Back
हिण्डोली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 चोरीशुदा बाइक बरामद
SPSanjay Prakash
Feb 23, 2026 09:45:31
Noida, Uttar Pradesh
हिण्डोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 बाइक बरामद।
बूंदी जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के बीच हिण्डोली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं तथा 3 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया है। गिरोह के अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा तथा वृत्ताधिकारी हिण्डोली अजीत मेंघवशी के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
थाना हिण्डोली में प्रकरण संख्या 78/2026 धारा 303(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। परिवादी मुकेश निवासी चौहड़ा (थाना बसोली) ने रिपोर्ट दी थी कि 27 जनवरी 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल (RJ08SY 7097) लेकर ग्राम विजयगढ़ में अपनी बहन के यहां मालाजी महाराज के कार्यक्रम में गया था। मंदिर के पास बाइक खड़ी कर कार्यक्रम में शामिल हुआ, लेकिन करीब आधे से एक घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 3 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया। उनके कब्जे से 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में अन्य चोरी व नकबजनी की वारदातों के संबंध में भी गहन अनुसंधान जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 23, 2026 10:53:550
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 23, 2026 10:53:410
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 23, 2026 10:53:280
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 23, 2026 10:53:11Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के शिवना नदी पर 14 करोड़ के पुल में चूरा भराव से गुणवत्ता सवाल
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 23, 2026 10:52:450
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 23, 2026 10:52:270
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 23, 2026 10:52:130
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 23, 2026 10:52:000
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 23, 2026 10:51:480
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 23, 2026 10:51:160
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 23, 2026 10:50:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 23, 2026 10:50:140
Report