201009
Ghaziabad: विजयनगर बाईपास पर लंबा जाम, लोग परेशान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नेशनल हाईवे पर विजयनगर बाईपास पर लंबा जाम लगने से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वाहनों की लंबी कतारें रेंगते हुए चल रही हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है, लेकिन वे जाम को ठीक करने में असमर्थ हैं। ट्रैफिक पुलिस केवल चालान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फाजिल्का में 60 फीट ऊंचे तीन पुतलों के साथ दशहरा उत्साह, दहन आज
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में दशहरे के त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के एमआर कॉलेज के खेल स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के करीब 60 फीट ऊंचे पुतले खड़े कर दिए गए हैं। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से आज शाम दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर कई वीआईपी भी शिरकत करेंगे। दहन के समय लोगों को पुतलों से 50 से 80 फीट दूर रहने की अपील की जा रही है । दावा किया जा रहा है कि मानवीय रूप में तैयार किए गए ये तीनों पुतले पूरे हिंदुस्तान से अलग है । जो सबसे अलग नजर आते है । जानकारी देते हुए श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के महामंत्री विजय तंवर ने बताया कि देश के आजाद होने से पहले के समय से ये दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है । जो इस बार भी आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि तीनों पुतलों को तैयार करने पर करीब साढ़े 4 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। एक पुतले को बनाने में लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत आई है। इन पुतलों की ऊंचाई करीब 60 फीट है। आयोजकों का दावा है कि फाजिल्का में तैयार किए गए ये पुतले अपनी बनावट के कारण पूरे हिंदुस्तान में अलग पहचान रखते हैं। जो पूरी मनुष्य वेश में नजर आते है । पुतले को तैयार करने वाले कारीगर सुरजीत खत्री ने बताया कि इन पुतलों की खासियत इनकी बनावट और पहनावा है। बताया जा रहा है कि सूरत से विशेष कारीगर आते हैं, जो पुतलों के सूट का नाप लेकर जाते हैं। उसी नाप के मुताबिक कपड़ा तैयार करवाया जाता है। तीनों पुतलों के सूट पर 360 मीटर कपड़ा लगता है जिसे बनाने में करीब एक महीने का समय लगता है। पुतलों को इंसानी शरीर की बनावट के अनुरूप तैयार किया जाता है, ताकि इनका रूप अन्य जगहों पर बनाए जाने वाले पुतलों से अलग नजर आता है। कमेटी सदस्य भीम सैन खत्री ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों में करीब 40 से 45 हजार रुपये का बारूद भरा गया है। शाम को पुतलों के दहन के दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी, जिससे दशहरा समारोह आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार तीनों पुतलों पर विशेष लाइटिंग भी की गई है। शाम को अंधेरा होते ही पुतलों पर लगी लाइटें जगमगाती नजर आएंगी। इससे दशहरा समारोह की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। फाजिल्का में दशहरे को लेकर लोगों में उत्साह है। जो सुबह से इन पुतलों को देखने के लिए पहुंच रहे है । और शाम को होने वाले रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।0
0
Report
मेड़ता में विजयदशमी उत्सव के दौरान आरएसएस का विराट पथ संचलन, पुलिस मुस्तैद
Nagaur, Rajasthan:विजयदशमी उत्सव के अवसर पर मेड़ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन किया गया। स्वयं सेवकों ने पारीक पाठशाला में शस्त्र एवं भारत माता का पूजन कर शहर के मुख्य मार्गो पर कदमताल करते हुए पथ संचलन संपन्न किया। पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां एक ओर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया तो वहीं दूसरी ओर शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।0
0
Report
जुन्नर के निमदरी रेणुका माता मंदिर में दशहरे पर भक्तों की भारी भीड़
Shirur, Maharashtra:दसरा निमित्त जुन्नर तालुक्यातील प्रसिद्ध निमदरी येथील रेणुका माता मंदिरात भाविकांनी दर्शनासाठी सकाळपासूनच मोठी गर्दी केली आहे. विजयादशमीच्या शुभमुहूर्तावर देवीचा गाभारा विविधरंगी फुलांनी मनमोहक असा सजवण्यात आला आहे. विशेष म्हणजे, माता रेणुका आणि सुपुत्र भगवान परशुराम यांच्या स्वयंभू मूर्ती एकत्र असलेले हे राज्यातील एकमेव मंदिर आहे. या मंदिराला मोठा ऐतिहासिक आणि धार्मिक वारसा लाभला आहे. जुन्नरमधील एरंडे घराण्यातील एक भाविक खेड तालुक्यातील कन्हेरसर येथे आईच्या दर्शनाला नित्यनेमाने जात असत. मात्र, वयोमानानुसार जाणे शक्य नसल्याने त्यांनी देवीकडे शेवटची पूजा करून तशी विनंती केली. त्यानंतर देवीने त्यांना स्वप्नात दृष्टांत देऊन स्वतः सोबत येत असल्याचा निर्वाळा दिला. प्रवासादरम्यान निमदरी येथे पाणी पिण्यासाठी थांबले असता, मागे वळून पाहताच आई रेणुका देवी येथेच प्रत्यक्ष स्थापन झाली. इतर ठिकाणांप्रमाणे या मूर्ती घडवलेल्या नसून, आई रेणुका आणि भगवान परशुराम यांचे हे तांदळे पूर्णपणे स्वयंभू आहेत. त्यामुळे या पावन स्थळाला भाविकांच्या दृष्टीने अनन्यसाधारण महत्त्व असून, आज दसऱ्याच्या दिवशी हजारो भाविक दर्शनासाठी हजेरी लावत आहेत.0
0
Report
Advertisement
इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग दबोचा: जयपुर के भांकरोटा में 10 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ भांकरोटा इलाके में साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर पर CST की दबिश स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर की गई कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों को Apple फोन की समस्या दूर करने के नाम पर बनाते थे शिकार 8 युवक और 2 युवतियों समेत 10 लोगों को पकड़ा X-Lite सॉफ्टवेयर और TFN नंबरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों को आती थीं कॉल बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से बैंकिंग डिटेल हासिल करने का खुलासा ग्राहकों की बैंक डिटेल टेलीग्राम ग्रुप में भेजते थे आरोपी गिरोह का मुख्य सरगना गुजरात का रहने वाला, बार-बार बदलता है नाम मौके से 19 मोबाइल, 12 लैपटॉप और भारी मात्रा में लैपटॉप एक्सेसरीज बरामद अमेरिकी नागरिकों से हर महीने करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की आशंका पुलिस थाना भांकरोटा को सौंपे गए सभी 10 आरोपी, आगे की जांच जारी0
0
Report
जयपुर में SOG IG अजय पाल लांबा की कांग्रेस प्रदर्शन के बीच वार्ता शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर SOG आईजी अजय पाल लांबा पहुंचे कांग्रेस प्रदर्शन में। अजय पाल लांबा की साथ कांग्रेस की वार्ता शुरू। विधायक रफीक खान से कर रहे हैं वार्ता। फिलहाल बंद कमरे में चल रही है दोनों की वार्ता। दोनों की वार्ता के बाद पीसीसी चीफ व अन्य नेताओं से होगी वार्ता।0
0
Report
नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में खेत में मूली लेने गईं दो महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में मूली लेने गईं तीन महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रूबी और 45 वर्षीय सत्यवती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 18 वर्षीय देवश्री घायल हुई है। बताया गया कि तीनों महिलाएं सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में मूली लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और करंट लगने से रूबी व सत्यवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल देवश्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। तार कब से टूटकर गिरा हुआ था इसका पता किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
अरवल में विजयादशमी से पहले डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च: शांति का संदेश
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में विजयादशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम अमीषा बैंस और एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से दशहरा, लंका दहन और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।0
0
Report
गाजियाबाद कविनगर में आरएसएस कार्यालय के पास नर कंकाल मिलने से हड़कंप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में आरएसएस कार्यालय के पास कूड़े के ढेर में बोरे में बंद नर कंकाल और खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किए हैं। आशंका है कि नर कंकाल कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
पंचायत के बावजूद मदनपुर में पानी समस्या गहराई, निजी टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा। मदनपुर को पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी गांवों की तस्वीर नहीं बदली है। यहाँ आज भी ग्रामीण सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति पीने के पानी की है, जहां लोगों को दो हजार रुपए में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। मदनपुर पंचायत के अंतर्गत गुलावली, बरुवर, बिजलपुर, गोपालपुर, धोरीमती, गुंडाराज, भंवरी और कालीतीर सहित कई गांव आते हैं। इन सभी गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में लगे हैंडपंप और सरकारी जल सप्लाई नाकाफी है। दिनभर की भागदौड़ के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है, जिसका खर्च करीब 2 हजार रुपए तक आता है। ग्रामीण रामकेश, हरिओम और बबलू का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए पानी जुटाना भी आर्थिक बोझ बन गया है। गर्मी के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। कई बार कई दिनों तक सप्लाई नहीं आती, जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच जाता है। वहीं सड़कों की हालत भी खस्ता है। घाटी से गुजरने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात में कीचड़ और फिसलन से हादसे का डर बना रहता है। बिजली की भी आंख-मिचौली लगी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए, खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए और बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टाइगर श्रॉफ के तीनों आरोपियों को कोटा पुलिस ले जाएगी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर मध्य प्रदेश के मंदसौर से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर होकर मुंबई में टाइगर श्रॉफ हमले के तीन आरोपियों को कोटा पुलिस द्वारा ले जाए जाने की सूचना मिली है इसी रास्ते से इन्हें ले जाया जाना है सूचना के अनुसार इन तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया जा रहा है और जो यहां से तकरीबन 737 किलोमीटर दूर मुंबई है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि तकरीबन 8 से 9:00 बजे तक या काफिला मुंबई पहुंचेगी0
0
Report
फल विक्रेता राजू हत्या: सीओ सिटी यशपाल सिंह जांच में जुटे, परिजन जाम
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: फल विक्रेता राजू हत्या कांड की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी यशपाल सिंह, 3 दिन पूर्व फल विक्रेता राजू को दिनदहाड़े संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी, गोली लगने से घायल हुए फल विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि, पुलिस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री खोलने का कर रही प्रयास, स्वाट टीम सहित साइबर क्राइम लेकर पुलिस की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने का कर रही है प्रयास, बीते सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने बीच सड़क शव रखकर जाम लगाया था, कालपी चौराहा इलाके में फल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था मृतक, सदर कोतवाली इलाके के कालपी चौराहे इलाके का मामला।0
0
Report
आईटीआई रोड पर सरेआम मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया
Fatehpur, Uttar Pradesh:आईटीआई रोड पर सरेआम मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया सड़क पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में जमकर चलते दिख रहे लात घूंसे वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की शहर के पॉश इलाके में सरेराह मारपीट की घटना ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का मामला0
0
Report
Advertisement
अमेठी में मां भगवती का भव्य दरबार, हवा महल जैसी सजावट लोग आकर्षित
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर अमेठी में सजा मां भगवती का भव्य दरबार, पांच दिवसीय कटारी महोत्सव में एक दर्जन से अधिक भव्य पंडालों में विराजीं मां भगवती, हवा महल की कलाकृति देखने और मां के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, भक्ति और आकर्षक सजावट से जगमगाया कटारी गांव, पूजा समितियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है भव्य सजावट, जामों के कटारी गांव में हवा महल की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र0
0
Report
इमरान मसूद का भाजपा पर हमला: लोकतंत्र कुचला जा रहा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने चुनावी तैयारियों, गठबंधन, ओवैसी के बयान, राहुल गांधी की यात्रा और देश में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और काम भी शुरू गया है। अगले तीन से चार दिन में सूची सौंपने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी आपस में बैठकर चर्चा करेगी और आगे की रणनीति तय करेगी। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस 403 सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी और गठबंधन को चुनाव लड़ाएगी। असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कि अब मुसलमानों का नेता मुसलमान ही बनेगा, इमरान मसूद ने कहा कि इस तरह की सांप्रदायिक बातें करने से दूसरी तरफ भी सांप्रदायिकता फैलेगी और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा भी सांप्रदायिक राजनीति कर रही है और यदि दूसरी तरफ से भी उसी तरह की राजनीति की जाएगी तो भाजपा सरकार बना लेगी, जिसका नुकसान मुसलमानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह देश सबका है, किसी एक का नहीं है। राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा की ओर से किए जा रहे तंज पर भी इमरान मसूद ने सवाल उठाए और कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा को परेशानी क्यों होती है। संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के सहयोग नहीं करने के भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, ड्राफ्ट सामने रखकर उस पर चर्चा करानी चाहिए और सभी पक्षों की राय लेनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि संसद का सत्रावसान किए बिना खामोशी से फैसले करने का क्या तरीका है। वहीं, विदेशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भारत में लोगों को हिरासत में लिए जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि तिरंगा लहराने पर हंगामा क्यों हो रहा है और लोगों को हिरासत में लेने की क्या मजबूरी है। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार डरी हुई है और डर के माहौल में काम कर रही है।0
0
Report
हमीरपुर NH-34 पर दलित युवक की पिटाई: वीडियो वायरल, आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- NH 34 में दबंग आरोपियों ने दलित युवक को पीटा, काम से वापस घर लौटते समय आरोपी ने की दलित युवक की पिटाई, पीड़ित ने पिटाई के साथ जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप, दबंग आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में दर्ज है आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे, पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, दबंग आरोपी द्वारा दलित युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सुमेरपुर थाने से महज कुछ ही दूरी पर NH-34 का मामला।0
0
Report
Advertisement
