Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

सुरेश रावत सचिवालय में जल संसाधन इंजीनियर्स से बैठक, 27 मार्च से नहरबंदी

PCPranay Chakraborty
Mar 23, 2026 09:25:51
Noida, Uttar Pradesh
मंत्री सुरेश रावत सचिवालय में जल संसाधन विभाग के इंजीनियर्स की ली बैठक चीफ इंजीनियर अमरजीत मेहरडा ने की मुलाक़ात नहरबंदी की मंत्री सुरेश रावत को दी जानकारी 27 मार्च से शुरू होगी नहरबंदी नहरी तंत्र की मजबूती पर सरकार का पूरा फोकस
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 23, 2026 10:47:02
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ में सड़क पर गिरे ₹10,000 उठाकर बाइक सवार दंपति फरार, CCTV में कैद घटना गोविंदगढ़ (अलवर) के कुंडा बाजार में सड़क पर गिरे पैसों को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। यहां एक बाइक सवार दंपति की हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार, एक किसान बाजार में खरीदारी करने आया था। इसी दौरान उसकी जेब से ₹10,000 सड़क पर गिर गए। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक की नजर इन पैसों पर पड़ी। CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि उसने तुरंत नोटों की गड्डी उठाई और पीछे बैठी महिला को दे दी। इसके बाद दोनों बिना किसी से पूछताछ किए मौके से निकल गए। घटना स्थल के एक अन्य CCTV फुटेज में पैसे गिरने का दृश्य भी सामने आया है, जिससे पूरी घटना की पुष्टि होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल ₹10,000 की बात नहीं, बल्कि इंसानियत और ईमानदारी का सवाल है। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 23, 2026 10:46:51
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला और बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो औराई थाना क्षेत्र के बनवासू गांव का रहने वाला है और पशु दाना के कारोबार से जुड़ा हुआ है. दरअसल मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के बसोली रोड के पास सोमवार को दिन के उजाले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक से जा रहे पशु आहार व्यवसायी को गोली मार दी. दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल विकास कुमार ने बताया कि वह गरहा चौक स्थित एक पशु दाना दुकान में काम करता है और किसी काम से बाइक से बसोली जा रहा था. इसी दौरान बसोली रोड पर पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और फायरिंग कर दी. गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही सीडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और गरहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं विनीत सिन्हा अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ विनिता सिन्हा ने बताया कि दो अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं. घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. यह निजी रंजिश है या लूटपाट की नियत से घटना को अंजाम दिया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है. साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 10:46:14
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और घटना सामने आई है। रामपुर गार्डन निवासी अर्जुन खंडेलवाल की क्रेटा कार आज तड़के घर के बाहर से चोरी हो गई।बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ अज्ञात चोर कार से आए और अर्जुन खंडेलवाल की कार को लेकर फरार हो जाता है।पीड़ित के अनुसार, चोरी की घटना आज सुबह करीब 3:40 बजे की है, जब कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जब परिजनों ने कार को गायब देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपयों को पकड़ने का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 10:37:42
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के नयाबांस क्षेत्र में स्थित हाथरसी मैया मंदिर के पास खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। स्थानीय युवक अभिषेक ने बताया कि उन्हें पिछले ढाई से तीन महीने से भगवान भोलेनाथ के सपने आ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने यह खुदाई शुरू कराई। अभिषेक ने रविवार को गांव के कुछ युवकों के साथ मिलकर मौके पर खुदाई शुरू की। कुछ ही देर में जमीन के भीतर से शिवलिंग निकलने का दावा किया गया। इस खबर के फैलते ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। शिवलिंग मिलने के दावे के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे। उन्होंने शिवलिंग पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है और चढ़ावा भी चढ़ाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान को एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां मंदिर निर्माण की योजना है। इस मामले पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर शिवलिंग निकलने का दावा किया जा रहा है, उस भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने तहसीलदार और कानूनगो से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
296
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 10:37:28
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | पश्चिम एशिया संघर्ष पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "...इस समय विपक्ष का साथ होना बहुत जरूरी है और विपक्ष को भी इसमें गंभीर रूप से सोचना चाहिए। उन्होंने बहुत अच्छी बातें कही... ग्रीन एनर्जी से लेकर, खाद या खाद्यान पदार्थ, अनाज या सौर्य एनर्जी से जुड़े जो भी निर्णय लिए गए थे वो आज कठिन समय में काम आ रहे हैं... 1 करोड़ भारतवासी जो विदेशों व मध्य एशिया में हैं, उनकी वापसी की भी बात प्रधानमंत्री ने की है... ये बहुत गंभीर विषय था जिस पर देश उन्हें सुनना भी चाहता था... उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो भी कालाबाजारी या जमाखोरी करेगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी।
190
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 23, 2026 10:37:10
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मोबाइल चोरी के बाद ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, ₹95,000 बरामद जबलपुर रेल जीआरपी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने यात्रा के दौरान एक यात्री का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि दिसंबर माह में शमीमुल्ला नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सफर के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया है। चोरी के कुछ ही दिनों के भीतर, आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से उनके खाते से करीब ₹4,61,000 निकाल लिए। इस गंभीर मामले की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली गई और पीएसटीएन (PSTN) डेटा व सीडीआर (CDR) के विश्लेषण के बाद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दबिश दी और मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की गई राशि में से ₹95,000 बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इस वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबलपुर रेल पुलिस की इस सफलता ने साइबर अपराधियों के बढ़ते नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है।
266
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 23, 2026 10:36:51
Noida, Uttar Pradesh:
329
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 23, 2026 10:36:14
Chhattisgarh:नारायणपुर पुलिस ने माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के शीर्ष लीडर और मेंबर्स के लिए सेफजोन माने जाने वाली बीहड़ और बेहद दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र कुमनार में नवीन कैंप स्थापित की है। यही वही एरिया है जहां डीआरजी, पुलिस बल और केंद्रीय फोर्स के जवानों ने कुख्यात माओवादी महासचिव बसवा राजू सहित कई कुख्यात माओवादियों को इतिहास के पन्नों में दफन किया है। कुमनार मे पुलिस बेस कैम्प खुल जाने से अबूझमाड़ के ओरछा मुख्यालय से भैरमगढ़ बीजापुर जिले को जोड़ने का मार्ग आसान हो गया, वही कुमनार में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र लेकवाडा, नेडअट्टे, डोडूम, ईदवाडा, आंगमेटा और कुमनार में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है। नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 में जटवर, वाड़ापेंदा, कुरसकोड़ो, हच्चेकोटी, आदनार, बोटेर, दिवालूर और कुमनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है。
199
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 23, 2026 10:35:58
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जन स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध आज लोकसभा में शून्य काल के दौरान ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के लोक महत्व के विषय ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार और STP प्लांट के आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया。 ग्वालियर शहर के कई हिस्सों में कच्चे और जर्जर नाले न केवल जलभराव का कारण बनते हैं, बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का बड़ा कारण भी होते हैं। मानसून के दौरान स्थिति और भी विकराल हो जाती है, जिससे सड़कों पर नालों का पानी आने से आवागमन बाधित होता है और विशेषकर डबरा में कच्चे नालों के कारण जन-धन की हानि व दुखद दुर्घटनाएं भी सामने आती हैं。 सरकार से आग्रह किया है कि अमृत 2.0 योजना या अन्य वित्तीय प्रावधानों के माध्यम से ग्वालियर में चरणबद्ध ड्रेनेज नेटवर्क तैयार करने के साथ STP प्लांट का अपग्रेडेशन किए जाएं और कच्चे नालों को पक्का बनाया जाए। ग्वालियर की स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिकों का स्वास्थ्य हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
289
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 23, 2026 10:35:05
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी अंजनी कुमार झा आज गिरिडीह पहुंचे. यहाँ सबसे पहले उन्हें समाहरणालय में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआईजी ने एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और रामनवमी को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारियाँ पूरी हो. उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने और भ्रामक अफवाह न फैलने देने का निर्देश दिया. इसके बाद डीआईजी ने कोर्ट कैंपस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अखाड़ा को हर हाल में निर्धारित रूट से निकले, इसमें किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने फोर्स की कमी वाले इलाकों में तुरंत एक्शन प्लान बनाने और फ़ोर्स की तैनाती करने का निर्देश दिया.
280
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 23, 2026 10:34:53
295
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 23, 2026 10:34:07
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथुनिया थाना पुलिस ने राजपुरिया बॉर्डर पर विशेष नाकाबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। थानाधिकारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बॉर्डर से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर सख्ती दिखाई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान केवल कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक भी किया। उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में समझाया गया और बताया गया कि यह छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों से बचा सकती हैं। साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। नाकाबंदी के दौरान चालकों से अपील की गई कि वे गति सीमा का पालन करें, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करके सड़क हादसों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बॉर्डर क्षेत्र में तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की चेकिंग और सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी।
213
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 23, 2026 10:33:51
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के महामंदिर क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर की गली नंबर 4 में तीन दिन पहले हुए सीवरेज नाले खुले हॉल के हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खुले पड़े नाले में एक व्यक्ति स्कूटी सहित गिर गया था, हालांकि गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। घटना के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन हरकत में आया है। नगर निगम ने नाले को खुला छोड़ने वाली ठेकेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता पंकज अवस्थी को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी खुले सीवरेज या नालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि शहरभर में खुले पड़े नालों और सीवरेज होल की तत्काल जांच कर उन्हें सुरक्षित ढका जाए। साथ ही, जहां-जहां खतरा है वहां चेतावनी संकेतक लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
375
comment0
Report
Advertisement
Back to top