Back
आबूराज के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने सुविधाओं और स्वच्छता पर जोर दिया
STSharad Tak
Mar 27, 2026 10:37:21
Sirohi, Rajasthan
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शुक्रवार को आबूराज के एकमात्र सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता, बजट संबंधी समस्याओं, राजस्व सृजन और अस्पताल से जुड़े अन्य मुद्दों पर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न सेक्शन, वार्ड और लेबोरेट्री का भी जायजा लिया। इस मौके पर आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने महिला चिकित्सक की नियुक्ति, रिक्त पदों को भरने, डॉक्टर क्वार्टर के नवीनीकरण, आरजीएचएस का लाभ दिलाने और निशुल्क जांचों के दायरे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री खींवसर ने कहा कि आबूराज राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। इसके बाद मंत्री ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल भी पहुंचे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 11:53:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 27, 2026 11:53:180
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 11:53:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 27, 2026 11:52:490
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 27, 2026 11:52:360
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 27, 2026 11:52:240
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 11:52:030
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 27, 2026 11:51:270
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 27, 2026 11:51:180
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 27, 2026 11:50:400
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 11:49:280
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 11:48:540
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 11:48:410
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 27, 2026 11:48:230
Report