Ghaziabad - स्वर्गीय पिता की स्मृति में गुप्ता परिवार ने किया एम्बुलेंस दान
Modinagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर में आज गुप्ता परिवार ने अपने स्वर्गीय पिताजी श्री राम किशन गुप्ता जी की स्मृति में एक एंबुलेंस मोदीनगर की सामाजिक संस्था ( निष्काम सेवक जत्था समिति ) को दान स्वरूप दी. गुप्ता परिवार ने बताया कि हमारे पिता जी हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते थे. इसी के चलते आज हमने एक एंबुलेंस सामाजिक संस्था को दान दी है, ताकि लोगों को समय से इलाज मिल सके. इस मौके पर विधायक चेयरमैन सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने इस नेक काम के लिए सभी को बधाई दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
