201204
अलीगढ़ में बिल्डरों ने गांव की सड़क को किया बदहाल
Suhana, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में चिलकोरा गांव की सड़क को बिल्डरों ने महाविकास के नाम पर तहस-नहस कर दिया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की लापरवाही के चलते सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे स्कूल जाते बच्चों को गंदे पानी में चलना पड़ रहा है। कई बच्चे बदहाल सड़क पर गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ADA अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर सड़क ठीक नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हसनपुर सीट पर 2027 चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने शाहनवाज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा सीट से 2027 की सियासी जंग तेज, आजाद समाज पार्टी ने शाहनवाज चौधरी पर लगाया दांव, बसपा पहले ही घोषित कर चुकी है प्रत्याशी अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। आजाद समाज पार्टी ने पुराने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले शाहनवाज चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शाहनवाज चौधरी का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा बताया जाता है। उनके पिता ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं, जबकि भाई वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। क्षेत्र में मुस्लिम, चौधरी, खड़गवंशी, एससी, गुर्जर और सैनी समेत विभिन्न बिरादरियों का बड़ा मतदाता आधार बताया जाता है। स्थानीय राजनीतिक आकलनों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 1.15 लाख और चौधरी बिरादरी के 60 हजार से अधिक वोट बताए जा रहे हैं। भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार उनके भाई राजेंद्र खड़गवंशी के सपा में जाने से राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा है। वहीं बसपा ने मुमताज अली उर्फ भुट्टो को प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में हसनपुर में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है。0
0
Report
पुलिस टीम पर हमला: डेरापुर में भीड़ ने हवाई फायर से स्थिति संभाली
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग - पुलिस टीम पर हमला, बचाव में हवाई फायर कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में देर रात कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। एक मुकदमे में आरोपी को नोटिस तामील कराने और इनोवा कार बरामद करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पुलिस की तहरीर के मुताबिक, भीड़ लगातार उग्र होती गई और आरोपी को मौके से भगा दिया गया। हालात बिगड़ने पर उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस पिस्टल से आसमान की ओर एक फायर किया। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पूरा मामला 20 सितंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच का बताया जा रहा है। कल्याणपुर थाना पुलिस की टीम मुकदमे संख्या 462/2026 में नामजद आरोपी सोनू शुक्ला उर्फ प्रांजुल शुक्ला की तलाश में डेरापुर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन पुलिस का आरोप है कि आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। इसी मामले से संबंधित इनोवा कार UP78 ED 8602 भी उसके कब्जे में होने की बात पुलिस तहरीर में कही गई है। डेरापुर पुलिस की चौकी कांधी की टीम को साथ लेकर कल्याणपुर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर रमपुरा गांव पहुंची। मुकदमे के वादी उमेश दुबे को भी वाहन की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया。 पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनू शुक्ला उर्फ प्रांजुल शुक्ला एक घर में मिला। पुलिस टीम ने उसे नोटिस तामील कराने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा। साथ ही मुकदमे से संबंधित इनोवा कार सौंपने को कहा गया। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर गाड़ी अपने पास होने की बात कहते हुए उसे देने से भी मना कर दिया। इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने पुलिस टीम के साथ मारपीٹ शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। पुलिस तहरीर के अनुसार, इसी दौरान भीड़ ने आरोपी सोनू शुक्ला को वहां से भगा दिया। मौके पर भीड़ के लगातार उग्र होने पर उपनिरीक्षक अमित मलिक ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए अपनी सर्विस पिस्टल से आसमान की ओर एक फायर किया। पुलिस का दावा है कि फायर किसी व्यक्ति की ओर नहीं किया गया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों और डेरापुर थाने को सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर मनोज कुमार दुबे, सुनील कुमार दुबे और पारस दुबे के नाम बताए हैं। इनके अलावा अन्य लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है。 फिलहाल पुलिस टीम पर हमले, सरकारी कार्य में बाधा और आरोपी को मौके से भगाने समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना में किसी के घायल होने या फायरिंग में किसी व्यक्ति के चोटिल होने की जानकारी तहरीर में नहीं दी गई है।0
0
Report
मधेपुरा में 11 दिवसीय गणपति महोत्सव: महिलाओं की महा आरती से उत्सव चरम पर
Madanpur, Bihar:शहर में गणपति मोरया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 11 दिवसीय गणपति महोत्सव पूरे उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ जारी है। महोत्सव के आठवें दिन कार्यक्रम ने भव्य रूप ले लिया। विशेष रूप से महिला मंडल के लिए आयोजित महा आरती में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। हजारों महिलाओं के एक साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा पंडाल और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महा आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों, भजनों और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की आराधना की और परिवार, समाज एवं शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण आयोजन स्थल पर देर शाम तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ट्रस्ट की ओर से महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक भव्य महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आठवें दिन महिला मंडल की विशेष भागीदारी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। गणपति मोरया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ आकर बप्पा की आराधना कर रहे हैं, जो मधेपुरा की सामाजिक एकता और सद्भाव की तस्वीर प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, “हमारा यह 11 दिवसीय आयोजन मधेपुरा में एकता और भक्ति का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य सिर्फ पूजा करना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना भी है। बप्पा के आशीर्वाद से मधेपुरा चकाचक, खुशहाल और समृद्ध बने, यही हमारी कामना है।” बाइट : अरुण कुमार,पुजारी0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के गम्हरिया में प्रेम संबंध के विवाद में युवक ने महिला की हत्या
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में एक युवक ने महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी। महिला की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे वार्ड-13 निवासी सुमन ऋषिदेव भागमनी देवी (35) के रूप में हुई है। वारदात गम्हरिया थाना क्षेत्र के रूपौली स्थित बैंगा नदी किनारे की है। भागमनी देवी कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ नदी में मछली पकड़ने गई थी। तभी आरोपी युवक वहां आ गया और ताबड़तोड़ चाकू से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि भागमनी देवी पिछले पांच दिनों से अपने ननद के घर रूपौली में रह रही थी। करीब 10 दिन पहले वह रिश्ते में देवर भवेश कुमार के साथ घर से चली गई थी। दोनों करीब दो दिन पंजाब में रहे। इसके बाद भागमनी वापस लौट आई। परिजनों के अनुसार महिला का मोबाइल फोन भवेश के पास ही था। भागमनी देवी महिलाओं और बच्चों के साथ बैंगा नदी में मछली पकड़ रही थी। इसी दौरान भवेश वहां पहुंचा और बात करने के बहाने भागमनी को कुछ दूर ले गया। महिला ने उससे अपना मोबाइल वापस मांगा। महिला के भांजे के अनुसार भवेश उसे दोबारा अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन भागमनी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही भवेश ने चाकू निकालकर भागमनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने महिला की पीठ में चाकू से वार किया। इसके अलावा हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई बार चाकू मारा। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।0
0
Report
देवबंदी मौलाना कारी इसहाक गौरा का बयान: इस्लाम में महिलाओं को ढकना जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: देवबंदी धर्मगुरु मौलाना कारी इसहाक गौरा का बयान इस्लाम में कीमती चीज ढकी जाती है महिलाओं के लिए भी इस्लाम में कहा गया है. महिलाएं खुद को छिपा कर रखें0
0
Report
बलरामपुर में शॉर्ट सर्किट से बिजली पोल में आग, रिहायशी क्षेत्र में दहशत
Balrampur, Uttar Pradesh:*अग्निकांड का लाइव वीडियो* बलरामपुर नगर में शॉर्ट सर्किट से विद्युत पोल में लगी आग, रिहायशी इलाके में घटना होने के चलते मची अफरा-तफरी,बलरामपुर के V2 मॉल के पास देर रात की घटना बलरामपुर नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शॉर्ट सर्किट की वजह से विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। घटना नगर क्षेत्र में V2 मॉल के पास रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रिहायशी इलाका होने के कारण लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विद्युत पोल में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग तेज हो गई। इस दौरान विद्युत सप्लाई भी जारी रही। आग बढ़ने पर आसपास के लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद की गई। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद आग की स्थिति को नियंत्रित किया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि रिहायशी क्षेत्र में विद्युत पोल में आग लगने से लोगों में काफी देर तक दहशत बनी रही।0
0
Report
Advertisement
हरदोई के कुंड में डूबकर मामा के बेटे समेत दो युवक मृत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के हत्याहरण तीर्थ में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कुंड में नहाते समय सीतापुर निवासी 11 वर्षीय रितिक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके भाई मोहित त्रिपाठी (20) ने भी कुंड में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गया। दोनों को डूबता देख राज भी कुंड में उतर गया और शोर मचाने लगा। हरदोई हत्याहरण निवासी विनोद द्विवेदी मौके पर मौजूद लोगों के साथ रस्सी and बांस लेकर पहुंचे। राज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद रितिक और मोहित को भी कुंड से बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहित त्रिपाठी सीतापुर शहर के छोटी लाइन के निवासी थे и ऑटो चलाते थे। वह अपनी मां अर्चना, मामा मिथलेश, मामा के बेटे रितिक, मौसी कालिकी देवी और परिवार की चमेली के साथ सोमवार को हत्यारण तीर्थ आए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि कोतवाली बेनीगंज के हत्याहरण में रितिक की डूबने से और उसे बचाने के प्रयास में मोहित की मौत हुई है। परिजनों के आने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे。0
0
Report
अमरोहा: चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोपित परिचित युवक, पुलिस से कार्रवाई की गुहार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली अधेड़ महिला ने पानी पीने के बहाने घर में घुसे युवक पर लगाया चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली अधेड़ महिला ने अपने परिचित युवक अंकित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि वह अपने घर पर थी, तभी अंकित पानी मांगने के बहाने घर में आया। महिला के मुताबिक उसने अपनी पुत्रवधू से पानी मंगाने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपी ने घर का किवाड़ बंद कर दिया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पुत्रवधू के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला के अनुसार नगर कोतवाली में शिकायत देने के बावजूद अब तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, समीक्षा बैठक में निर्देश
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं समेत सभी विभागों के नोडल अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। मंत्री ने कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत 23 सितंबर को बेमेतरा में स्वच्छता अभियान और 25 सितंबर को ग्राम मऊ में स्वच्छता कार्यक्रम होगा। 26 सितंबर को नवागढ़ में महिला सम्मान और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित होगा। 27 से 30 सितंबर तक विकासखंड स्तर पर खाद्य विभाग के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 2 अक्टूबर को पौधारोपण, 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा और रंगोली प्रतियोगिता तथा 9 अक्टूबर को नवागढ़ और साजा में रक्तदान शिविर होगा।0
0
Report
Advertisement
सिंधिया ने महाराज बाड़े की मल्टीलेवल पार्किंग निरीक्षण किया, फरवरी तक पूर्णता का भरोसा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के महाराज बाड़े पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निरीक्षण किया। करीब 18 महीने में पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब तीन साल से ज्यादा की देरी से चल रहा है। निरीक्षण के बाद सिंधिया ने फरवरी तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद महाराज बाड़ा की पार्किंग समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। दरअसल महाराज बाड़ा... ग्वालियर की पहचान और शहर का सबसे व्यस्त इलाका। लेकिन यहां पार्किंग की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ था। शुरूआत में प्रोजेक्ट को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था... लेकिन तय समय निकलने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर पहुंचकर प्रोजेक्ट की स्थिति का निरीक्षण किया। सिंधिया ने माना कि प्रोजेक्ट में काफी देरी हुई है और इसकी वजह से आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब आने वाले फरवरी तक मल्टीलेवल पार्किंग का काम पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने प्रोजेक्ट की जमीनी स्थिति भी देखी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कागजों में प्रोजेक्ट की प्रगति नहीं देखना चाहते, बल्कि मौके पर पहुंचकर उसकी हकीकत जानना चाहते हैं। सिंधिया ने कहा कि इंजीनियरिंग उनके खून में है, इसलिए वह प्रोजेक्ट की जमीनी स्थिति समझने के लिए खुद नीचे जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीन साल से ज्यादा की देरी क्यों? IBC24 ने भी मल्टीलेवल पार्किंग की मौके पर स्थिति को देखा। प्रोजेक्ट में देरी की एक बड़ी वजह पार्किंग के निर्माण स्थल पर पानी और उससे जुड़ी तकनीकी समस्या बताई जा रही है। निर्माण के दौरान पानी के रिसाव और उसे निकालने की चुनौती ने काम की रफ्तार को प्रभावित किया।0
0
Report
राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की स्टेटस रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर दान चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश में SIT की स्टेटस रिपोर्ट के मुख्य हिस्से दिए गए हैं सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर, 2026 को कोर्ट की निगरानी वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की फाइल की गई लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट का रिव्यू किया है। CCTV और चोरी के सबूत: PFC बिल्डिंग में काउंटिंग रूम के CCTV फुटेज से 8 पहचाने गए आरोपियों और उनके मददगारों के साथ बिना इजाज़त के करेंसी निकालने या छिपाने के 105 अलग-अलग मामले सामने आए। कीमती सामान का वेरिफिकेशन: 803 रिसीप्टेड सामान को वेरिफाई किया गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर के अंदर फिजिकली जांचा गया; इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 86 अनरिसीप्टेड सामान: अलग से पहचाने गए और फिजिकली वेरिफाई किए गए। चांदी: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) को पिघलाने के लिए भेजे गए 944.411 kg सफेद धातु (चांदी) के रिकॉर्ड की जांच की गई। सोशल मीडिया/मीडिया के आरोप: बताए गए खास दान (जिसमें 200 kg और 38.288 kg चांदी की ईंटें, एक चांदी का हार, चरण पादुका और एक रामचरितमानस दान शामिल हैं) की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।` गवाहों के बयान: 14 सितंबर, 2026 तक 173 गवाहों (ट्रस्ट अधिकारियों, बैंकिंग कर्मचारियों, CCTV ऑपरेटरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सुरक्षा कर्मचारियों सहित) के बयान दर्ज किए गए। सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि जांच पूरी हो गई है और SIT का इरादा 25 सितंबर, 2026 को या उससे पहले चार्जशीट फाइल करने का है।0
0
Report
गोंडा जमीन विवाद: चार आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर गांव में बीते 9 अगस्त को जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में विश्व हिंदू परिषद के गोंडा विभाग संयोजक व हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला शारदाकांत पांडेय समेत चार आरोपियों को गोंडा न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। इन चारों आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली जिला सत्र न्यायाधीश दुर्गा नारायण सिंह की अदालत ने शारदाकांत पांडेय,पुत्र अमन पांडेय उर्फ पवन पांडेय, भाई नीरज कांत पांडेय और अमरकांत पांडेय उर्फ गौरव की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी में जमीन विवाद को लेकर नौ अगस्त की रात फायरिंग का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी में चारों समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि विवादित जमीन पर निर्माण की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों पर फायरिंग की गई जिसमें तीन लोग घायल हुए। अदालत ने विवेचना में सामने आए साक्ष्यों का संज्ञान लिया आदेश के अनुसार जितेंद्र पांडेय,अभय पांडेय और विकास पांडेय की मेडिकल रिपोर्ट में गनशॉट इंजरी और पेललेट दर्ज है। घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद होने की बात भी विवेचना में सामने आई है। आरोपियों की ओर से घटना में शामिल नहीं होने और जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर रंजिश के तहत फंसाने का तर्क दिया गया। अभियोजन ने आरोपों की गंभीरता और विवेचना में मिले साक्ष्यों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि चारों आरोपी प्राथमिकी में नामजद हैं और उनके खिलाफ प्रथमदृष्टया पर्याप्त साक्ष्य विवेचना में एकत्र किए गए हैं। मामले की गंभीरता और विवेचना जारी होने को देखते हुए चारों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई।इस जमीन विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। शारदाकांत पांडेय को पूर्व में भी विहिप के विभाग संयोजक के तौर पर विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय देखा गया है。0
0
Report
Advertisement
इटावा में 20 दिनों में छह बार सांप ने काटा युवक, अस्पताल में भर्ती
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एक युवक को सांप ने 20 दिन में 6 बार काटा, युवक ने बताया रक्षाबन्धन के बाद से लगातार उसको सांप के द्वारा काटा जा रहा है हालांकि युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज जारी है इटावा जनपद के थाना जसवंत नगर इलाके के अंतर्गत सारी भूपत्र के पास पढ़ने वाले नगला भगत गांव के रहने वाले अंकुश के साथ पिछले कई दिनों से अजीबोगरीब वाकया हो रहा है अंकुश का कहना है कि रक्षाबन्धन के बाद से सांप के द्वारा उसे पर हमला करके कई बार काटा जा चुका है पिछले 20 दिनों की बात की जाए तो 20 दिनों में करीब 6 बार सांप के द्वारा अंकुश को काटा गया है और वह रिश्तेदारी या कहीं अन्य परिचित कि यहां जाता है तो वहां पर भी सांप के द्वारा काटा जाता है जिसको लेकर युवक ने सैफई समेत कई जगह पर इलाज कराया वही आज शाम को भी जब अंकुश को सांप ने काटा तो परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर युवक को डॉक्टर ने भारती कर इलाज जारी रखा है बाइट:अंकुश पीड़ित बाइट:- डॉ. ओम राजपूत - ई.एम.ओ जिला अस्पताल इटावा0
0
Report
खैरथल के तिजारा में गाड़ियों से पहुँचे निर्वाचित पार्षद, सुरक्षा चौकसी बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:खैरथल के तिजारा में गाड़ियों से पहुँचे निर्वाचित पार्षद, दिन भर रहा गहमागहमी का माहौल, गाड़ियों से सीधा पहुंचे पोलिंग बूथ, पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर मौजूद, अभी तक 31 पार्षदों ने किया अपने मत का प्रयोग, 4 पार्षदों का अभी भी इंतजार, 10 बजे तक वोटिंग का समय, वोटिंग के तुरंत बाद होगी काउंटिंग शुरू वोट डालकर बाहर निकले पार्षदों ने सुनाई अपनी आप बीती,0
0
Report
मेड़ता नगरपालिका में भाजपा ने 27-13 से स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बना लिया
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता नगरपालिका में 27 मत प्राप्त कर भाजपा ने बनाया अपना बोर्ड भाजपा की कंचन सांखला को 27 और कांग्रेस की नाज परवीन को 13 मत हुए प्राप्त कंचन सांखला ने भाजपा के 21 पार्षद और 6 निर्दलीय पार्षदों के साथ जीत का किया था दावा मेड़ता में भाजपा को 20 साल बाद मिला स्पष्ट बहुमत मेड़ता सिटी नगर पालिका में भाजपा ने 20 साल बाद स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। भाजपा की कंचन सांखला ने कांग्रेस की नाच परवीन को 27 - 13 मतों से हरा कर यह जीत हासिल की। 40 वार्ड की मेड़ता नगर पालिका में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को छुते हुए 21 पार्षदो के साथ बोर्ड बनाने का दावा किया। भाजपा ने 6 निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ मिलाकर बोर्ड पर मजबूत पकड़ बनाते हुए कब्जा कर लिया। भाजपा की जीत से आश्वस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर के सामने जमकर आतिशबाजी की और गुलाल उड़ाया।0
0
Report
Advertisement
