Back
गाजीपुर में रविंद्र जायसवाल ने ममता- अखिलेश पर तीखा हमला, घुसपैठ का आरोप
ATALOK TRIPATHI
Feb 02, 2026 15:19:13
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। दरअसल गाजीपुर के मेघबारन सिंह करमपुर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी खेल महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी समाज को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले ममता बनर्जी ने फॉर्म न भरने की बात कही, फिर किचन में चाकू रखने और फॉर्म लाने वालों पर चाकू के इस्तेमाल जैसी बयानबाजी की, लेकिन बाद में खुद चुपचाप एसएआर का फॉर्म भर दिया। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशियों के सहारे चुनाव जीतती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर जेल भेजने या वापस भेजने की कार्रवाई हो रही है, जबकि ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देने की बात कर रही हैं, जो कि देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने जवाब दिया।
फॉर्म-7 को लेकर लगाए गए आरोपों पर रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसआईआर का एक चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण 6 फरवरी को समाप्त होगा। इसके बाद एक महीने का समय दिया गया है, जिसमें मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी का नाम गलती से कट गया है तो वह फॉर्म-7 भर सकता है और अगर नाम में संशोधन या एक से अधिक जगह नाम दर्ज है, तो फॉर्म-8 भरा जाना चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि उनके बनारस विधानसभा क्षेत्र में करीब 9 हजार ऐसे नाम मिले हैं, जो दो-दो और तीन-तीन जगह दर्ज हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई मामलों में एक ही महिला का नाम मायके और ससुराल दोनों जगह दर्ज है, जो नियमों के खिलाफ है। उंन्होने विशेष जोर देकर कहा कि निकाह के बाद दो जगह नाम क्यों है भाई। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उनके उकसावे पर एक विशेष वर्ग के लोग राष्ट्र विरोधी मानसिकता के साथ कई जगह नाम दर्ज कर मतदान करने की कोशिश कर रहे हैं।
बजट को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने शायरी के अंदाज में कहा—
“कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।”
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी अच्छे काम की तारीफ नहीं करते, जबकि विपक्ष की जिम्मेदारी सकारात्मक आलोचना की होती है।
प्रभारी मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का उदाहरण देते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश का गठन हुआ, तब अटल जी ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें दुर्गा कहा था। उन्होंने अखिलेश यादव को अटल बिहारी वाजपेई से विपक्ष की मर्यादा सीखने की नसीहत दी। बता दें कि प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल गाजीपुर के मेघबारन सिंह करमपुर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
उन्होंने दीप प्रज्वलन, फीता काटकर और हॉकी का स्टीक घुमाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्टेडियम के संस्थापक ठाकुर तेज बहादुर सिंह की जमकर सराहना की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 02, 2026 16:34:000
Report
MVManish Vani
FollowFeb 02, 2026 16:33:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:33:22Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में ऑल इंडिया डीजी/आईजी कॉन्फ्रंस के नतीजों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 02, 2026 16:33:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:32:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 16:32:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 02, 2026 16:31:500
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:31:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 16:31:120
Report
STSharad Tak
FollowFeb 02, 2026 16:30:390
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 16:19:180
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 02, 2026 16:19:000
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 16:17:590
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 16:17:450
Report