Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

शूबिल स्टॉर्क ने पहली बार बर्फ देखी

NSNivedita Shukla
Feb 09, 2026 09:22:42
Noida, Uttar Pradesh
Shoebill stork seeing its first snow
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 09, 2026 11:14:43
Govardhan, Uttar Pradesh:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को आध्यात्मिक शांति की तलाश में कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और विधिवत पूजा-अर्चना की। भक्ति भाव में डूबे शिवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए न केवल अपनी धार्मिक आस्था प्रकट की, बल्कि देश के ज्वलंत राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखी। 'गिरिराज की गोद में मिलता है सुकून' परिक्रमा पूरी करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "गिरिराज जी के चरणों में आकर जो आनंद और सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है।" उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और किसानों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भारत-अमेरिका डील: किसानों के लिए 'गेम चेंजर' कृषि मंत्री ने हालिया भारत-अमेरिका डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने इसे भारतीय किसानों के भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा: * यह डील तकनीक और बाजार के नए द्वार खोलेगी। * भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच मिलेगा। * मोदी सरकार का संकल्प किसानों की आय को दोगुना करना और उन्हें सशक्त बनाना है। सावरकर को भारत रत्न: मोहन भागवत की मांग का समर्थन सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर भी शिवराज सिंह ने अपनी मुहर लगाई। RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सावरकर जैसे महान क्रांतिकारी और तपस्वी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देना पूरी तरह न्यायसंगत है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 11:14:29
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में बुजुर्ग किसान ने साफी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम प्लेस-जालौन यूपी डेट-09-02-2026 एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में रविवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने अपने ही घर की चौखट में साफी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भीकम सिंह (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़ा हुआ था। मृतक के भांजे रविंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद से वे काफी दुखी रहते थे। रविवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे, तभी उन्होंने घर की चौखट में
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 11:13:20
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सरकारी परती की भूमि पर बने अस्थाई मकानों पर चला बुलडोजर, नगर पालिका की परती की भूमि पर बने अस्थाई मकानों पर चला बुलडोजर, करीब 40 सालों से बनाकर लोगों ने कर रखा था पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा, नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर बुलडोजर से हटवाया अवैध कब्जा, सरकारी भूमि पर बने अस्थाई मकानों और सामान को बुलडोजर से हटाया गया, बुलडोजर कार्यवाही के दौरान बस्ती में रहने वाली महिलाओं में देखने को मिला आक्रोश, अपने मकान टूटते देख आक्रोशित महिलाएं अधिशासी अधिकारी के कपड़े खींचती आई नजर, जालौन के कोंच नगरपालिका क्षेत्र के गांधी नगर इलाके का मामला। बाइट:- मोनिका उमराव-- अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कोंच
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 11:12:22
Mainpuri, Uttar Pradesh:डिलीवरी के दौरान PAC जवान की पत्नी व नवजात की दर्दनाक मौत मैनपुरी जनपद में एक निजी अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। डिलीवरी के दौरान पहले नवजात शिशु और उसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। मृतका PAC में तैनात जवान की पत्नी बताई जा रही है। आरोप है कि संबंधित निजी अस्पताल बिना वैध मानकों के वर्षों से संचालित हो रहा है। अस्पताल में चिकित्सकीय डिग्री को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। बड़े-बड़े अक्षरों में स्वयं को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (बीएमएस) बताया गया है, जबकि नियमों के अनुसार इस तरह की प्रैक्टिस अवैध मानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लगातार घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर प्रशासन शून्य बना हुआ है। आरोप है कि प्रशासनिक संरक्षण के चलते यह निजी अस्पताल बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है। मृतका को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके चलते पहले बच्चे और फिर महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर FIR दर्ज कर औपचारिकता निभाई, जबकि पोस्टमार्टम भी पैनल से कराया गया। प्रशासन पर पूरे मामले को दबाने और पटाक्षेप करने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला चिकित्सक की तैनाती जनपद एटा में है, जबकि निजी प्रैक्टिस मैनपुरी में संचालित की जा रही थी, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। पूरा मामला मैनपुरी स्थित ज्योतिका आरोग्य धाम निजी अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है, जो कलेक्ट्रेट के नजदीक स्थित है। मुख्य सवाल बिना मानकों के कैसे चल रहा था निजी अस्पताल? अवैध डिग्री/प्रैक्टिस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं? क्या प्रशासनिक संरक्षण में फल-फूल रहा है ‘मौत का अस्पताल’? मांग पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवज़ा दोषी चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई जनपद में चल रहे सभी निजी अस्पतालों का ऑडिट
1
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 09, 2026 11:10:43
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমар দাস মৃত্যুর পর মায়ের চক্ষুদান নিয়ে বিতর্ক।। মায়ের চক্ষু বিক্রি করে দেয়া হয়েছে বলে অভিযোগ এলাকার মানুষের। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে উত্তেজনা। অভিযোগে গ্রেফতার বিজ্ঞান কর্মী ও পেশায় শিক্ষক ছেলে এবং পরিবারের সদস্যরা। ছেলের দাবি তাকে চক্রান্ত করে ফাঁসানো হয়েছে, তিনি চক্ষু দান করে সামাজিক কাজ করেছেন। তাদের গ্রেপ্তার করে কোতোয়ালি থানা পুলিশ। ঘটনাটি নাদিয়ার কোতোয়ালি থানার কালিরহাট এলাকায়। সূত্রের খবর, জমি সংক্রান্ত বিভাগকে কেন্দ্র করে এলাকার মানুষের সাথে পুরনো বিবাদের জেরে এমন ঘটনা। বার্ধক্য জনিত বৃদ্ধার মৃত্যুর পর সৎকাজ করার আগে ময়নাতদন্তের জন্য কৃষ্ণনগর পুলিশ মর্গের রাতেই নিয়ে আসা হল, প্রতিবেশীদের অভিযোগে, বৃদ্ধার তিন ছেলে দুই মেয়ে এবং এক ছেলের বউকে পুলিশ জিজ্ঞাসাবারের জন্য কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানায় নিয়ে যায়। জানাযায় কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার এলাকা কালিরহাট সেনপুর এলাকার বাসিন্ধা রাবিয়া বিবি, বয়স 65, তার ছেলে মেয়েরা দেখতেন অভিযোগ, বয়স্ক জনিত কারণে আজ মারা যায় দুপুরে, তার পরে কাওকে দেখতে দেওয়া হয় না, একটা মেডিকেল টিম আসে,অভিযোগ তারা দু ঘন্টা ছিল,সেই সময় চোখ সহ শরীরের অন্য কোনো অর্গান নিয়ে নেওয়া হয়, পরবর্তীতে প্রতিবেশীরা দেখতে গিয়ে দেখে,চোখ নেই, সম্ববত কিডনি নেই,তার পরে ছেলে মেয়েদের কাছে জানতে চাইলে ,তারা বলেন ডোনেট করা হয়েছে,জীবিত অবস্থায় মা বলেছিল, প্রতিবেশীরা কাগজ দেখতে চাইলে কোনো কাগজ আজ দেখাতে পারেনি,আজকের একটা কাগজ দেখায় যাতে তিন ছেলের সই করা কাগজ দেখায় চোখ দান করা হয়েছে বলে। প্রতিবেশী বুজতে নারাজ, আজ রাতে পুলিশের কাছে অভিযোগ হয়,পুলিশ ময়নাতদন্তের জন্য কৃষ্ণনগর পুলিশ মর্গে রাখে মরদেহ, জিজ্ঞাসাবাদ করছে এই মুহূর্তে রাবিয়া বিবির তিন ছেলে, দুই মেয়ে,এক ছেলের বউকে ।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 09, 2026 11:09:25
Karauli, Rajasthan:पंचायत समिति सपोटरा इन दिनों विकास के मामले में एक नई पहचान बना रही है। गांव-ढाणी तक पहुंचती सरकारी योजनाएं और धरातल पर दिखते विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि सपोटरा पंचायत समिति एक नया इतिहास रचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पंचायत समिति सपोटरा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायतों में सड़कों, आवास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इस सफलता के पीछे पंचायत समिति प्रधान कलावती मीणा और विकास अधिकारी बृजलाल बेरवा का संयुक्त एवं कुशल नेतृत्व अहम भूमिका निभा रहा है। विकास अधिकारी बृजलाल बेरवा के मार्गदर्शन में जिस तेज गति से योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं, उसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई मिसाल दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत समिति सपोटरा ने 8 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, 781 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लाभ मिला जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर काफी बेहतर हुआ है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 09, 2026 11:09:10
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के नजदीकी बाजोर गांव में खेल मैदान की भूमि को निरस्त करने के विरोध में आज ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर खेल मैदान की भूमि बहाल करने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के लिए 18 बीघा जमीन आवंटित की गई थी जिसे अचानक से निरस्त करने के आदेश से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि 11 जनवरी 2023 को आवंटित इस खेल मैदान को 5 फरवरी 2026 को निरस्त करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। खेल मैदान की भूमि को निरस्त करने के विरोध में ग्रामीण में 51 सदस्यों की संघर्ष समिति का भी गठन किया है। ग्रामीणों कहना है कि अगर खेल मैदान की भूमि को वापस बाहर नहीं किया गया तो अहिंसात्मक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही कल मंगलवार को बाजोर की सरकारी विद्यालय के गेट के बाहर ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश अनुसार नेशनल हाईवे के केंद्र से 75 मीटर तक रोड बाउंड्री फिक्स होने के कारण बाजोर की सरकारी स्कूल, सहकारी समिति डाकघर सरकारी दुकान पंचायत भवन आईटी सेंटर वैसा इंसान भूमि सहित अन्य भवन भी इस सीमा में आ रहे हैं। गांव में पहले से ही सरकारी जमीन का काफी अभाव है वहीं दूसरी ओर बच्चों के खेल मैदान जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमिका आवंटन निरस्त करना जनहित के खिलाफ है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 09, 2026 11:08:25
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला वार्ड संख्या 13 स्थित एलआईसी के मीनी ऑफिस में अहले सुबह चोरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर ऑफिस के काउंटर में रखे 93 हजार 05 सौ 80 रूपए नकद पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पीड़ित राजेश चौधरी विकास अधिकारी, एलआईसी ने बताया कि उनका घर और ऑफिस एक ही परिसर में स्थित है। वर्ष 2009 से यह एलआईसी का सीनियर बिजनेस एसोसिएट ऑफिस संचालित है। उन्होंने बताया कि चोरी की गई रकम एलआईसी कलेक्शन की थी। जिसे जमा करने के लिए ऑफिस में रखा गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात चोर ऑफिस में दाखिल हुआ और मौके से नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास में लगे कैमरों की भी जांच कर रही है। ताकि चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर सके। गौरतलब है कि हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे आम लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 09, 2026 11:08:09
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर,पाली पाली NSUI जिला अध्यक्ष बनने पर राजेंद्र सिंह जाखोड़ा का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प。 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) पाली के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार पैतृक गांव आगमन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। जयपुर से सुमेरपुर आते समय बर, सोजत और पाली सहित विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राओं एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष जाखोड़ा ने सभी उपस्थित छात्र शक्ति, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जाखोड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रभारी अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे NSUI को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा अधिक से अधिक कॉलेज के युवाओं को संगठन से जोड़कर छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उल्लेखनीय है कि जाखोड़ा पिछले 10 वर्षों से NSUI में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top