Back
Muzaffarpur में दिनदहाड़े गोलीबारी: घायल व्यापारी का SKMCH में इलाज शुरू
MKManitosh Kumar
Mar 23, 2026 10:46:51
Muzaffarpur, Bihar
मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला और बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो औराई थाना क्षेत्र के बनवासू गांव का रहने वाला है और पशु दाना के कारोबार से जुड़ा हुआ है. दरअसल मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के बसोली रोड के पास सोमवार को दिन के उजाले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक से जा रहे पशु आहार व्यवसायी को गोली मार दी. दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल विकास कुमार ने बताया कि वह गरहा चौक स्थित एक पशु दाना दुकान में काम करता है और किसी काम से बाइक से बसोली जा रहा था. इसी दौरान बसोली रोड पर पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और फायरिंग कर दी. गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही सीडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और गरहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं विनीत सिन्हा अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ विनिता सिन्हा ने बताया कि दो अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं. घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. यह निजी रंजिश है या लूटपाट की नियत से घटना को अंजाम दिया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है. साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:05:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:05:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 23, 2026 12:04:570
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:04:310
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 23, 2026 12:03:320
Report
SNShashi Nair
FollowMar 23, 2026 12:03:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 23, 2026 12:03:030
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 23, 2026 12:01:570
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 23, 2026 12:01:400
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 23, 2026 12:01:310
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 23, 2026 12:00:420
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:00:260
Report