Back
उमाशंकर गुप्ता: इकबाल मैदान के नामकरण पर कांग्रेस पर तुष्टिकरण आरोप
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 10:36:04
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग पर कांग्रेस की आपत्ति लेने पर बोले पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता
किसी को भी कुछ भी मांग करने का अधिकार है सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं,किसी स्थान,व्यक्ति के बारे में भी सबकी अपनी-अपनी आकलन हैं लेकिन कांग्रेस शुरू से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है इसलिए कांग्रेस के मुद्दे पर हर बयान पर राजनीतिक षड्यंत्र की बू आती है...नाम पर सबके अपने-अपने मत हो सकते हैं,यह विषय राजनीतिक मुद्दा बनाने का नहीं है...बोलते समय सबको संयम रखना चाहिए
प्रदेश में सरकारी नौकरी में दो बच्चों के कानून पर बोले
कानून वही चल पाता है,वही बन पाता है जो संभव हो... जिस पर कंट्रोल करना सहज हो...बहुत से ऐसे कानून है जिनका पालन करना सरकार के बस का भी नहीं होता है,व्यावहारिक नहीं होता,कई बार माननीय न्यायालय के निर्णय भी ऐसे रहे हैं जिनका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा इसलिए जो प्रस्ताव आ रहा है सोच समझ कर आ रहा है
धमकी देकर करोड़ों की फिरौती के मामले पर बोले
SIT पर लॉरेंस गेंग की समस्या केवल भोपाल, मध्य प्रदेश नहीं पूरे हिंदुस्तान में है...कौन किसके नाम पर कर दुरुपयोग भी करते हैं...मध्य प्रदेश सरकार ने कदम उठाकर एक विशेष अधिकारियों कि एसआईटी गठित की है जो सारे तथ्यों की जांच करेगी और जो भी दोषियों का उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी...कई बार माहौल खराब करने के लिए स्वार्थ सिद्ध करने के लिए पैसों के लालच में लोग इस तरीके की हरकत भी करते हैं और अगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने यह किया है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
एक्साइज ड्यूटी घटाने पर
सरकार की नियत है लोगों को राहत मिलना चाहिए...सरकार राहत कैसे दे सकती है । जो टैक्स ले रही है आखिर में कंपनियां भी जनता से वसूल करती हैं अगर सरकार टैक्स में राहत दे रही है तो जनता को राहत देने के लिए ही कर रही है और अगर कंपनियां राहत नहीं देगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
छिंदवाड़ा की घटना पर बोले
छिंदवाड़ा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है,कांग्रेस 100 चूहें खाकर हज को चली इस कहावत को चरितार्थ करती है जब पावर में रहे जिंदगी भर यही करती रही है और अब उपदेश दे रहे हैं और कोई धमकी देकर सरकार ऐसा वातावरण नहीं है कोई किसी के दबाव में ऐसा कर रहा है..यह हो सकता है कि साधन की व्यवस्था किसी ने कराई होगी जो दुर्घटना हुई है,कांग्रेस हर चीज में राजनीति खोजते है और मर्यादा को भी ध्यान में नहीं रखते । कांग्रेस हर चीज में राजनीतिक खोजने की कोशिश करती हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है । मुख्यमंत्री जी ने इस पर संज्ञान लिया है मुआवजा भी दिया है इलाज की व्यवस्था की है इसे राजनीतिक जोड़ना उचित नहीं है
बिजली की दरों में बढोत्तरी पर बोले
बिजली दरों के लिए नियामक आयोग बना हुआ है...सरकार भी अपना पक्ष रखती है,जनता भी अपना पक्ष रखती है...बिजली की जो दर बढ़ी हैं सरकार उसे पर विचार करेगी और कहीं गुंजाइश होगी तो सरकार उस पर जरूर काम करेगी
बाइट - उमाशंकर गुप्ता पूर्व मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 11:53:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 27, 2026 11:53:180
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 11:53:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 11:52:490
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 27, 2026 11:52:360
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 27, 2026 11:52:240
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 11:52:030
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 27, 2026 11:51:270
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 27, 2026 11:51:180
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 27, 2026 11:50:400
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 11:49:280
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 11:48:540
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 11:48:410
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 27, 2026 11:48:230
Report