201204
अलीगढ़ में दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रक, ड्राइवर समेत 2 की हालत गंभीर
Sadabad Jakhaiva, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना मंडराक क्षेत्र के पड़ियावली गांव में आगरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक ट्रक के अंदर फंस गया। घर के अंदर सो रहे एक व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने ट्रक का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ के मंगल पर शिप्रा पाठक का प्लास्टिक मुक्त अभियान, 45 हजार पत्ते वितरित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में वाटर वूमेन शिप्रा पाठक का दूसरे बड़े मंगल पर हरित महाअभियान, 45 हजार हरे पत्तल और 5 हजार अभिमंत्रित पौधे बांटे राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल के आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शिप्रा पाठक की अनूठी पहल बनी आकर्षण का केंद्र हनुमान चालीसा से अभिमंत्रित पौधों को प्रसाद स्वरूप वितरित कर लोगों से पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने अभियान में पहुंचकर वाटर वूमेन शिप्रा पाठक को दिया आशीर्वाद पिछले मंगलवार को 55 हजार हरी पत्तलों के वितरण से शुरू हुआ था पर्यावरण संरक्षण का विशेष अभियान गोमती संरक्षण से लेकर अयोध्या से रामेश्वरम तक 13 हजार किलोमीटर पदयात्राये कर पर्यावरण चेतना की मिसाल बन चुकी हैं शिप्रा पाठक लखनऊ। ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां “वाटर वूमेन” के नाम से पहचान बना चुकीं पर्यावरण प्रेमी शिप्रा पाठक ने अपने विशाल हरित अभियान से पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया। शिप्रा पाठक के अभियान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया।पंचतत्व संस्था के माध्यम से उन्होंने विविध बड़े मंगल भंडारों में लगभग 45 हजार हरी पत्तलों और 5 हजार हनुमान चालीसा से अभिमंत्रित पौधों का निःशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। सुबह से ही पंचतत्व संस्था के स्वयंसेवक वाहनों के माध्यम से राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे और बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारों में हरी पत्तलों तथा पौधों का वितरण किया। बर्लिंगटन चौराहे सहित कई प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं को पौधे प्रसाद स्वरूप भेंट किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में पौधों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन पौधों को केवल पौधा न समझें बल्कि हनुमान जी का प्रसाद मानकर उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करेगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। उन्होंने लोगों से बड़े मंगल के अवसर पर कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। शिप्रा पाठक ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं बल्कि लोगों के भीतर प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस बार बड़े मंगल के आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। कई सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन भी इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने जानकारी दी कि आज लगभग आठ हजार प्लास्टिक की पत्तलों के उपयोग को रोका गया और उनके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल हरी पत्तलों का उपयोग कराया गया। इससे प्लास्टिक प्रदूषण कम होगा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग बंद हो जाए तो पर्यावरण को होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। अभियान के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्ण गोपाल भी पहुंचे और उन्होंने स्वयं हरी पत्तलों तथा पौधों का वितरण किया। उन्होंने वाटर वूमेन शिप्रा पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है और शिप्रा पाठक जिस समर्पण के साथ समाज को जागरूक कर रही हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास है। अभियान में शामिल स्वयंसेवकों का उत्साह भी देखने लायक था। देर रात तक पौधों और पत्तलों की व्यवस्था में जुटे स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। शिप्रा पाठक ने सभी स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वाटर वूमेन शिप्रा पाठक इससे पहले भी कई बड़े पर्यावरण अभियानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। गोमती नदी संरक्षण अभियान से लेकर अयोध्या से रामेश्वरम तक लगभग 13 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्राये कर उन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया था। उनकी इस यात्रा को देशभर में सराहा गया और उन्हें “वाटर वूमेन” की पहचान मिली。 गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को भी शिप्रा पाठक ने 55 हजार हरी पत्तलों के वितरण के साथ इस विशेष पर्यावरण अभियान का शुभारंभ किया था। लगातार दूसरे बड़े मंगल पर हुए इस महाअभियान ने राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल पर चला यह अभियान अब सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल बनता जा रहा है। वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भी समाज और पर्यावरण दोनों की सेवा की जा सकती है。0
0
Report
नीट रद्द: जबलपुर में NSUI का विरोध, छात्रों के भविष्य पर खतरे का संकेत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मप्र नीट परीक्षा रद्द करने को लेकर NSUI का विरोध प्रदर्शन जबलपुर में नीट परीक्षा रद्द होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के बंगले के बाहर खून से लिखकर पोस्टर चिपकाए गए। NSUI का कहना है कि जिस तरह से नीट परीक्षा रद्द हुई है उससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो गया है, अभिभावकों की नींद उड़ गई है और उनकी कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। NSUI के नेताओं का कहना है कि यदि इस मामले में दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश में NSUI इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी। गौरतलब है कि नीट परीक्षा को पेपर लीक के चलते शासन ने रद्द करने का फैसला किया है जिसके बाद जगह-जगह विरोध का माहौल देखने को मिल रहा है। NSUI ने चेतावनी दी है कि जल्दी इस मामले में एक्शन लिया जाए।0
0
Report
जयपुर में जेडीए जनसुनवाई से जनता को राहत, 35 हजार से अधिक मामले निस्तारित
Jaipur, Rajasthan:जेडीए की जनसुनवाई से आमजन को राहत 5 महीनों में 35 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई, 200 अधिकारी रोज सुन रहे जनता की समस्याएं जयपुर। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व और नगरीय विकास मंत्री Jhabar Singh Kharra के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण लगातार आमजन की समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है। जेडीए द्वारा की जा रही दैनिक जनसुनवाई अब लोगों को बड़ी राहत देती नजर आ रही है। जनवरी से मई 2026 तक जेडीए में करीब 35 हजार से अधिक प्रकरणों की सुनवाई की जा चुकी है। इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण भी किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 8,859, फरवरी में 8,587, मार्च में 6,686 और अप्रैल में 7,837 मामलों की सुनवाई हुई, जबकि मई में अब तक 3,026 परिवादों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जेडीए आयुक्त Siddharth Mahajan ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य सिर्फ शिकायतें सुनना नहीं बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और स्थायी समाधान देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय समय में हो ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जेडीए ने जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तकनीक आधारित मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और नियमित समीक्षा व्यवस्था लागू की है। इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता दोनों बढ़ी हैं। वहीं “संवाद” कार्यक्रम के जरिए जेडीए अलग-अलग हितधारकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन रहा है। जेडीए की यह पहल अब जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नईगढ़ी तहसील परिसर में जमीन विवाद: दबंगों ने पीड़ित पर किया हमला
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले की नईगढ़ी तहसील में जमीन विवाद के दौरान तहसील परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। तहसील परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान मौजूद लोग और जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहे जानकारी के मुताबिक पीड़ित केशवी प्रसाद मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.... वही हुई इस घटना से जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं... वही दूसरी तरफ पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले को लेकर मऊगंज एसडीओपी साची पाठक का कहना है कि मारपीट की घटना संज्ञान में आने के बाद तत्काल चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया अभी धाराएं नॉर्मल लगाई गई है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में इजाफा होगा.... वाइट — सचि पाठक एसडीओपी मऊगंज0
0
Report
रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की पहली जनसुनवाई में जनसैलाब
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में जब से नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने पदभार संभाला है उसके बाद पहली बार मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में लोगों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे आवेदकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बताया जा रहा है कि जनसुनवाई में करीब एक हजार से अधिक लोग पहुंचे, जो रीवा में अब तक की सबसे बड़ी जनसुनवाई मानी जा रही है। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, बिजली, पंचायत, नगर निगम, पुलिस और सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि लापरवाही और हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है जहाँ आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रहीं हैं। लोगों को उम्मीद है कि उनकी शिकायतों पर अब सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि वास्तविक समाधान होगा। अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ की कार्यवाही ऑन द स्पॉट हुई हो इससे पहले हम केवल आवेदन लेकर अधिकारियों के चेंबर के चक्कर लगाते थे. जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि रीवा की जनता नवागत कलेक्टर से काफी उम्मीदें लगाए बैठी है। प्रशासनिक सक्रियता और सख्त कार्यशैली के कारण आम लोगों में न्याय मिलने का भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है। वही कुछ अधिकारियों के हाथ पांव कांपते नजर आए। एक बुजुर्ग को सुनाई नहीं देने पर तत्काल कान की मशीन भी दिलाई। अत्यधिक भीड़ होने पर खुद कलेक्टर भीड़ नियंत्रित करने पहुंचे गए। अधिक भीड़ होने से आवेदनकर्ताओं को कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा。0
0
Report
भीषण गर्मी में देवास के पुष्कर तालाब बचाने के लिए फायर ब्रिगेड पानी भर रहा
Dewas, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी ने इस देवास शहर को झुलसा कर रख दिया है… तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है… सड़कें तप रही हैं… हवाएं आग उगल रही हैं… और इसका असर अब शहर के जल स्रोतों पर साफ दिखाई देने लगा है। कई तालाब, कुएं और बावड़ियों का जलस्तर लगातार घट रहा है… कुछ जल स्रोत तो सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं। पानी की कमी केवल इंसानों के लिए ही नहीं…बल्कि उन बेजुबान जलीय जीवों के लिए भी संकट बन चुकी है… जो पूरी तरह इन जल स्रोतों पर निर्भर हैं। ऐसे ही हालातों के बीच… देवास के मंडप पुष्कर तालाब को बचाने के लिए नगर निगम ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। फायर ब्रिगेड की सहायता से तालाब में लगातार पानी भरा जा रहा है… ताकि तालाब का जलस्तर बना रहे… और उसमें रहने वाली मछलियों सहित अन्य जलीय जीवों का जीवन सुरक्षित रह सके।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा सिकन्दराराऊ के युवक की मौत, साथी गंभीर
Ikbalpur, Uttar Pradesh:सिकन्दराराऊ (हाथरस)- अयोध्या में संविदा पर कार्यरत सिकन्दराराऊ के गांव गोकुलपुर के युवकों के साथ मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क सफाई कर रही मशीन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की जान चली गई और दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है।मृतक अजय कुमार (25 वर्ष), पुत्र रामविलास अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।बृजेश (24 वर्ष), पुत्र करतार की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें PGI लखनऊ रेफर किया गया है।मंगलवार सुबह जब दोनों युवक मशीन से सड़क की सफाई कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। गोकुलपुर के करीब 10-12 युवक अयोध्या में काम करते हैं। इस 'होलनाक' हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन तुरंत अयोध्या और लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव आज देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है l0
0
Report
केंद्र की मदद से राजस्थान डेयरी सेक्टर में क्रांति, 1500 करोड़ की योजना स्वीकृत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन यानी आरसीडीएफ की प्रमुख परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता देने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की राज्य में डेयरी विस्तार और सरस ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की परिकल्पना अब जल्द साकार होती नजर आ रही है। बैठक में केंद्र सरकार ने जीका परियोजना के तहत 1000 करोड़ और नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट यानी एनपीडीडी योजना के तहत 500 करोड़ रुपये की सहायता देने पर सहमति जताई। इस राशि से राजस्थान में दुग्ध संकलन, प्रसंस्करण और विपणन नेटवर्क का बड़ा विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में आरसीडीएफ रोजाना 45 लाख लीटर दूध संकलित कर रहा है, जिसे बढ़ाकर 65 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही राज्य की दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में 20 लाख लीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी भी की जाएगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार सरस को केवल डेयरी सहकारी संस्था नहीं बल्कि एक मजबूत राष्ट्रीय डेयरी ब्रांड के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत नए प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और राज्यभर में सरस आउटलेट, डेयरी पार्लर और सरस प्लाजा का विस्तार किया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के सचिव नरेश पाल गंगवार ने राजस्थान में डेयरी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की और सरस को राष्ट्रीय ब्रांड बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी तय हुआ कि राजस्थान के जनजातीय और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में दुग्ध संकलन बढ़ाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी। इसके तहत नए बल्क मिल्क कूलर लगाए जाएंगे, नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाए जाएंगे और पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि राजस्थान वर्तमान में दुग्ध उत्पादन और प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता में देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में 20 हजार से अधिक डेयरी सहकारी समितियों के जरिए किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जा रहा है। राजस्थान सरकार अब सरस नेटवर्क का विस्तार दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश तक करने की तैयारी में है। साथ ही धार्मिक और पर्यटन स्थलों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण और चिकित्सा संस्थानों में नए सरस बूथ और पार्लर खोले जाएंगे।0
0
Report
नीट विवाद पर युवक कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा और निष्पक्ष जाँच की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:टॉवर चौराहा पर एनटीए अधिकारी का पुतला दहन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उज्जैन में आज शाम नीट परीक्षा विवाद को लेकर युवक कांग्रेस सड़क पर उतर आई। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में टॉवर चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों और विवादों ने लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में डाल दिया है। युवक कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा निरस्त होने से सबसे अधिक नुकसान उन छात्रों को हुआ है, जिन्होंने पूरे साल कठिन मेहनत और आर्थिक परेशानियों के बीच तैयारी की थी। जिला अध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि देशभर के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में भाग लिया था। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ तैयारी करवाते हैं, लेकिन परीक्षा व्यवस्था की लापरवाही ने छात्रों और अभिभावकों को मानसिक तनाव में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। युवक कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। अर्पित यादव ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हित में जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो युवक कांग्रेस प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।0
0
Report
Advertisement
सरस डेयरी को राष्ट्रीय ब्रांड बनाने के लिए 1500 करोड़ सहायता
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान का ‘सरस’ अब सिर्फ प्रदेश का डेयरी ब्रांड नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के बड़े बाजारों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की साझा पहल से राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) को करीब 1500 करोड़ रुपए की बड़ी आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। इससे प्रदेश में डेयरी सेक्टर का बड़ा विस्तार होगा और लाखों दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने की तैयारी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र सरकार ने जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (JICA) परियोजना के तहत 1000 करोड़ और नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट (NPDD) के तहत 500 करोड़ रुपए की सहायता पर सैद्धांतिक सहमति दी। 45 लाख से 65 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचेगा दूध संग्रहण। सरकार की योजना के मुताबिक राजस्थान में वर्तमान 45 लाख लीटर प्रतिदिन दूध संग्रहण क्षमता को बढ़ाकर 65 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में भी 20 लाख लीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी होगी। धर्मार्थ स्थलों और सरकारी संस्थानों में खुलेंगे ‘सरस’ प्लाजा। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों, सरकारी कार्यालयों, मेडिकल और एजुकेशनल संस्थानों में नए सरस बूथ, डेयरी पार्लर और सरस प्लाजा खोले जाएंगे। इसके साथ ही सरस नेटवर्क को राजस्थान से बाहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और NCR तक फैलाने की रणनीति बनाई गई है। जनजातीय और सूखा क्षेत्रों पर खास फोकस। केन्द्र सरकार ने जनजातीय और सूखा प्रभावित इलाकों में डेयरी विकास के लिए विशेष सहायता देने पर भी सहमति जताई है। इन क्षेत्रों में नए बल्क मिल्क कूलर लगाए जाएंगे, पशुधन स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और नस्ल सुधार कार्यक्रमों को गति मिलेगी। ‘सरस’ को राष्ट्रीय ब्रांड बनाने की तैयारी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार सरस को केवल सहकारी संस्था नहीं, बल्कि एक बड़े राष्ट्रीय डेयरी ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहती है। उन्होंने अधिकारियों को नए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने और वित्तीय स्वीकृतियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्थान दूध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर। RCDF की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान वर्तमान में दूध उत्पादन और प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ किलोग्राम दूध का उत्पादन हो रहा है। प्रदेश में 20 हजार से अधिक डेयरी सहकारी समितियों के जरिए गांव स्तर तक किसानों को जोड़ा गया है। दीर्घकालीन विकास के लिए पशुधन सुधार जरूरी। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के सचिव नरेश पाल गंगवार ने कहा कि डेयरी क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास के लिए पशुधन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने आरसीडीएफ द्वारा एनपीडीडी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए सरस को राष्ट्रीय ब्रांड बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।0
0
Report
झालावाड़ में ANTF कार्रवाई के बाद निर्दोष की मौत, न्याय की मांग तेज
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार आज झालावाड़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान चोपदार ने झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया से मुलाकात की और बीते दिनों एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा जिले के घाटाखेड़ी में कार्रवाई के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की। मुलाकात के दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष सिद्धिक गौरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ जीएम सैयद सहित पार्टी कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे। झालावाड़ पहुंचने से पहले चोपदार घाटाखेड़ी गांव भी पहुंचे और मृतक आरिफ खान के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उचित न्याय का भरोसा दिलाया। बाद में मीडिया से बात करते हुए एमडी चोपदार ने कहा कि ANTF टीम ने बीते दिनों झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी में NDPS के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। लेकिन टीम ने उस दौरान आरिफ खान नामक एक निर्दोष को पकड़ लिया और उसके साथ गंभीर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायिक जांच हेतु टीम गठित कर दी गई है। ऐसे में उनकी मांग है निर्दोष की हत्या के दोषियों पर जल्द कार्यवाही हो, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।0
0
Report
आँगई थाना ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर ट्रॉली और माफिया गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , पुलिस ने अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त , मुखबिर की सूचना पर इलाके में राधाकृष्ण गैंगसा के समीप की गई कार्रवाई ,आँगई SHO कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में इन दिनों आँगई थाना पुलिस ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत आँगई पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इलाके में राधाकृष्ण गैंगसा के समीप अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही है। सूचना के आधार पर आँगई थाने पर पुलिस टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉक से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर आँगई थाना परिसर पर खड़ा करवा दिया। एवं पुलिस ने पत्थर माफिया रामब्रज मीणा निवासी गांव कछपुरा को भी मौके से गिरफ्तार कर दिया है। पूरे मामले में पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
499 में से 499: रेवाड़ी की दीपिका हरियाणा टॉपर, बिना कोचिंग रिकॉर्ड बना
Rewari, Haryana:500 में से 499 अंक लेकर हरियाणा में छाई रेवाड़ी की बेटी दीपिका, बिना कोचिंग किया टॉप रेवाड़ी जिले के गांव जांट की बेटी दीपिका पुत्री अशोक मेघवाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने दीपिका और उसके परिवार को बधाई देकर मिठाई खिलाई। दीपिका के पिता अशोक मेघवाल सरकारी स्कूल में समाजशास्त्र के लेक्चरर हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर रही है। उसने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। दीपिका प्रतिदिन 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी और कठिन विषयों को समझने के लिए कई बार यूट्यूब का सहारा भी लेती थी। दीपिका ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उसने हिंदी, पॉलिटिकल साइंस और कंप्यूटर विषय में 100-100 अंक प्राप्त किये, जबकि अंग्रेजी में 99 अंक हासिल किये। उसकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अनुशासित दिनचर्या को दिया। उसने कहा कि अगर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई की जाए तो बिना कोचिंग भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। दीपिका का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दीपिका ने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। बाइट दीपिका मेघवाल, हरियाणा टॉपर बाइट दिनेश कुमार, प्रिंसिपल बाइट सुजाता, मा0
0
Report
पुदुचेरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नाबिन पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:PUDUCHERRY: BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN ARRIVES AT PUDUCHERRY0
0
Report
महेंद्रपुर-हाथीदह स्टेशन के पास जलजमाव: बारिश में यातायात अस्त-व्यस्त, प्रशासन से समाधान का आग्रह
Barh, Bihar:थोड़ी देर की बारिश में ही हाथीदह स्टेशन से महेंद्रपुर जाने वाली सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई। सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर लोडेड वाहन, बाइक चालक, ई-रिक्शा और पैदल आने-जाने वाले आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर कई जगह पानी भर जाने से छोटे वाहन रुक-रुक कर सड़क से गुजर रहे हैं, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ऐसे में इस बार थोड़ी बारिश में ही जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी और सड़क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।0
0
Report
Advertisement
