Back
छत्तीसगढ़ में जबरदस्ती धर्मांतरण पर सख्त कानून, बजट सत्र में विधेयक की दिशा
SPSatya Prakash
Feb 22, 2026 10:31:02
Raipur, Chhattisgarh
आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं होगी! ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में जल्द ही धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनने वाला है. इसके लिए सोमवार से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में विष्णुदेव साय सरकार विधेयक लाने जा रही है. सूत्र बताते हैं की जबरिया धर्मांतरण पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान हो सकता है, देखिए ये रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार धर्मांतरण रोकने सख्त कानून बनाने जा रही है. सोमवार से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में साय सरकार इसे लेकर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 लाने वाली है. सूत्र बताते हैं कि गृह विभाग ने विस्तृत अध्ययन के बाद इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है. विधेयक विधानसभा में पास होने के बाद राज्यपाल के पास जाएगा और राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून बन जाएगा. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनाने के लिए ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के अधिनियम का अध्ययन किया है. सूत्र बताते हैं कि नए विधेयक में बिना सूचना के जबरिया धर्म परिवर्तन करने या करवाने पर 10 वर्ष तक की कठोर सजा का प्रावधान हो सकता है. साथ ही जबरिया धर्मांतरण की व्याख्या भी स्पष्ट की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित विधेयक का मुख्य लक्ष्य किसी भी तरह की जबरदस्ती, धोखाधड़ी, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण को रोकना है. यह नया कानून वर्तमान छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 का स्थान लेगा. सूत्रों के मुताबिक नए विधेयक में सजा के प्रविधानों को काफी सख्त किया गया है, जिसमें धर्मांतरण करने से 60 दिन पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था के लिए जिला प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य होगा. जिससे वास्तविक स्थिति को जांच के लिए प्रयाप्त समय मिल पाए. बताया ये भी जा रहा है कि नये विधेयक में प्रलोभन और जबरन मतांतरण की परिभाषा को अधिक व्यापक और स्पष्ट बनाया जा रहा है, ताकि कानूनी खामियों को दूर किया जा सके. हालांकि विधेयक को लेकर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि विधेयक आएगा, थोड़ा इंतजार करिए. सब पता चल जाएगा, वहीं डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर चर्चा होगी.
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बड़ा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा रहा है, अभी भी है. ऐसे में देखना यह होगा कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए 2023 विधानसभा चुनाव के वक्त इस मुद्दे पर मौजूदा कांग्रेस सरकार को खूब घेरा था और कठोर कानून सरकार में आने पर बनाने की बात कही थी वह कितने कड़े कानून बनाने वाली है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 22, 2026 12:00:54Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा का गौरहरी पारंपरिक शिल्प को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद यानी ODOP योजना के तहत नया जीवन मिल रहा है.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 12:00:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 22, 2026 12:00:180
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 22, 2026 11:52:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 22, 2026 11:52:360
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 11:52:260
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:52:120
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:580
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 22, 2026 11:51:460
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 22, 2026 11:51:220
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 22, 2026 11:51:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 22, 2026 11:49:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 11:49:190
Report