Back
भीलवाड़ा में धूलखेड़ा चोरी: शातिर गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद
AMAsheesh Maheshwari
Jan 01, 2026 17:31:41
Noida, Uttar Pradesh
BREAKING NEWS जिला भीलवाड़ा
विधानसभा: मांडल
खबर लोकेशन: मांडल
धूलखेड़ा में दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद, चोरी की काबुली वारदात को कराया सोशल मीडिया पर पोस्ट, मांगी माफी।
मांडल#भीलवाड़ा
मांडल पुलिस ने क्षैत्र के धूलखेड़ा में सूने मकान से दिन के समय चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। थानाधिकारी रोहिताश्व यादव के अनुसार, आरोपी की पहचान घनश्याम माली (22) निवासी धूलखेड़ा के रूप में हुई है।
थानाधिकारी यादव ने बताया कि 22 दिसंबर को धूलखेड़ा निवासी पन्ना लाल माली ने रिपोर्ट दी थी कि वह और उसकी पत्नी दोपहर करीब 12 बजे घर बंद कर खेत पर गए थे। शाम 6:30 बजे लौटने पर घर के पीछे वाले मुख्य गेट की जाली कटी मिली। अंदर कमरे की खिड़की खुली थी और पलंग के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर घर से सोने की 2 रामनवमी, 6 मोती, 6 मादलिया (कुल वजन करीब 7 तोला) और 30 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया था, जबकि चांदी की 2 कंगनियां मौके पर ही छोड़ गया।
मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहे संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान संदेह के आधार पर घनश्याम माली को डिटेन कर पूछताछ की गई, जहां उसने चोरी करना स्वीकार किया।
थानाधिकारी के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर सोने के आभूषण (रामनवमी व मादलिया) और 30 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सामने आया कि आरोपी आपराधिक गतिविधियों का वीडियो बनाकर एचबीएस नामक ग्रुप के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता था जिसे पुलिस ने पुनः वीडियो बनवाकर ऐसी गतिविधी कभी नहीं दोहराने की बात सोशल मीडिया पर भी डलवाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 01, 2026 18:48:480
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:48:080
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 01, 2026 18:47:270
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 01, 2026 18:47:130
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:46:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 01, 2026 18:46:050
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 01, 2026 18:45:33Chinsurah, West Bengal:विश्व इजতेमा নিয়ে ত্বহা সিদ্দ릭ির প্রতিক্রিয়া।বললেন,সতর্ক থাকতে হবে।ইচ্ছা করে অশান্তি পাকানোর চেষ্টা হতে পারে।
0
Report
0
Report
0
Report