Back
पिथौरागढ़ पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं और स्टालों के निरीक्षण से ग्रामीण विकास पर जोर
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 09:18:54
Noida, Uttar Pradesh
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पिथौरागढ़ आगमन, योजनाओं की समीक्षा एवं स्टालों का निरीक्षण
आज उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी श्री जीतेन्द्र वर्मा द्वारा भी माननीय राज्यपाल का स्वागत किया गया।
इसके उपरांत पुलिस विभाग द्वारा माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल महोदय ने हवाई अड्डा परिसर में लगे ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा “हाउस ऑफ हिमालयाज” सहित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की。
माननीय राज्यपाल ने उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना करते हुए महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाकर उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करने हेतु डिजिटल माध्यम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का सुझाव भी दिया। विभागों द्वारा माननीय राज्यपाल को अपने हस्त निर्मित उत्पाद भी भेज किए गए।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया। साथ ही वहां उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं (Aspirations) के बारे में जाना तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
तत्पश्चात राज्यपाल महोदय द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभर्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:37:300
Report
STSharad Tak
FollowMar 27, 2026 10:37:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 27, 2026 10:37:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 10:36:480
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 27, 2026 10:36:330
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 27, 2026 10:36:210
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 10:36:040
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 27, 2026 10:35:420
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 27, 2026 10:35:090
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 27, 2026 10:34:440
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 27, 2026 10:34:290
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 10:33:180
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 10:32:360
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 27, 2026 10:32:280
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 27, 2026 10:32:180
Report