Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बड़वानी हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल, हार्वेस्टर की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त

VVvirendra vasinde
Feb 22, 2026 08:48:29
Noida, Uttar Pradesh
बड़वानी-सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल,वाहन क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे पुलिस कर्मी, देर रात पाटी थाने की डिवीजन गस्त के दौरान बड़वानी के समीप पाटी थाना मोबाइल वाहन को सामने से आ रहे हार्वेस्टर मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पाटी थाना मोबाइल मे सवार चालक प्रधान आरक्षक राजेंद्र राठौड़ व एएसआई उमाशंकर मुजाल्दे को गंभीर चोट आई हैं जिन्हे बड़वानी पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात डिवीजन गस्त होने से पाटी पुलिस गस्त कर सिलावद की ओर जा रहे थे तभी बंधान के समीप सामने से आ रहे हार्वेस्टर मशीन के ब्रेक का बेल्ट टूट जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिस वाहन से भिड़ गया जिससे चालक समेत आरक्षक घायल हो गए। गनीमत रही कि थाना मोबाइल को टक्कर मारने से मशीन वहीं रुक गई नहीं तो हार्वेस्टर मशीन खाई में गिर जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IKIsateyak Khan
Feb 22, 2026 10:34:26
Danapur, Bihar:बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा, के पास सड़क दुर्घटना मे दो लोगों क़ी मृत्यु हो गई, फिलहाल मृत पति क़ी पहचान त्रिसूल पाण्डेय पिता स्वर्गीय सिद्धेश्वर पांडे एवं उनकी पत्नी गीता देवी के रूप मे क़ी गई है फिलहाल मृत पति पत्नी पुराना सब्बलपुर बरहरा थाना बबुरा भोजपुर के रूप मे हुई है बिहटा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल रही मौके पर ग्रामीण भारी क़ी संख्या मे जुट गए, मृत पति पत्नी आरा से पटना बाइक से जा रहे थे, हादसा बिहटा के खेदलपुरा मे हुआ है फिलहाल ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है, ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है.फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है फिलहाल गोतिया मे रहने वाले शशी भुसन पाण्डेय ने बताया क़ी पुराना संबलपुर बबुरा थाना के पास से बाइक से पटना जा रहे थे ये हादसा बिहटा के खेदलपुरा के पास हुआ है फिलहाल बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया है और शव को कब्जे में ले लिया है
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 22, 2026 10:34:14
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास के देवता गांव में वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से रास्ता बनाकर परिवहन के मामले में विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों और सामने आई खबरों के बाद विभाग ने मौके पर सख्ती दिखाते हुए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, लीज धारक लंबे समय से वन विभाग की जमीन में अवैध रास्ता बनाकर पत्थरों से भरे डंपरों का परिवहन कर रहे थे। विभाग द्वारा समय-समय पर खाई खोदकर रास्ता बंद किया जाता रहा, लेकिन आरोप है कि रात के अंधेरे में खाई को फिर भरकर अवैध आवागमन जारी रखा जाता था। लगातार निगरानी और शिकायतों के बाद वन विभाग ने अनाधिकृत रूप से वन क्षेत्र में रास्ता बनाने के प्रयास के मामले में पाटन मेवान निवासी जगदीश नामक व्यक्ति के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट 1953 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। साथ ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दोबारा गहरी खाई खोदकर तथा तारबंदी कर अवैध रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 22, 2026 10:33:59
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट विधानसभा के चाणक्यपुरी मंडल में मोदी की 131वीं मन की बात पबित्रा मार्गरिटा विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार ने सुनी। भाजपा चाणक्यपुरी मंडल अध्यक्ष, जिला करोल बाग दिल्ली अध्यक्ष, बीजेपी कार्यकर्ताओ शामिल हुए। लोकेशन: चाणक्यपुरी। एंकर: दिल्ली कैंट विधानसभा मंडल चाणक्यपुरी मंडल में पबित्रा मार्गरिटा विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार ने मोदी की 131वीं मन की बात सुनी साथ ही कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Holi का त्यौहार स्वदेशी उत्पादों के साथ मनाये—घर घर ये बात पहुँचेगी लोगों को एक दूसरे से सहयोग करते अच्छा लगा मन की बात सुनकर। स्पीच बाइट: पबित्रा मार्गरिटा विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार। बाइट: बिरेन्द्र बबर अध्यक्ष जिला बीजेपी। बाइट: बीजेपी कार्यकर्ता। पिटुसी: शरद भारद्वाज
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 22, 2026 10:33:22
New Delhi, Delhi:प्रवीण शंकर कपूर, बीजेपी दिल्ली मीडिया इंचार्ज दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी विधानसभाओं में दिल्ली बेहाल संवाद की शुरुआत दिल्ली है बेहतर दिल्ली, बदहाल दिल्ली 11 साल थी। दिल्ली में यह समस्या देकर गए। दिल्ली सरकार ने हर विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अलग से दिया है काम हो रहा है दिल्ली में बस इलेक्ट्रिक 2000 हजार शुरू हुई अबतक, राशन कार्ड की सुविधा साथ फ्री सिलेंडर का वादा किया वो पूरा किया आरोग्य मंदिर बनाए, मेनिफेस्टो में जो वादा किया वो पूरा करेंगे 2500 रुपए भी देंगे। इन्होंने पंजाब में महिलाओं को पैसे देने की बात कही थी इन्होंने दे दिया
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 22, 2026 10:33:10
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।ग्राम खैरा में भक्ति और आस्था के केंद्र शिव मंदिर में पूजा करने गई एक महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है।जब प्रार्थिया गांव के तालाब किनारे स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजा उर्फ चंदसेन नेताम वहां अचानक पहुंच गया और बुरी नीयत से महिला के दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के कड़े विरोध करने पर आरोपी आपा खो बैठा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर जैसे ही गांव के अन्य लोग मंदिर की ओर दौड़े, आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम सक्रिय हुई और आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी और कुछ ही घंटों के भीतर राजा नेताम को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 22, 2026 10:32:58
Betul, Madhya Pradesh:प्रदेश सरकार का बजट पेश होने के बाद अब सरकार जिला स्तर पर उसकी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने में जुट गई है। इसी कड़ी में मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैतूल जिले की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दी गई है। बजट में बताए गए 78 हजार करोड़ रुपये के घाटे को लेकर उठे सवालों पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बजट में आय-व्यय का अंतर पूरी तरह परिलक्षित है और घाटा हर देश और हर सरकार के बजट में रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए नए प्रावधान करती है और आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार ही राज्य सरकार कर्ज लेती है। जो इनकम और एक्सपेंडिचर का अंतर है, वही घाटा है। यह हर बजट में होता है और आरबीआई की तय सीमा के भीतर है। केंद्र से मिलने वाले अनुदान और टैक्स हिस्सेदारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश का बजट अब बढ़कर 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2023 में यह करीब 23 हजार करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि जब बजट का आकार बढ़ता है तो कर्ज और काम दोनों बढ़ते हैं। बजट बढ़ेगा तो कर्ज भी बढ़ेगा और विकास कार्य भी बढ़ेंगे। केंद्र से रुके हुए अनुदान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ योजनाओं में जरूरी कम्प्लायंसेस पूरी नहीं हो पाई थीं, जिस पर मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र के प्रावधानों के अनुसार ही राशि प्राप्त होगी। वहीं चुनाव में किए गए गेहूं की MSP बढ़ाने के वादे पर खंडेलवाल ने कहा कि सरकार ने इसके लिए प्रावधान किए हैं और जितना वादा किया है, उतना दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने यह कभी नहीं कहा कि यह बढ़ोतरी इसी साल लागू होगी। कुल मिलाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को संतुलित बताते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है,लेकिन MSP और केंद्र अनुदान को लेकर सरकार की टाइमिंग पर सवाल अभी भी बने हुए है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 22, 2026 10:32:23
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर मे अब नगरपालिका आवारा कुत्तो की नसबंदी करवायेगी ,इसके लिये नगरपालिका ने ओनलाइन टेंडर जारी किया ,टेंडर होने के बाद कुत्तो की नसबंदी अगले महीने से शुरु कर दी जायेगी ,आवारा कुत्तो की वजह से कई लोग इसके शिकार बन चुके है ,इसलिए अब इन कुत्तो की नसबंदी करवाई जा रही है ,नगरपालिका सीएमओ ने बताया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाया जायेगा,ABC सेंटर डिजाइन करके टेंडर अपलोड कर दिया है मार्च तक ओपन हो जाएगा ABC केंद्र बनने के बाद कुत्तो को उसमे रखा जाएगा जहां उनकी नसबंदी की जाएगी साथ ही आश्रय स्थल की योजना है जिसमें इस प्रकार के पागल या आवारा कुत्ते होंगे जो बुजुर्ग बच्चों को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाते हैं तो उनको भी वहां रखकर इलाज किया जाएगा।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 22, 2026 10:31:57
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर में हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग लंबे अरसे से होती रही है लेकिन जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में सुविधाओं के विस्तार का काम अब भी अधूरा पड़ा हुआ है, एयरपोर्ट के रनवे के रिकार्पेटिंग का काम भी पूरा नहीं हो पाया है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जगदलपुर में जहाज भाटा का निर्माण हुआ था जगदलपुर का जहाज भाटा अब मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के रूप में जाना जाता है लेकिन तब से लेकर अब तक एक बार फिर रनवे रिकार्पेटिंग का काम नहीं हुआ है, जिसके चलते जगदलपुर एयरपोर्ट में कमर्शियल फ्लाइट की सुविधा नहीं मिल पा रही है सिर्फ ATR (Regional Transport Airplanes) की सुविधा तक ही जगदलपुर का एयरपोर्ट सीमित है, रनवे रिकार्पेटिंग के लिए 25 करोड़ रुपए लगने है, राज्य सरकार ने पहले 11 करोड़ रुपए जारी किए थे, अब पुनः 14 करोड़ रुपए जारी किए गए है, बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया राशि आवंटन के साथ ही PWD विभाग जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करेगा जिसके बाद रिकार्पेटिंग का काम होगा, बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने दावा किया है कि बस्तर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट को बेहतर बनाने और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए शासन और प्रशासन अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रह है, बस्तर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में रनवे रिकार्पेटिंग के साथ ही विजिबिलिटी की समस्या को दूर करना होगा ताकि बस्तर में देर शाम और खराब मौसम में भी फ्लाइट की सेवा बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से चलती रहे।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 10:31:13
Kanpur, Uttar Pradesh:गंगाघाट। रोटरी मंडल 3110 द्वारा आयोजित “PEACE CAR RALLY” के माध्यम से शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक प्रयास रविवार को साहित्यिक नगरी उन्नाव में देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष रोटेरियन राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में निकली यह रैली 18 फरवरी को बरेली से प्रारंभ होकर मंडल के विभिन्न शहरों से गुजरते हुए 22 फरवरी 2026 को उन्नाव पहुंची।रोटरी क्लब गंगाघाट द्वारा रैली का भव्य स्वागत प्रातः 11:00 बजे D.S.M Public School परिसर में किया गया। इस अवसर पर शांति और एकता के संदेश के साथ रोटरी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।रैली में मंडल अध्यक्ष रोटेरियन राजेन विद्यार्थी, मंडल प्रमुख सचिव रो0 मोहन गुप्ता एवं रो0 गौरव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके स्वागत हेतु रोटरी क्लब गंगाघाट अध्यक्ष रो0 अवनीश शुक्ला के नेतृत्व में क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।स्वागत समारोह में रो0 अशोक त्रिवेदी, रो0 विवेक शुक्ला, रो0 संतोष तिवारी, रो0 रितेश मिश्रा, रो0 रवि शुक्ला, रो0 ध्रुव अवस्थी, रो0 मनीष शुक्ला, रो0 प्रदीप त्रिपाठी, रो0 राहुल दीक्षित, रो0 अनुराग बाजपेई, रो0 पारस गुप्ता, रो0 राजेश एवं रो0 दिनेश अवस्थी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।रोटरी मंडल 3110 की यह पीस कार रैली समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दे रही है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और रोटरी का यह प्रयास उसी दिशा में एक सार्थक कदम है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Feb 22, 2026 10:31:02
Raipur, Chhattisgarh:आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं होगी! ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में जल्द ही धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनने वाला है. इसके लिए सोमवार से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में विष्णुदेव साय सरकार विधेयक लाने जा रही है. सूत्र बताते हैं की जबरिया धर्मांतरण पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान हो सकता है, देखिए ये रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार धर्मांतरण रोकने सख्त कानून बनाने जा रही है. सोमवार से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में साय सरकार इसे लेकर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 लाने वाली है. सूत्र बताते हैं कि गृह विभाग ने विस्तृत अध्ययन के बाद इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है. विधेयक विधानसभा में पास होने के बाद राज्यपाल के पास जाएगा और राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून बन जाएगा. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनाने के लिए ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के अधिनियम का अध्ययन किया है. सूत्र बताते हैं कि नए विधेयक में बिना सूचना के जबरिया धर्म परिवर्तन करने या करवाने पर 10 वर्ष तक की कठोर सजा का प्रावधान हो सकता है. साथ ही जबरिया धर्मांतरण की व्याख्या भी स्पष्ट की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित विधेयक का मुख्य लक्ष्य किसी भी तरह की जबरदस्ती, धोखाधड़ी, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण को रोकना है. यह नया कानून वर्तमान छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 का स्थान लेगा. सूत्रों के मुताबिक नए विधेयक में सजा के प्रविधानों को काफी सख्त किया गया है, जिसमें धर्मांतरण करने से 60 दिन पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था के लिए जिला प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य होगा. जिससे वास्तविक स्थिति को जांच के लिए प्रयाप्त समय मिल पाए. बताया ये भी जा रहा है कि नये विधेयक में प्रलोभन और जबरन मतांतरण की परिभाषा को अधिक व्यापक और स्पष्ट बनाया जा रहा है, ताकि कानूनी खामियों को दूर किया जा सके. हालांकि विधेयक को लेकर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि विधेयक आएगा, थोड़ा इंतजार करिए. सब पता चल जाएगा, वहीं डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बड़ा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा रहा है, अभी भी है. ऐसे में देखना यह होगा कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए 2023 विधानसभा चुनाव के वक्त इस मुद्दे पर मौजूदा कांग्रेस सरकार को खूब घेरा था और कठोर कानून सरकार में आने पर बनाने की बात कही थी वह कितने कड़े कानून बनाने वाली है
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 10:28:07
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आया है जहां एक बर्खास्त शिक्षक ने आरोप लगाते हुये वीडियो बनाकर वायरल किया है इस वायरल वीडियो में यह शिक्षक कहते नजर आ रहा है की BSA देवरिया ने मुझे आफिस में बुलाकर प्रताड़ित किया मुझसे और 2 लोगो से 16-16 लाख रुपए लिए है कल मुझे अकेले में बुलाकर बाबू के सामने प्रताड़ित कर रही थी मैं एकदम परेशान हो चुका था मैं तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं इसमें मेरे परिवार का कोई दोस नहीं है मेरे छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी कैसे रहेंगे इस समय मेरी पत्नी और बच्चे सो रहे हैं कुछ नहीं जान रहे हैं मुझे माफ करिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं वही सुसाइड नोट में लिखा है कि BSA कार्यालय के एक बाबू संजीव सिंह ने मुझसे और 2 और लोगों से 16-16 लाख रुपए लिए हैं मैं प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर रहा हूं वही इस घटना से बेसिक शिक्षा विभाग के ‘सिस्टम’ पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं , कथित लेन-देन के आरोप और एक बर्खास्त शिक्षक की मौत इन सबने पूरे महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है मामला अब जांच के दायरे में है । आपको बता दे कि पूरा मामला देवरिया जिले के गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय,मदरसन से जुड़ा है जहा वर्ष 2016 में नियुक्त शिक्षकों का वेतन वर्ष 2022 में रोक दिया गया इससे पहले 09 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश एसटीएफ गोरखपुर ने तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 17 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था । उसी में मृतक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया था । बर्खास्त शिक्षक उच्च न्यायलय की शरण लिए जिसमें न्यायालय ने BSA को इनकी बात सुनने के लिए कहा था । वही मृतक का आरोप है मुझसे और अन्य 2 शिक्षकों से 16 लख रुपए की मांग की गई जिससे हम लोगों ने कर्ज लेकर बीएसए ऑफिस के बाबू संजीव सिंह को पैसा दिया । पैसा देने के बाद भी हम लोगों को दौड़ी गया और प्रताड़ित किया गया और इधर जो पैसा कर्ज पर लिए थे उसका बोझ बढ़ता गया और शिक्षक लगातार बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाते रहे बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन BSA कार्यालय गये थे और काफी परेशान नजर आ रहे थे घर आने के बाद काफी परेशान थे और उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें BSA देवरिया और बाबू संजीव सिंह को दोषी बताते हुए एक वीडियो बना कर वायरल किया और सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन कुशीनगर जनपद के रहने वाले थे गोरखपुर में रहते थे इन्होंने वही आत्महत्या किया और देवरिया के मदरसन स्कूल में बतौर बर्खास्त शिक्षक थे वही शिक्षक की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है अब बीएसए कार्यालय की कार्यप्रणाली और कथित ‘सिस्टम’ पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं फिलहाल जांच की मांग तेज है देखना होगा कि इस पूरे प्रकरण में किसकी जवाबदेही तय होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है वही इस मामले पर सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पटल बाबू संजीव सिंह को निलंबित कर दिया गया है और परिजनों के तहरीर के आधार पर गुलहरिया गोरखपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच कमेटी टीम गठित की गई है बाईट--राजेश सिंह CDO देवरिया
17
comment0
Report
Advertisement
Back to top