Back
जोधपुर में खुले सीवरेज नालों पर कड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर एफआईआर
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 23, 2026 10:33:51
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। शहर के महामंदिर क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर की गली नंबर 4 में तीन दिन पहले हुए सीवरेज नाले खुले हॉल के हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खुले पड़े नाले में एक व्यक्ति स्कूटी सहित गिर गया था, हालांकि गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। घटना के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन हरकत में आया है। नगर निगम ने नाले को खुला छोड़ने वाली ठेकेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता पंकज अवस्थी को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी खुले सीवरेज या नालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि शहरभर में खुले पड़े नालों और सीवरेज होल की तत्काल जांच कर उन्हें सुरक्षित ढका जाए। साथ ही, जहां-जहां खतरा है वहां चेतावनी संकेतक लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 23, 2026 11:39:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 23, 2026 11:38:420
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 23, 2026 11:34:200
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 23, 2026 11:34:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 23, 2026 11:33:200
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 23, 2026 11:33:040
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 23, 2026 11:32:550
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:32:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:32:150
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 23, 2026 11:31:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 23, 2026 11:31:340
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 23, 2026 11:31:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:30:530
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 23, 2026 11:30:280
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 11:30:150
Report