढ़ किले के आम रास्ते पर लगाया गया लोहे का गेट तत्काल हटाकर आमजन के लिए रास्ता खोला जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह रास्ता लंबे समय से आम लोगों के उपयोग में रहा है और इसे बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइट 01- गोकुलचंद सैनी, संयोजक (सफेद बाल) बाइट 02— हरमेन्द्र चनानिया, पूर्व पार्षद (काले बाल)
0
0
Report
Advertisement

बाकरा रोड पर पैसे के विवाद में युवक पर भीषण हमला, सिर-टांके चोट

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बाकरा रोड पर पैसों के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला युवक का सिर फूटा, दांत टूटे, हाथ-पैरों में भी आई चोटें परिजनों ने कई युवकों पर मारपीट का लगाया आरोप हमले के दौरान दुकान में तोड़फोड़, सामान बिखेरने का आरोप गंभीर घायल युवक का बीडीके अस्पताल में कराया गया इलाज दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में एक—दूसरे के खिलाफ दी रिपोर्ट झुंझुनूं शहर के बाकरा रोड पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक पर कई लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हाथ-पैरों में भी चोट लगी और दांत टूटने की बात सामने आई है। घायल को उपचार के लिए बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मिल्लत नगर निवासी इरफान का एक अन्य युवक मुबारिक के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों के बीच इसी बात को लेकर इरफान की बाकरा रोड पर स्थित दुकान पर कहासुनी हो गई। घायल इरफान के भाई इमरान का आरोप है कि बहस के कुछ देर बाद मुबारिक कई युवकों के साथ मौके पर लाठियों, सरियों से लैस होकर आया और इरफान के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ करते हुए सामान बिखेर दिया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में इरफान को तत्काल बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बताया जा रहा है कि उसके सिर में कई टांके लगे हैं। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट : इमरान, घायल इरफान का भाई
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग और बेसहारा गौवंश के लिए गौशाला मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग सिंघाना के गौसेवकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन बेसहारा गौवंश के लिए गौशाला-नंदीशाला की मांग कचरा खाने से गायों की मौत, हादसों पर जताई चिंता कई गांवों से पहुंचे गौसेवकों ने की नारेबाजी गौसंरक्षण के लिए सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा دینے और बेसहारा गौवंश के संरक्षण की मांग को लेकर झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर गौसेवकों ने प्रदर्शन किया। सिंघाना क्षेत्र से आए गौसेवकों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। गौसेवक रणजीत ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से गौसेवा से जुड़े हैं और सिंघाना के गुर्जरवास में गौशाला का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बेसहारा गायें सड़कों और बाजारों में कचरा खाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी असमय मौत हो रही है। इसके अलावा आवारा गौवंश के कारण सड़क हादसों की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए तथा बेसहारा गौवंश के लिए पर्याप्त संख्या में गौशालाओं और नंदीशालाओं की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस दौरान सिंघाना, गुर्जरवास, पचेरी, पिठौला की ढाणी, कॉपर, ढाणा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में गौसेवक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से गौसंरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण, कृषि और सामाजिक हित से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है।
0
0
Report

प्रयागराज में छात्र आंदोलन के बहाने उपद्रव: 10 गिरफ्तार; सपा-सम्बद्ध आरोपी

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रव करने वाले गिरफ्तार, नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर आशीष यादव समेत दस आरोपी गिरफ्तार, सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के संबंध समाजवादी पार्टी से हैं, शनिवार को छात्र आंदोलन की आड़ में आरोपियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ किया था, बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी समेत 4 की गाड़ियों में तोड़फोड़ किया था, सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज की है। प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में शनिवार को हुए छात्र आंदोलन के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। जिसमें बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी की फॉर्च्यूनर कार के अलावा तीन अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। जिसको लेकर कुल तीन एफआईआर सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब उपद्रवियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में एक हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनको जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कोई भी छात्र नहीं है। ऐसे में पुलिस अब इन आरोपियों के बैकग्राउंड और साज़िश को लेकर भी जांच पड़ताल में जुटी है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि इन आरोपियों को उपद्रव और बवाल करने के लिए ही छात्रों के आंदोलन में शामिल कराया गया था। सभी पहलू पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर साजिश के तार किसी से जुड़ते हैं, तो उसकी जांच की जाएगी और जांच में अगर साक्ष्य उसके खिलाफ मिलेंगे तो साजिश और षडयंत्र करने वालों को भी बक्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में आंदोलन के नाम पर कोई अराजकता और उदंडता न फैलाने पाए। प्रयागराज की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जिन 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर आशीष यादव, हंडिया का शिवम यादव, फल सब्जी विक्रेता अभिषेक सोनकर, ओयो होटल संचालक अवनीश यादव, होटल सफाईकर्मी अमर यादव, कारगिल सिंह, दिलशाद अहमद, मोहम्मद वैश, संदीप कुमार और सुफियान को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार उपद्रव और तोड़फोड़ करने वाले जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी की दो महिला विधायक आरोपियों की पैरवी के लिए सिविल लाइंस थाने भी पहुंची थीं। हालांकि पुलिस ने जब तोड़फोड़ वाले आरोपियों की फुटेज दिखाया तो सपा विधायक थाने से वापस चली गईं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top