Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
192231
पंचायत निर्वाचन सूची 2026 संशोधन के लिए IEC वैन का Kulgam में उद्घाटन
KAKHURSHEED AALAM
Mar 27, 2026 10:32:28
Kulgam,
Revision of Panchayat Electoral Roll 2026: DEO Kulgam Flags Off IEC Van for Public Awareness KULGAM, MARCH 27: District Election Officer (DEO) Kulgam, Shahzad Alam, today flagged off an IEC (Information, Education and Communication) Van from the Mini-Secretariat Kulgam to create awareness among the public regarding the Revision of Panchayat Electoral Roll 2026. The IEC van will travel across various blocks and villages of the district to disseminate information about the ongoing revision process and educate citizens about the procedures for inclusion, deletion, correction and Transposition in the Panchayat electoral rolls. Speaking on the occasion, the DEO emphasized the importance of maintaining accurate and updated electoral rolls for strengthening grassroots democracy and ensuring free and fair Panchayat elections. He urged eligible residents, particularly new voters who have/will attain the age of 18 years on 01-04-2026, to verify their details and ensure their names are included in the electoral rolls within the stipulated timeframe. Among others present on the occasion were Deputy District Election Officer, Bashir-ul-Hassan, Assistant Commissioner Revenue Reyaz Ahmad Shah, Assistant Commissioner Development (ACD), Bilal Ahmad Kamgar, and other officers.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Mar 27, 2026 11:53:18
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग मां दुर्गे महारानी की शोभायात्रा निकलने से पहले भाजपा नेताओं का हुआ विरोध स्थानीय लोगों और मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने किया विरोध, पिछले तीन दिनों से लगातार यात्रा मार्ग को लेकर चल रहा है विरोध प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन से नए मार्ग पर मेल शोभा यात्रा निकालने के लिए मांगी गई थी परमिशन, प्रशासन ने नए मार्ग पर शोभा यात्रा निकालने की परमिशन देने से किया था इंकार, पुलिस प्रशासन के द्वारा शर्तों के साथ दी गई परमिशन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, बीजेपी एमएलसी मानवेंद्र सिंह, शहर विधायक संजीव मुक्ता राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती का किया विरोध, भाजपा विधायक और प्रशासन स्थानीय लोगों को समझने में जुटा, अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के कंवारीगंज का मामला।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 27, 2026 11:53:06
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह का निधन 85 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सास भिवानी की माटी के लाल और पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह का जीवन संघर्ष, सेवा और अटूट साहस की एक अनूठी दास्तां है। तोशाम हलके के खरकड़ी (माखवान) गाँव में 1 मार्च 1941 को जन्मे जंगबीर सिंह की रगों में देशप्रेम और समाज सेवा का जज्बा अपने पिता सूबेदार रघुबीर सिंह से विरासत में मिला था। उनकी शैक्षणिक यात्रा उन्हें दिल्ली तक ले गई, जहां वे कानून की पढ़ाई कर वकील बनने का सपना संजोए हुए थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जब 1962 में चीन के साथ युद्ध छिड़ा, तो उन्होंने अपनी किताबों को एक ओर रख दिया और कलम की जगह बंदूक थामकर राज राइफल में भर्ती हो गए। सेना के अपने सात वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने वीरता की नई मिसाल पेश की। एक जांबाज सिपाही के तौर पर उन्होंने न केवल 1962 के चीन युद्ध में अग्रिम पंक्ति में रहकर लोहा लिया, बल्कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। सीमा पर बहादुरी दिखाने के बाद जब वे सेवानिवृत्त हुए, तो उन्होंने समाज की सेवा के लिए राजनीति के अखाड़े में कदम रखा। राजनीति में उनका प्रवेश किसी संघर्ष से कम नहीं था, *उन्होंने हरियाणा की राजनीति के दिग्गज चौधरी बंसीलाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का साहस किया। हालांकि 1967 में लगभग 275 वोटो और 1968 में 575 वोटो के विधानसभा चुनावों में उन्हें बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इन चुनावों ने उन्हें जनता की मुखर आवाज के रूप में स्थापित कर दिया* *जंगबीर सिंह के सिद्धांतों की परीक्षा आपातकाल के काले दौर में हुई, जहां उन्होंने झुकने के बजाय जेल जाना बेहतर समझा। सिद्धांतों पर अडिग रहने के कारण उन्हें 19 महीने और 10 दिन हिसार जेल की सलाखों के पीछे गुजारने पड़े। उनके इसी अटूट धैर्य और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम था कि 1991 में वे भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भारी जनसमर्थन के साथ सांसद चुने गए। एक फौजी की अनुशासनप्रियता और एक राजनेता की संवेदनशीलता के साथ उन्होंने संसद में भी हरियाणा के हितों को मजबूती से उठाया। उनका पूरा जीवन इस बात का प्रमाण है कि एक सच्चा सैनिक कभी रिटायर नहीं होता, वह बस अपनी सेवा का मोर्चा बदल लेता है*
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 27, 2026 11:52:49
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 27, 2026 11:52:24
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के सोधिया घाट स्थित गौशाला में पशु क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है, गौशाला में एक गाय की मौत हो जाती है, मृत गौवंश को ट्रैक्टर में बांध कर लगभग 100 मीटर घसीटते हुए ले जाकर जमीन में दफन किया गया, किसी ने यह वीडियो बना की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, गौवंश के साथ यह क्रूरता देख कर हड़कंप मच गया, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने कहा कि मृत गौवंश को ट्रैक्टर से बांध कर घसीटते हुए ले जाया गया जिसपर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना के बाद घटना स्थल की जांच की गई है, इस वजह से गाड़ी का इंतजाम नहीं हो पाया, जिसके बाद ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई लेकिन लापरवाही की गई और गौवंश को ट्रैक्टर से बांध कर घसीटते हुए ले जाया गया, प्रशासन को घटनाक्रम से अवगत कर दिया गया है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा गया है。
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 27, 2026 11:52:03
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग HDFC बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR चकेरी पुलिस ने सूचना साझा करने में लापरवाही बरतने के कारण HDFC बैंक (लाल बंगला शाखा) के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 1600 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की जांच में बाधा डालने के कारण की गई है। पुलिस 16 फरवरी 2026 को हुई एक लूट की घटना की जांच कर रही थी, जिसके तार 1600 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़े पाए गए। पुलिस ने धारा 94 BNS के तहत बैंक को कई कानूनी नोटिस और रिमाइंडर भेजे थे, लेकिन बैंक अधिकारियों ने न तो कोई जवाब दिया और न ही दस्तावेज उपलब्ध कराए। जांच के दौरान विभिन्न बैंकों के 68 संदिग्ध खातों का पता चला है, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में भारी लेनदेन हुआ है। सूचना न देने से पुलिस विवेचना प्रभावित होने के कारण, सब-इंस्पेक्टर कुलदीप की तहरीर पर FIR की दर्ज
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 27, 2026 11:51:18
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के मालवणी इलाके में लोग एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या से जूझ रहे हैं। ज़ी न्यूज़ की टीम जब इस इलाके में फायर ब्रिगेड के ऑफिस के पास पहुंची तो अलग ही नज़ारा दिखा। इस इलाके में हर रोज HP गैस की एजेंसी ( सद्गुरु एजेंसी) का एक सिलेंडर से भरा ट्रक आता है और लोगो को सिलेंडर दिया जाता है, लेकिन आज वो ट्रक नहीं आया है। आलम ये है कि लोग सुबह 2.30 बजे ही अपने खाली सिलेंडर लेकर इस सड़क पर आ गए थे ताकि लाइन में पहला नंबर आ सके। तपती हुई दोपहर में करीब 12.30 बजे भी ये लोग लाइन में खड़े हुए थे। कई लोग जिन्हे किसी काम से कही जाना था वो अपने सिलेंडरों में चैन और ताला लगाकर जा तो जा चुके हैं या फिर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जब हमने लोगो से पूछा की जब सरकार ने कहा है की बुकिंग के बाद अगला नंबर 35 दिनों के बाद आएगा तो वो अभी से क्यों आ गए हैं तो लोगो का कहना है कि पिछले महीने तो उन्हें सिलेंडर मिला ही नहीं है। करीबी 12.30 बजे मालवानी के इसी फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास हमारी मुलाकात अज़हर और उनकी पत्नी से हुई जो अपना सिलेंडर लेने के लिए आए हुए थे। अज़हर और उनकी पत्नी ने बताया कि उनके घर पर सीनियर सिटिजन माता पिता रहते है और घर में सिलेंडर खत्म होने जा रहा है क्योंकि पिछले महीने भी सिलेंडर नहीं आया था। 2 मार्च को अज़हर ने बुकिंग करवाई लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। अब 26 तारीख को उन्हें मैसेज आता है कि जो उन्होंने बुकिंग करवाई थी वो 7 मार्च को ही उनके पते पर डिलीवर कर दी गई है और अब अगली बुकिंग 2 अप्रैल से पहले नहीं की जा सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि पहले वाली बुकिंग का सिलेंडर किसी और को ब्लैक मार्केटिंग करके बेच दिया गया है और अगला सिलेंडर भी 2 अप्रैल के बाद ही मिलेगा। हमें इलाके के विधायक असलम शेख से मुलाकात हुईं... उनके साथ हम इस इलाके की गैस एजेंसी सद्गुरु गैस एजेंसी पर पहुंचे। यहाँ पहले से भीड़ जमा थी। एजेंसी के मैनेजर ने अज़हर का मामला सुना और उसे कॉल किया गया, कॉल पर विधायक असलम शेख और मैनेज के सामने अज़हर ने उसके साथ हुए धोखे की पूरी जानकारी बताई। तब मैनेजर ने ज़ी न्यूज़ के कमरे पर इस तरह के मामलों को लेकर अपनी गलती मानी और इस पर अपने कर्मचारियों की और से हो रही धांधली की बात मानते हुए उन पर ठोस कारवाई करने की बात कही। जब हमने एजेंसी मैनेजर से पूछा की इस तरह के मामलों पर कौनसा अधिकारी करवाई करता है तो उसने बताया की इसके लिए HP पेट्रोलियम का territory मैनेजर जिम्मेदार होता है। हमने territory मैनेजर को कॉल किया तो उन्होंने कहा की गैस की कमी नहीं है। हमने लोगों की परेशानी बताई तो territory मैनेजर अनमने मन से कहता है की अगर ऐसा हो रहा है तो हम कारवाई करेंगे लेकिन कब और किस पर होगी यह बताये बिना उन्होंने कॉल काट दीं। इसके बाद अज़हर को सद्गुरु गैस एजेंसी से कॉल करके बुलाया गया, जब वह अपनी पत्नी के साथ जाते हैं तो उन्हें बताया जाता है की शनिवार को गैस का सिलेंडर उनके घर पर डिलीवर करवा दिया जाएगा। अब उन्हें भटकने की ज़रूरत नहीं है। हमने तीन बार territory manager को कॉल किया पर उन्होंने जवाब नहीं दिया।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Mar 27, 2026 11:50:40
Masaurhi, Bihar:रामनवमी पर मुस्लिम भाइयों के तरफ से मुहब्बत का स्टॉल। जुलूस में शामिल लोगों को पिलाई शरबत। गंगा जमुना तहजीब की मिशाल। मसौढी।। मसौढ़ी मेनरोड में रामनवमी पर शनिदेव मंदिर और राम जानकी मंदिर परिसर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में राम जानकी की झांकी के साथ हाथी घोड़े और उंट भी शामिल थे। भव्य जुलूस में हजारों लोग शामिल थे। राम नवमी जुलूस में खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम भाइयों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके द्वारा चौराहे पर शरबत स्टॉल लगाया गया था। तस्वीरें गंगा यमुना तहजीब की मिशाल बन रही थी। स्टॉल को मुहब्बत का स्टॉल नाम दिया गया था। जिसमें स्थानीय विधायक नगर अध्यक्ष के साथ जिला प्रशासन के लोग भी शामिल रहे。 बाइट 1 मो मकसूद रजा बाइट 2 मो अरफराज साहिल
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 27, 2026 11:49:28
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर ​मासूम से दरिंदगी पर 'सिस्टम' में रार, डॉक्टर Vs डॉक्टर! ​मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का पलटवार, CMO के आरोप बेबुनियाद, ड्यूटी से गायब थे उनके डॉक्टर्स' ​इलाज में देरी या लापरवाही, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सबूतों के साथ खोली पोल प्रिंसिपल ने मीडिया को दिखाया ड्यूटी चार्ट, कहा- ट्रॉमा सेंटर से गायब थे CMO के डॉक्टर ​मेडिकोलीगल के लिए तैनात दोनों डॉक्टरों में डॉ मनोरमा यादव व डॉ पल्लवी राय की अनुपस्थिति के कारण जांच में हुई देरी बिना मेडिकोलीगल इलाज शुरू करना सबूतों के साथ छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है- प्रिंसिपल ​अगर 6 बार ऐसी लापरवाही होती तो शायद मैं आज यहाँ कुर्सी पर नहीं होता- डॉ आनंद मिश्रा महिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया था ट्रॉमा सेंटर, जहाँ सिस्टम मिला फेल ​आज दोपहर बाद शुरू हुई मासूम की मेडिकल जांच, आपसी खींचतान में घंटों फंसी रही पीड़िता गाजीपुर में 6 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत ने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया है, बल्कि अब जिले के स्वास्थ्य महकमे में एक बड़ी जंग छेड़ दी है। मामला मासूम के इलाज और मेडिकोलीगल जांच में हुई देरी का है। जहाँ एक तरफ सीएमओ सुनील पाण्डेय ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, तो वहीं अब महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऑन-कैमरा ड्यूटी चार्ट दिखाते हुए सीएमओ के दावों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। बता दें कि गाजीपुर का स्वास्थ्य महकमा इस वक्त दो फाड़ नजर आ रहा है। मुद्दा है एक मासूम रेप पीड़िता का इलाज। सीएमओ सुनील पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि मेडिकल कॉलेज की लापरवाही की वजह से पीड़िता को समय पर इलाज नहीं मिला। लेकिन आज प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर जो खुलासे किए, उसने पूरे मामले को पलट कर रख दिया है। प्रिंसिपल ने सीधे तौर पर सीएमओ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गलती मेडिकल कॉलेज की नहीं, बल्कि गोराबाजार ट्रॉमा सेंटर की है। प्रिंसपल ने मीडिया को आधिकारिक ड्यू्टी चार्ट दिखाते हुए पूछा कि जब डॉक्टर ही नहीं थे, तो मेडिकल कैसे होता? इस दौरान उन्होंने बताया कि बिना मेडिकोलीगल कराए इलाज शुरू करना 'सबूतों के साथ छेड़छाड़' की श्रेणी में आता है, जो अपराध है। दरअसल कल देर रात सीएमओ ने मीडिया के सामने कहा था कि ऐसी 6 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे प्रिंसिपल ने सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की कोशिश बताया। इस दौरान उंन्होने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने स्पष्ट किया कि महिला अस्पताल में बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसे तुरंत मेडिकोलीगल के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। लेकिन वहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण जांच में देरी हुई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों में डॉ मनोरमा यादव और डॉ पल्लवी राय अनुपस्थित रही।  फिलहाल, आज दोपहर बाद मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अपनी गलती छुपाने के लिए एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं? और इस 'सिस्टम की लड़ाई' में उस मासूम के इंसाफ का क्या? प्रिंसिपल के इस पलटवार के बाद अब गेंद सीएमओ के पाले में है। देखना होगा कि ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई होती है और मासूम को न्याय कब मिलता है। बाइट- डॉ आनंद मिश्रा- प्रिंसिपल महर्षि विस्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर बाइट- सुनील पाण्डेय- सीएमओ, गाजीपुर
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 27, 2026 11:48:54
Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा दौरे पर कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण रही छात्राओं का सम्मान किया गया। शिक्षा के साथ संस्कार की भी आवश्यकता काफी जरूरी-शिक्षा मंत्री. कोटा दौरे पर मौजूद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने श्रीपुरा बालिका ग्लर्स स्कूल में कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण रही छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में ही छात्रों को गर्मी से बचाने के लिए पानी के कूलर का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी बहुत आवश्यक हैं। हाल ही दिल्ली में जो ब्लास्ट हुआ था उसमें पकड़े गए वे डॉक्टर और इंजीनियर थे लेकिन उनको संस्कार नहीं मिला। मंत्री ने कहा कि भले ही आप शिक्षा कम अर्जित करो लेकिन संस्कार पूरा अर्जित करने की जरूरत है। शिक्षा में मानवीय मूल्यों का समावेश करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए अब तक 500 प्रिंसिपल को प्रशिक्षण दिया गया है और आगे भी इसी तरह का प्रशिक्षण जारी रहेगा।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 27, 2026 11:48:41
Chowk, Uttar Pradesh:खाड़ी देशों में तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीज़ल की अफ़वाहें फैलने से रोकने के लिए महराजगंज जिले के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिले के कई पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। जनपद में भीड़ दिखी, पर बताया गया कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अफवाहों से निपटने के लिए अफसरों ने सतर्कता बरती। पिछले तीन दिनों में ईंधन की मांग चार गुना बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य स्थिति से कम नहीं है। जिले में 149 पेट्रोल पंप संचालित हैं, डीजल उपलब्धता 1900 किलो लीटर और पेट्रोल 1372 किलो लीटर है; आवश्यकतानुसार आपूर्ति जारी है और लोगों से अफवाहों में न पड़ने की अपील की गई है।
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 27, 2026 11:48:26
Gonda, Uttar Pradesh:परसपुर पुलिस द्वारा एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध परिवहन व भण्डारण करने के तीन आरोपीयों को गिरफ्तार, कब्जे से एक कार और 14 सिलेण्डर किया बरामद गोण्डा । अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भण्डारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक कार तीन अभियुक्त बृजेश कुमार पासवान,अंगद पासवान,राम दुलारे मौर्या के कब्जे से कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किए गए । जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही थी, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम व संबंधित नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड परसपुर की जाँच के पश्चात जिलाधिकारी के अनुमोदित पत्र पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 27, 2026 11:48:23
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के रामपुरिया से रसूलपुरा की ओर जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जिस पर से गुजरना ग्रामीणों के लिए एक टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जिसके प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण आना-जाना करते हैं। वहीं दर्जनों स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है, चलना दुश्वार हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से आने-जाने वाले बाइक चालक व राहगीर कई बार फिसल कर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस सड़क मार्ग को ठीक करवाया जाए। जब इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता चिंटू यादव से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि यह मरम्मत लायक सड़क नहीं बची है, इसके नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां नई सड़क बनाई जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top