Back
प्रेमनगर के कॉलेज विवाद में 22 साल के छात्र की मौत, हालात से हड़कंप
RRRakesh Ranjan
Mar 25, 2026 09:10:26
Noida, Uttar Pradesh
राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने एक भयानक मोड़ ले लिया। सोमवार देर रात हुई हिंसक मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक 22 वर्षीय छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त निजी शिक्षण संस्थान के तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना प्रेमनगर के केहरी गांव की है। मृतक की पहचान दिव्यांशु जाटराना निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच कॉलेज में अपनी धाक जमाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात यही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
पुलिस की गाड़ी में पहुँचाया अस्पताल रात में कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमनगर दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु को पहले प्रेमनगर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल की एम्बुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल छात्र को अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुँचाया, जहाँ देर रात उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (हत्या सहित) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बिहार और रुद्रपुर निवासी तीन छात्रों को हिरासत में लिया है
युवराज कुमार: निवासी भोजपुर, बिहार (BBA द्वितीय वर्ष)
मधुर खंडेलवाल: निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर (B.Tech तृतीय
शिवम शर्मा: निवासी दानापुर, बिहार (B.Tech तृतीय वर्ष)
"कॉलेज में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ था।
तीन अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है और घटना में शामिल अन्य फरार छात्रों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बाइट। प्रमोद कुमार एसपी सिटी देहरादून
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 10:22:060
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 25, 2026 10:21:450
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 25, 2026 10:21:350
Report
1
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 25, 2026 10:21:200
Report
राजस्थान बेरोजगारी भत्ते के फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा घोटाला उजागर—ईमित्र संचालक और अधिकारी शामिल?
ACAshish Chauhan
FollowMar 25, 2026 10:21:100
Report
MSManish Singh
FollowMar 25, 2026 10:20:200
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 25, 2026 10:20:060
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 25, 2026 10:19:480
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 25, 2026 10:19:370
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 25, 2026 10:19:240
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 10:19:030
Report