Back
मुख्तार नकवी ने रामपुर प्रेसवार्ता में बजट को सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण बताया
RRRakesh Ranjan
Feb 02, 2026 14:09:09
Noida, Uttar Pradesh
रामपुर:पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कल रामपुर पहुंचे थे कई कार्यक्रमों में उन्होंने भाग लिया था आज मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर बजट की सराहना का बजट सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का प्रतीक है,
तो वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया विपक्ष द्वारा बजट की आलोचना पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कामों की गिनती ने विपक्ष का सियासी गणित बिगाड़ दिया है,
रामपुर में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार के हालिया बजट की जमकर सराहना की,उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह बजट सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण की निरंतरता का प्रतीक है,नकवी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की गूंज और विकसित भारत की गर्जना से भरपूर है,जो देश को नई दिशा देने का काम करेगा,
विपक्ष द्वारा बजट की आलोचना पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कामों की गिनती ने विपक्ष का सियासी गणित बिगाड़ दिया है,
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर,जिसमें उन्होंने कहा था कि हालात ऐसे रहे तो
“लोहे पर पीतल चढ़ाकर जेवर पहनना पड़ेगा” नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी,उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना परीक्षा के प्रमाण पत्र ढूंढने वाले परीक्षार्थियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं,उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रण छोड़ बहादुरों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है,
अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि भाजपा का बजट सिर्फ 5 प्रतिशत बड़े लोगों के लिए बनाया जाता है,नकवी ने कहा कि यह बजट उन लोगों के लिए नहीं है जो परिवारवाद के जरिए लोकतंत्र को बंधक बनाना चाहते हैं,बल्कि यह देश के आम नागरिक, युवा,किसान और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के लिए तैयार किया गया है,
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी से जुड़े मामले में रोक लगाए जाने के सवाल पर नकवी ने कहा कि जो भय और भ्रम का गटर बनाया गया था,उस पर अब भरोसे का शटर लग चुका है,उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है और अब इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए,
कुल मिलाकर रामपुर में हुई इस प्रेसवार्ता में मुख्तार अब्बास नकवी ने जहां केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया,वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 15:24:580
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 02, 2026 15:24:380
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 02, 2026 15:24:210
Report
STSharad Tak
FollowFeb 02, 2026 15:23:460
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 02, 2026 15:22:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 15:22:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 02, 2026 15:22:070
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 02, 2026 15:20:570
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 02, 2026 15:20:210
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 02, 2026 15:20:010
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 02, 2026 15:19:390
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 02, 2026 15:19:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 15:18:150
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 15:17:540
Report