Back
लखीसराय: एलआईसी मीनी ऑफिस से 93 हजार की चोरी CCTV में कैद
RKRaj Kishore
Feb 09, 2026 11:08:25
Lakhisarai, Bihar
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला वार्ड संख्या 13 स्थित एलआईसी के मीनी ऑफिस में अहले सुबह चोरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर ऑफिस के काउंटर में रखे 93 हजार 05 सौ 80 रूपए नकद पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पीड़ित राजेश चौधरी विकास अधिकारी, एलआईसी ने बताया कि उनका घर और ऑफिस एक ही परिसर में स्थित है। वर्ष 2009 से यह एलआईसी का सीनियर बिजनेस एसोसिएट ऑफिस संचालित है। उन्होंने बताया कि चोरी की गई रकम एलआईसी कलेक्शन की थी। जिसे जमा करने के लिए ऑफिस में रखा गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात चोर ऑफिस में दाखिल हुआ और मौके से नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास में लगे कैमरों की भी जांच कर रही है। ताकि चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर सके। गौरतलब है कि हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे आम लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 12:42:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 12:41:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 09, 2026 12:41:370
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 09, 2026 12:41:260
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 09, 2026 12:39:490
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 09, 2026 12:38:380
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 09, 2026 12:38:260
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 09, 2026 12:37:560
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 09, 2026 12:37:450
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 09, 2026 12:37:320
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 09, 2026 12:37:180
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 12:37:040
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 09, 2026 12:36:210
Report