icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201001
Shakti KishorShakti KishorFollow16 Jan 2025, 04:36 am

Ghaziabad - मेरठ के डीआईजी ने हापुड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

यूपी के हापुड़ में मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया,कंट्रोल रूम पहुंचे डीआईजी ने कंट्रोल रूम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की . साथ ही 112 नंबर पर लगी हुई गाड़ियों की लोकेशन को भी देखा. डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि हापुड एसपी ने चौकियों पर भी सीयूजी की व्यवस्था की है. जिससे सीधे चौकियों से जुड़ा जा सकता है।जनपद में 112 नंबर की व्यवस्था की जांच करते हुआ कहा की 112 की लोकेशन हमेशा ऐसी जगह होनी चाहिए जिससे आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top