Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
पूर्व इंजीनियर मुश्ताक अहमद गनई JKNPF में शामिल, dynastic राजनीति पर नया दावा
SBShowket Beigh
Feb 09, 2026 11:07:35
Srinagar,
Mushtaq Ahmed Ganai, retired Executive Engineer of the Roads and Buildings (R&B) Department, joined the Jammu and Kashmir National People’s Front (JKNPF) in the presence of senior party leaders, including Jasif Ahmed, Basit Ahmed, and former SSP Tanveer Jeelani. Speaking on the occasion, Mushtaq Ahmed said that joining JKNPF was the right decision, as Jammu and Kashmir has suffered due to dynastic politics for decades. He stated that JKNPF is a party of young-minded and intellectually driven individuals, comprising high-profile retired officers and professionals. He added that this composition gives the party a distinctive position in regional politics and strengthens its role in genuine people’s representation.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Feb 09, 2026 12:42:16
Jaipur, Rajasthan:अवैध खनन व परिवहन पर 1.28 लाख रुपए का जुर्माना, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त बूंदी। अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम ने बूंदी क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की है। एडीएम कोटा के निर्देशन में माइन्स फोरमैन निकिता जैन एवं गोविंद शर्मा द्वारा बूंदी जिले में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम छपावदा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से काली बजरी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। टीम द्वारा वाहन चालक से वैध रवन्ना एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा_sक। इस पर संबंधित वाहन के खिलाफ नियमानुसार 1 लाख 28 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना राशि जमा नहीं होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना तालेड़ा में सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। माइनिंग टीम की कार्यवाही की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस कार्यवाही में नरेंद्र सिंह बॉर्डर होमगार्ड एवं विजेंद्र सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे। एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी。
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 09, 2026 12:41:57
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 09, 2026 12:41:37
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर बागेश्वर धाम महाशिवरात्रि के अवसर पर 300 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर एवं एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ अधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसमें कार्यक्रम को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया भी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 09, 2026 12:41:26
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां धारदार हथियार से किए गए हमले में दो सगे भाइयों को निशाना बनाया गया। इस खूनी वारदात में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालाबैहार निवासी जमशेद आलम के पुत्रों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित कसाई का काम करते हैं और उनके पास हमेशा धारदार हथियार रहता है। अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर बरहरहा एसडीपीओ भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया जा रहा था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 09, 2026 12:39:49
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:रामपुर बघेलान - घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 ग्राम महुडर मोड़ के पास की हैं। जहाँ बारातियों से भरी एक बस और ट्रेलर वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें आधा दर्जन बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी की माने तो बस पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से सड़क पर आ रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे , जानकारी के अनुसार बस ग्राम ककलपुर से बारातियों को लेकर ग्राम ऐरा लौट रही थी। इसी दौरान पैट्रोल पम्प से डीजल डलवाकर गलत साइड से बस चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बस लाई जा रही थी। और सामने से आ रहे ट्रेलर से जाकर इसकी भिड़ंत हो गई
0
comment0
Report
AAafssar alaam
Feb 09, 2026 12:39:03
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 09, 2026 12:38:38
Madhubani, Bihar:MADHUBANI: भारतमाला सड़क निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। बाल बाल बचे चालक कर्मी। घटना बेनीपट्टी थाना के उड़ेन गांव के पास की है। उक्त क्रेन सीतामढ़ी के पुपरी आरओबी से भारतमाला सड़क निर्माण कार्य के लिए मधुबनी के रहिका की ओर जा रही थी। इसी दौरान उड़ेन गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे क्रेन सड़क से करीब बीस फीट नीचे गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त क्रेन को काफी मशक्कत के बाद खेत से सड़क पर लाया गया। हादसे के बाद मुख्य सड़क पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटना का कारण बनती है, वाहनों की गति नियंत्रित कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 09, 2026 12:38:26
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम पाली चौक के समीप पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के समर्थको ने सड़कों पर उतर कर पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश को पुलिस प्रशासन ने सख्ती से हस्तक्षेप कर नाकाम कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच पुतले को लेकर छीना झपटी हुई वही पुलिस कर्मी पुतले को छीनकर ले गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प भी हुई। कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर अड़े थे, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही। इस दौरान बिहार सरकार और पटना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन पुलिस ने किसी बड़े हादसे को टाल दिया। प्रदर्शनकारियों ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि पप्पू यादव पटना में नीट छात्रा के रेप-मर्डर मामले में आवाज उठा रहे थे, इसलिए उन पर प्रतिशोध लिया जा रहा है। समर्थकों का आरोप है कि यह गिरफ्तारी पटना पुलिस द्वारा पुराने मामले में की गई है, पर असल मकसद नीट छात्रा मामले में सरकार की जवाबदेही तय करने वाली आवाज को दबाना है। SDPO गौतम कुमार ने बताया कि बगैर सरकारी आदेश के पश्चिमपाली चौक को जाम कर पुतला दहन करने की कोशिश किया जा रहा था जिसे रोका गया। वीडियो ग्राफी के माध्यम से सभी लोगो को चिन्हित कर थाने में कांड दर्ज किया जायेगा।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 09, 2026 12:37:56
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार जारी हैं। सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के रामनगरा गाँव में बीती देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई जिसमें एक युवक की गोली लगकर मौत हो गई। बरात मुजफ्फरपुर जिले के ओआरआई (ओराई) थाना क्षेत्र के सहरचियां गाँव से आई थी; रात लगभग 12 बजे दरवाजा बंद होते समय डीजे पर भोजपुरी गीत बज रहा था, इसी गाने के दौरान गोली चली और बरात में आए युवक रोशन कुमार को गोली लग गई। इस घटना के बाद बारात के सभी लोग फरार हो गए। दूल्हे के रिश्तेदार जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, वे अपने साथ लाइसेंसी हथियार लेकर बारात में पहुंचे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना स्थल से चारपहिया वाहन से हथियार के डाक्यूमेंट और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं; दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 12:37:53
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया शाखा नहर में सोमवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना भैंसा पुल के पास सुबह करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही, शव मिलने की सूचना आसपास के सभी थानों को भेज दी गई है, ताकि पहचान कराई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलु पर छानबीन की जा रही है।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 09, 2026 12:37:45
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 09, 2026 12:37:04
New Delhi, Delhi:निशित कटारिया, हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा के युवाओं का हक मारा जा रहा है, खाली पोस्ट छोड़ी जा रही है। हरियाणा के युवाओं को तवज्जो नहीं मिल रही है। 17 फरवरी को पंचकूला के अंदर दोपहर 2:00 बजे सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एचपीएससी का घेराव करेंगे। एचपीएससी के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है, उनका भी कहना है कि यह बैकडोर से अपने लोगों को नौकरी में फायदा पहुंचाना चाहते हैं। नौकरियों में अगर पारदर्शिता होती तो आंसर शीट देने में क्या दिक्कत थी इनको, क्या अभ्यर्थियों को आंसर शीट लेने का हक नहीं है। बीजेपी सरकार दे दे यह क्यों घबरा रहे हैं दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 09, 2026 12:36:21
Panipat, Haryana:फर्जी सेल टैक्स इंस्पेक्टर बनकर ट्रांसपोर्टरों से वसूली, CM फ्लाइंग ने किया बड़ा खुलासा नकली आईडी, सरकारी रौब और अवैध उगाही का महीनों से चल रहा खेल उजागर पानीपत पानीपत में फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक सेल टै टैक्स इंस्पेक्टर बनकर ट्रांसपोर्टरों और कूरियर कंपनियों से अवैध वसूली कर रहा था। हरियाणा मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (CM Flying Squad) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मनमोहित, निवासी बिन्झोल गांव (पानीपत), खुद को हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर बताकर वाहनों की चेकिंग करता था। वह ट्रांसपोर्टरों को टैक्स नोटिस और कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। यह फर्जीवाड़ा पिछले कई महीनों से चल रहा था। नकली आईडी से जमाता था रौब सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग का नकली पहचान पत्र (फर्जी आईडी कार्ड) बरामद हुआ है। इसी फर्जी पहचान के सहारे आरोपी ट्रांसपोर्टरों पर सरकारी रौब झाड़ता था और चेकिंग के नाम पर वसूली करता था। CM फ्लाइंग की शिकायत पर दर्ज हुई FIR मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि “सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत पर किला थाना, पानीपत में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फर्जी सेल टैक्स इंस्पेक्टर बनकर लोगों को ठग रहा था। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।” डीएसपी के अनुसार, एफआईआर में अन्य जिलों के टैक्सेशन विभाग के कुछ कर्मचारियों और कुछ निजी लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा हो सकता है। जांच जारी, और नाम आ सकते हैं सामने फिलहाल सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और थाना पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है और कितने लोगों को चूना लगाया गया। बाइट सतीश वत्स डीएसपी हेडक्वार्टर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top