Back
छपरा में फर्जी आईएएस बन जाकर डीएम से मिलकर ठग गया, गिरफ्तार
RSRAKESH SINGH
Feb 02, 2026 15:24:21
Chapra, Bihar
थाना में रोता-बिलखता दिखा युवक, पर निकला शातिर फर्जी अफसर
डीएम से मिलने पहुँचा, खुद को बताया यूपी का आईपीएस, पहचान मांगते ही खुली पोल
छपरा डीएम से मिलने गया फरहि आईएएस हुआ गिरफ्तार, पुलिस मामले के जांच में जुटी
गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोता नजर आने वाला यह युवक कोई भोला-भाला नहीं, बल्कि एक शातिर ठग है। इसकी कहानी जानेंगे तो साफ हो जाएगा कि इसके आँसू मासूमियत के नहीं, बल्कि पकड़े जाने की हताशा के हैं।
आज जब यह युवक छपरा समाहरणालय पहुँचकर सीधे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मिलने लगा। आदेशपाल के सामने उसने अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम बसाढ़ी, थाना छपरा मुफस्सिल बताया और खुद को कभी मेरठ में पदस्थापित आईएएस, तो कभी उत्तर प्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ने लगा।
अफसराना अंदाज़ में वह अपने “मतलब के काम” बताने लगा, लेकिन बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को उसके हाव-भाव और बातों पर शक हो गया। जब जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए पहचान पत्र की मांग की, तो फर्जी अफसरी की परतें एक-एक कर खुलने लगीं। युवक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किसी भी सरकारी पद पर नहीं है। वह खुद को बड़े अधिकारी बताकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाता था, अधिकारियों से मुलाकात करता था और काम कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारAre के बाद जो युवक कुछ देर पहले तक अफसर बनकर रौब दिखा रहा था, वही अब फुट-फूटकर रोता नजर आया।
फिलहाल आरोपी के विरुद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।
BYTE TO BYTE
रितेश पंडित फर्जी आईएएस
रामपुकार सिंह एसडीपीओ सदर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 02, 2026 16:34:000
Report
MVManish Vani
FollowFeb 02, 2026 16:33:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:33:22Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में ऑल इंडिया डीजी/आईजी कॉन्फ्रंस के नतीजों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 02, 2026 16:33:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:32:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 16:32:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 02, 2026 16:31:500
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:31:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 16:31:120
Report
STSharad Tak
FollowFeb 02, 2026 16:30:390
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 16:19:180
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 02, 2026 16:19:000
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 16:17:590
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 16:17:450
Report