Back
बूंदी के गुहाटा में देश का सबसे बड़ा एक्वाडक्ट: 17 जिलों को मिलेगा पेयजल
AMAsheesh Maheshwari
Feb 09, 2026 13:51:58
Noida, Uttar Pradesh
बून्दी के गुहाटा गांव में चंबल नदी के तट पर देश का सबसे बड़ा एक्वाडक्ट तैयार किया ja रहा है। यह राज्य सरकार का एक महत्वाकांक्षी जल संसाधन प्रोजेक्ट है, जो पूरा होने के बाद राजस्थान के जल संकट को काफी हद तक दूर करेगा। निर्माण स्थल पर भारी मशीनरी के साथ बड़ी संख्या में मजदूर दिन-रात कार्य कर रहे हैं, जिससे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने गुहाटा गांव पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में मंत्री रावत ने कहा कि यह सरकार का अहम प्रोजेक्ट है, जिसे वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना पूरी होने पर करीब 17 जिलों को पीने का पानी मिलेगा, वहीं किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि आगे के चरणों में औद्योगिक क्षेत्रों तक भी पानी पहुंचाने की योजना है। यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जिसमें वेस्ट पानी को एकत्रित कर दोबारा उपयोग में लाया जाएगा। इस योजना के तहत चंबल, पार्वती, काली सिंध और मेज नदियों के पानी का समायोजन किया जाएगा।
करीब 3.45 किलोमीटर लंबे इस एक्वाडक्ट का निर्माण लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए इस पर सड़क निर्माण की योजना भी शामिल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:46:460
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 09, 2026 15:46:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 15:46:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 15:45:440
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 09, 2026 15:45:150
Report
0
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
उरई के घंटा घर से इलाहाबाद बैंक तिराहे तक लगा भीषण जाम जाम के झाम में फंसी उरई, घण्टाघर से इलाहाबाद तिराहे तक लगा भीषण जाम!!
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव में आज सदर, बीघापुर व लखनऊ–कानपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नियम उल्लंघन पर 5 ट्रकों का चालान किया गया, जबकि एक ट्रक को थाना दही में बंद किया गया। इस कार्रवाई से कुल ₹3,23,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 09, 2026 15:32:130
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 09, 2026 15:31:510
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 15:31:330
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 09, 2026 15:30:510
Report