icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201014
RBRishabh BhardwajFollow1 Feb 2025, 09:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फतेहपुर में गैर इरादतन हत्या: प्रिंसिपल सक्षम त्रिवेदी गिरफ्तार

Fatehpur, Uttar Pradesh:गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी प्रिंसिपल सक्षम त्रिवेदी गिरफ्तार, प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार. थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार. मृतक छात्र की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा. परीक्षा में नकल के आरोप में छात्र को रिस्टीकेट व ₹1,500 जुर्माना लगाने का था आरोप. छात्र की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत का लगाया गया था आरोप. सरस्वती बाल मंदिर शिवपुरम का था 12वीं छात्र. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा. गिरफ्तार आरोपी राधानगर थाना क्षेत्र के खम्हापुर गांव का निवासी बताया गया. सदर कोतवाली क्षेत्र इलाके का मामला.
0
0
Report

बांसवाड़ा में अवैध जुआ-सट्टे पर छापेमारी, 25 हजार नकद और उपकरण बरामद

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में DST टीम और कुशलगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुशलगढ़ सब्जी मंडी परिसर में संचालित जुए-सट्टे के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई DST इंचार्ज भंवर सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से सट्टा उपकरण, सट्टा पर्चियां और दांव पर लगाई गई राशि बरामद की। पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते हुए इरफान पिता रफीक और चन्द्रेश पिता पूना को पकड़ा। दोनों के खिलाफ कुशलगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये की राशि जब्त की। इसके साथ ही सट्टा उपकरण और पर्चियां भी बरामद कर कुशलगढ़ थाने में सुपुर्द की गईं। मामले में कुशलगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सट्टे से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर में नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस ने ड्रग तस्कर दबोचा; 28 पत्ता, 420 नग जप्त

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में नशे के खिलाफ खिलाफ बस्तर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, बोधघाट थाने की पुलिस ने मुस्कान पेट्रोल पंप के पास से नशीली टेबलेट की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी उड़ीसा से नशीली टेबलेट लेकर दुपहिया वाहन से जगदलपुर की तरफ आ रहा था, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट कुल 28 पत्ता, 420 नग जप्त किया, जप्त नशीली टेबलेट की किमत करीबन 1,68,000 रु. बताई जा रही है , गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बादल नाग उर्फ़ टिन्नी निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर के रूप में की गई है, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report

60 फुट गहरे कुएं में तेंदुए की मौत, रेस्क्यू के बावजूद नहीं बची जान

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाली पथवारी बीट में वन्यजीव सुरक्षा की बड़ी नाकामी सामने आई है। शिकार का पीछा करते समय लगभग 60 फीट गहरे बिना मुंडेर के कुएं में गिरे एक 4 से 5 वर्षीय नर तेंदुए की रेस्क्यू के बाद मौत हो गई। हालांकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सकुशल बाहर निकाल लिया था, लेकिन अंदरूनी चोटों और वक्त पर सही इलाज न मिल पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर बड़वारा चौकी परिसर में चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ एक जंगली सूअर का पीछा कर रहा था और अंधेरे में दोनों 60 फीट गहरे खुले कुएं में जा गिरे। कुएं में हलचल और दहाड़ सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए उपवनमंडल अधिकारी, बड़वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी और वनमंडल अधिकारी (DFO) दल-बल व रेस्प्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बांधवगढ़ की टीम ने संभाला मोर्चा, शाम से रात तक चला रेस्क्यू। कुएं की अत्यधिक गहराई और संकरे रास्ते के कारण स्थानीय अमले को सफलता नहीं मिल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। सुरक्षा घेरा तैयार कर देर रात तक चले जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद आखिरकार तेंदुए को बाहर निकाला गया। हालांकि कुएं में गिरने से उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आ चुकी थीं। मुकुंदपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 17 में एससी आरक्षित सीट पर भाजपा विरोध, स्थानीय उम्मीदवार को तरजीह

Kishanganj, Bihar:नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 17 की अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित सीट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के संभावित टिकट को लेकर वार्डवासियों में नाराजगी सामने आई है। वार्डवासियों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के नाम पत्र सौंपकर बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने की चर्चाओं का खुलकर विरोध किया है। वार्डवासियों की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि वार्ड नंबर 17 की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और वार्ड की जनता की सहमति से स्थानीय उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारा जाना चाहिए। पत्र में आरोप लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्डवासियों की सहमति के विपरीत किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की तैयारी की जा रही है। वार्डवासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि बाहरी उम्मीदवार को भाजपा का टिकट दिया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं भाजपा नेतृत्व से मांग की गई है कि वार्ड के स्थानीय और सर्वसम्मत उम्मीदवार को ही पार्टी प्रत्याशी बनाया जाए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्डवासियों की भावनाओं का भी सम्मान हो सके। टिकट वितरण से पहले ही सामने आए इस विरोध ने भाजपा की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। एक तरफ दावेदार टिकट की दौड़ में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्डवासी अपनी पसंद के स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिलाने के लिए लामबंद होते नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि भाजपा नेतृत्व वार्डवासियों की नाराजगी को कितनी गंभीरता से लेता है और टिकट को लेकर क्या फैसला करता है। टिकट वितरण से पहले उठे विरोध के सुरों ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के आसार हैं.
0
0
Report

जोधपुर नगर निगम आम चुनाव 2026: नामांकन प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि 31 अगस्त

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज तक कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि आज दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया में तेजी आई और 26 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 40 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। रिटर्निंग अधिकारी, नगर निगम जोधपुर एवं अपर जिला कलक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (द्वितीय) राम किशोर मीणा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 100 तक नामांकन प्रक्रिया की 29 अगस्त तक की स्थिति में कुल 41 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। पहले दिन एक अभ्यर्थी ने दाखिल किया एक नामांकन पत्र नामांकन प्रक्रिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस वार्ड संख्या 1 से 100 के लिए कुल एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 29 अगस्त को नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। दूसरे दिन 26 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 40 नामांकन पत्र 29 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 26 अभ्यर्थियों द्वारा 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार 29 अगस्त तक दो दिनों में कुल 27 अभ्यर्थियों ने 41 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। एक अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की स्थिति में अभ्यर्थियों एवं नामांकन पत्रों की संख्या में अंतर होना स्वाभाविक है। इन वार्डो से हुए इतने नामांकन उन्होंने बताया कि नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 1, 5, 9, 43, 44, 47, 49, 50, 52, 75, 77, 79 से अभ्यर्थियों ने एक-एक नामांकन, वार्ड संख्या 22, 46, से दो-दो अभ्यर्थियों ने दो-दो नामांकन, वार्ड संख्या 38 से एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन, वार्ड संख्या 51 से 2 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन, वार्ड संख्या 55, 87 से एक अभ्यर्थी ने चार नामांकन, वार्ड संख्या 56 से 2 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन, वार्ड संख्या 78 से 3 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन नामांकन प्रस्तुत किए हैं। 31 अगस्त नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार कल रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार, 31 अगस्त, 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी निर्धारित नामांकन स्थलों पर 31 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखते हुए यथासंभव समय रहते अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत करें तथा नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें。 नामांकन के बाद संवीक्षा एवं अभ्यर्थिता वापसी का कार्यक्रम नामांकन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार, 1 सितंबर, 2026 को की जाएगी। अभ्यर्थी गुरुवार, 3 सितंबर, 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। अभ्यर्थिता वापसी की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार, 4 सितंबर, 2026 को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा。 जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से निर्वाचन कार्यक्रम में निर्धारित तिथियों एवं समय-सीमा की पालना करने तथा नगर निगम आम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने में जिला निर्वाचन तंत्र का सहयोग करने का आह्वान किया है। बाईट आलोक रंजन जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में दुबई गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, 100 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-100 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरफ्तार -दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा गैंग के 3 मेंबर गिरफ्तार - 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड किया 23 बैंक कर्मचारी भी मिले थे एंकार-दुबई में बैठे साइबर ठग सुल्तान मिर्जा के तीन गुर्गों को कानपुर की फजलगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने ऑनलाइन गेमिंग एप, डिजिटल फ्रॉड, म्यूल अकांउट खुलवाकर ठगी एक साल में 100 करोड़ के साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया था। पुलिस के छापेमारी के बाद दो आरोपी फरार हो गए है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को म्यूल खातों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 29 शिकायतें दर्ज मिली है। जिसमें 23 करोड़ का साइबर फ्रॉड किया गया है। पुलिस को आरोपियों के पास से दुबई नंबर के कई एक्टिवेटेड व प्री एक्टिवेटेड सिम भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी के पास की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने में 23 प्राइवेट बैंक कर्मचारियों से बातचीत की बात सामने आई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी सरकारी योजनाओं और खाते मुहैया कराने के बदले कमीशन देने का झांसा देकर लोगों से अकाउंट खुलवाते थे। सभी बैंकिंग डिटेल देश-विदेश में बैठे साइबर फ्रॉड के गिरोह के मेंबरों को उपलब्ध कराई जाती थी। सेविंग खाता उपलब्ध कराने के बदले में 40 व करंट खाता उपलब्ध कराने के एवज में ठगों को 80 हजार रुपए मिलते थे। आरोपी सेविंग खाते में लेनदेन की लिमिट निर्धारित होने के कारण आरोपी फर्जी फर्म बनाकर प्राइवेट अकाउंट खुलवाते। इन बैंकखातों के जरिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के जरिए करोड़ों का फ्रॉड किया जाता था। सेविंग अकाउंट में आने वाली ठगी की रकम का 20 प्रतिशत और करंट अकाउंट में फ्रॉड की रकम का 40 प्रतिशत कमीशन आरोपियों के पास हवाला के जरिए आता था。 आरोपी फर्जी फर्म बनाकर प्राइवेट अकाउंट खुलवाते। इन बैंकखातों के जरिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के जरिए करोड़ों का फ्रॉड किया जाता था। सेविंग अकाउंट में आने वाली ठगी की रकम का 20 प्रतिशत और करंट अकाउंट में फ्रॉड की रकम का 40 प्रतिशत कमीशन आरोपियों के पास हवाला के जरिए आता था。 पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम फतेहपुर व मूलरूप से कोयला नगर निवासी कपिल वर्मा, कपिल देव उर्फ शंटी, साढ़ निवासी अभय प्रताप व रोहित सिंह उर्फ रुद्र प्रताप सिंह बताया है। पकड़े गए तीनों आरोपी ग्रेजुएट हैं。 पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कपिल वर्मा का फरार साइबर अपराधी से लिंक मिला है। वह सुल्तान के लिए काम करता था। आरोपी करंट अकाउंट को मर्चेंट खाते में स्विच कराते थे। एक करंट अकाउंट की आईडी से तीन मर्चेंट अकाउंट खुलते थे, जिससे एक दिन में आरोपी ठगी से अर्जित तीन लाख तक की रकम निकाल सकता था。 पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिकायत पर मर्चेंट खाता फ्रीज होने पर अधिकतम 10 दिनों का समय लगता है, जिस पर आरोपी 10 दिनों में 30 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लेते थे। पकड़े गए आरोपी प्रतिमाह 40 से 50 खाते खुलवाने का काम करते थे। आरोपी कपिल वर्मा के मोबाइल में वर्ष 2024 से 23 बैंककर्मियों से बातचीत की डिटेल पुलिस को मिली है। ये बैंककर्मी मिलीभगत से खातों के वेरीफिकेशन करवाने का काम करते थे। पुष्टाचार में सामने आया कि आरोपी ठगी के लिए बकायदा मूविंग कॉल सेंटर संचालित करते थे, जो दिल्ली एनसीआर, कानपुर, लखनऊ और आगरा में संचालित होता था। इनके मूविंग सेंटर में 10 से 15 लड़के काम करते थे। लड़के बकायदा गाड़ियों में बैठ कर लैपटाप के जरिए पैसे ट्रांजेक्शन करते थे। कपिल की मुलाकात कानपुर के अमित सिंह उर्फ जगदीश की दिल्ली एनसीआर में मुलाकात हुई थी, जहां से उसने मूविंग कॉल सेंटर संचालित करने का काम शुरू किया था। आरोपियों के सिंडिकेट में लखनऊ के राहुल, आगरा के केपी और उन्नाव के आशीष के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, डीसीबी बैंक, सीएसबी बैंक, पीएनबी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओवरसीज बैंक, उज्जीवन फाइनांस बैंक, जनास्माल बैंक, एयरटेल पेमेंट बैंक कर्मियों की मिलीभगत सामने आई है। इन्हीं बैंकखातों में पकड़े गए आरोपियों ने अकाउंट खुलवाए थे। आरोपियों के पास से 3 लैपटाप, 11 मोबाइल फोन, 4 पीओएस मशीन, 85 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 37 सिम कार्ड, 15 चेकबुक, 18 पासबुक, 4 लेखा-जेखा के रजिस्टर, 2 आधार कार्ड की फोटोकॉपी, 4 मोहर व इंकपैड पुलिस ने बरामद किया है। बाइट-रघुवीर लाल -पुलिस कमिश्नर
0
0
Report

राजस्थान साइबर क्राइम: महिला-बालिका धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 698 सिम ब्लॉक

Jaipur, Rajasthan:सोशल मीडिया पर महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वालों सावधान हो जाएं। अगर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी या बार-बार फोन कर परेशान किया...या फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया...तो अब साइबर पुलिस ऐसे लोगों पर सिर्फ नजर नहीं रख रही...बल्कि उनके मोबाइल नंबर और सिम तक बंद करवा रही है. राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस ने अब तक 698 मोबाइल सिम बंद करवाई हैं. और गंभीर मामलों में स्थानीय पुलिस के जरिए FIR दर्ज करवाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है. राजस्थान में R4C यानी राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर के गठन के बाद साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया गया है...देखिए हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट... वर्तमान जीवन में सोशल मीडिया का जितना प्रभाव बढ़ा, खतरा भी उतना ही ज्यादा बड़ा है. सोशल मीडिया के इस्तेमाल में हो रहा फायदा है, लेकिन बदमाश महिलाओं और बालिकाओं को डराने और धमकाने के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं...कई मामलों में धमकी और हरैसमेंट का असर मानसिक तनाव और डिप्रेशन तक पहुंच जाता है. ऐसे बदमाशों के खिलाफ राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. 698 SIM पर कार्रवाई, कराया ब्लॉक. महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले मामलों में साइबर पुलिस ने 698 मोबाइल सिम बंद करवाई हैं। संबंधित नंबर से शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाती है, और अगर मामला गंभीर हो तो FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाती है. साइबर पुलिस ने मामलों को गंभीरता के आधार पर कैटेगरी में बांटा है; छह-सात साल से परेशान करने वाले मामलों को स्थानीय थाना पुलिस से सत्यापन कर आरोप सही पाए जाने पर FIR दर्ज किया जाता है. शिकायत मिलने के बाद सत्यापन, स्थानीय स्तर पर कार्रवाई, और गंभीर मामलों में FIR. R4C के बाद तेज हुई कार्रवाई, राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर के गठन के बाद एडीजी साइबर क्राइम के निर्देशन में अपराधों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. लोगों से अपील है कि डरने की जरूरत नहीं, चुप रहने की भी जरूरत नहीं; साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत की जाएगी. महिलाएं और बालिकाएं परेशान करने वालों के खिलाफ साइबर पुलिस का अभियान जारी रहेगा; 1930 पर शिकायत करें।
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा चुनाव: शनिवार को छह नामांकन, भाजपा-कांग्रेस समेत दलों की भीड़ उम्मीद

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ था। शनिवार को छह नामांकन होने के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आ गई है। नामांकन प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। दो दिन के अवकाश के चलते प्रत्याशियों को नामांकन के लिए केवल तीन दिन ही मिल रहे हैं। ऐसे में अंतिम दिनों में भाजपा-क congress सहित अन्य दावेदारों के बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल करने की संभावना है। इसके साथ ही रावतभाटा में चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top