Back
लखीसराय में भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए जनसुनवाई शुरू
RKRaj Kishore
Feb 02, 2026 15:24:38
Lakhisarai, Bihar
लखीसराय में भूमि विवादों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ठोस पहल शुरू की है। एसपी अवधेश दीक्षित स्वयं जिले के विभिन्न थानों में पहुंचकर जमीन विवाद से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर रहे हैं। एसपी की इस पहल से आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। पहले जहां जमीन विवाद को लेकर लोगों को महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब उन्हें थानों में ही त्वरित समाधान मिल रहा है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित पक्ष अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, जिनकी सुनवाई गंभीरता से की जा रही है। एसपी अवधेश दीक्षित संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व कर्मियों और अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही, दोनों पक्षों को कानून के दायरे में रहकर आपसी समझौते के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि विवाद दोबारा न उभरे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जमीन से जुड़े विवादों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए। उनका मानना है कि भूमि विवाद ही अधिकांश आपराधिक मामलों की जड़ होते हैं। ऐसे में इनका समाधान होने से जिले में शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी। एसपी की यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 02, 2026 16:34:000
Report
MVManish Vani
FollowFeb 02, 2026 16:33:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:33:22Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में ऑल इंडिया डीजी/आईजी कॉन्फ्रंस के नतीजों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 02, 2026 16:33:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:32:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 16:32:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 02, 2026 16:31:500
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:31:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 16:31:120
Report
STSharad Tak
FollowFeb 02, 2026 16:30:390
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 16:19:180
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 02, 2026 16:19:000
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 16:17:590
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 16:17:450
Report