Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

धौलपुर में ट्रैक्टर हादसे में बच्ची की मौत, अवैध खनन का शक

AMAsheesh Maheshwari
Feb 16, 2026 11:36:59
Noida, Uttar Pradesh
धौलपुर ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुचला, बालिका की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना मिलते ही निहालगंज कोतवाली सदर थाना सीओ सिटी सहित पुलिस बल पहुंचा मौके पर, पुलिस ने बालिका के शव को रखवाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में, मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉלי को किया जप्त, चालक हुआ फरार, निहालगंज थाना क्षेत्र के मोहन कॉलोनी की है घटना, परिजनों का आरोप अवैध खनन वाहन दे रहे हादसों को अंजाम
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma1
Feb 16, 2026 13:18:51
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का "पैगाम-ए-मोहब्बत" सद्भावना सम्मेलन अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा हम सभी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के सेल्समैन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का "पैगाम-ए-मोहब्बत" सद्भावना सम्मेलन बिड़ला सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और समुदायों की बात करती है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की करनी और कथनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का संगठन सबसे मजबूत है और देश को बांटने की बात करने वाला कभी राज नहीं कर सकता। रंधावा ने कहा कि धर्म के ऊपर राजनीति करने वाला कभी कामयाब नहीं हो सकता और देश दिन पर दिन पीछे जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नफरत की राजनीति को खत्म करना है और बीजेपी को दिखाना होगा कि कांग्रेस आगे बढ़ रही है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधते हुए कहा चूरू और चोमू के बाद अगली बार हवामहल में भी मोरिया बुला देगे उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की परवाह करने की जरूरत नहीं है। डोटासरा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब बताया और कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव आ रहे हैं, सभी कार्यकताओं को उनका हक मिलेगा। प्रदेश की स्कूलों को लेकर कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है इनको सिर्फ हिंदू मुस्लिम करके राजनीतिक रोटियां सेखनी है इनकी दुकान जल्दी बंद होने वाली है लोग समझ चुके हैं कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राजस्थान की धरती मोहब्बत की धरती है और हम सभी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के सेल्समैन हैं। उन्होंने अमीन कागजी का जिक्र करते हुए कहा कि आपने जो हिम्मत दिखाई है, उसकी जरूरत है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि नफरत के सेल्समैन पूरे देश में घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने Tek दिए। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार से डरना नहीं है, अपनी कहानी खुद लिखिए, नेता बनने का समय है, नेता बनिए। उन्होंने कहा कि बुलडोजर लेकर जो लोग घूम रहे हैं, उनसे डरने की जरूरत नहीं है। कोई शिकायत है तो बंद कमरों में लड़ेंगे, बाहर नहीं।सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर नफरत की राजनीति के खिलाफ मोहब्बत और सद्भावना का संदेश दिया。 बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा इमरान प्रतापगढ़ी और रंधावा की बाइट पोडियम से ले
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 16, 2026 13:18:08
Chatra, Jharkhand:टंडवा में बेलगाम कोल वाहनों का खूनी खेल जारी है। आज उड़सू मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कोयला लदे वाहन ने सवारियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में कोहराम मच गया है। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो यात्रियों को लेकर टंडवा से सिमरिया की ओर जा रही थी, तभी बेखौफ कोल वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में ऑटो चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है, जिससे कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण भारी वाहन चालक सड़कों पर 'यमदूत' बनकर दौड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 16, 2026 13:17:51
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ बीते 12 फरवरी को सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सुरसर नदी किनारे से सिर कटा हुआ शव बरामदगी के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. दरअशल पुलिस ने 12 फरवरी को सुरसर नदी किनारे से एक युवक का सिर कटा हुआ शव बरामद किया था मृतक का सिर और धर नदी किनारे अलग - अलग जगहों से बरामद किया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गई थी जो कि जिले के डरहार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. सहरसा एसपी ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए कहा कि मृतक राजेश कुमार की हत्या एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी, मृतक को पहले गोली मारी गई और फिर उसके बाद चाकू से गला काटकर सिर और धर अलग - अलग फेंक दिया गया था. एसपी ने बताया कि मृतक बैंगलोर में एक निजी कम्पनी में मजदूर की सप्लाई करने का काम करता था और सहरसा में एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच युवती के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो वो मृतक राजेश को शादी करवाने का प्रलोभन देकर बैंगलोर से सहरसा बुलाया. इसके बाद जब मृतक राजेश सहरसा पहुंचा तो फिर युवती के परिजनों द्वारा सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र ले जाया गया जहाँ पहले से सुनियोजित तरीके से आरोपियों ने नदी किनारे ले जाकर पहले गोली मारी और फिर सिर काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दर्शन यादव जो कि सदर थाना क्षेत्र के जरसैन गांव का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया है जबकि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही. गिरफ्तार में आए आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने इस हत्याकांड में उपयोग किए गए चाकू, देशी कट्टा भी बरामद किया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है.
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Feb 16, 2026 13:16:59
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Feb 16, 2026 13:16:42
Mumbai, Maharashtra:मंत्री नितेश राणे बाइट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सपकाल को मैं खुला चलेंगे देता हूँ वो कोई एक प्लेटफार्म चुनें और वहाँ बोले छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान के बारे में मैं छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा किया काम बता सकता हूँ उन्होंने टीपू सुल्तान के काम बताने चाहिए।इनकी सोच जिहादी मानसिकता की है हम उसे सुल्तान नहीं टीप्या कहते है उसने 8 हज़ार हिंदुओं को मारा और कई लोगो के धर्मांतरण किए उसने ख़ुद के तलवार के ऊपर लिखा था यह तलवार हिंदुओं को और काफ़िरों को मारने के लिए है ऐसा लिखने वाला टीप्या यह कभी छत्रपति शिवाजी महाराज से हो सकती है क्या।औरंगज़ेब हो या टीपू सुलतान हो सभी ने इस हिंदू राष्ट्र को इस्लाम देश बनाने की कोशिश की उन्हें कैसे आप शिवाजी महाराज के साथ कम्पेर कर सकते है।कांग्रेस की जिहादी मानसिकता है कभी इन्हें औरंगज़ेब बड़ा लगता है तो कभी इन्हें टीपू बड़ा लगता है अब वक्त आ गया है इन्हें वहाँ पैक करके उनके पास भेजा जाय इनकी मानसिकता गंदी है इन्हें शिवाजी महाराज कितने बड़े है इन्हें पता नहीं पागल जैसी बात करते है इन्हें पागल के अस्पताल भेजा जाय मंत्री नितेश राणे बाइट शिंदे विधायक अब्दुल सत्तार के मंदिर जाने पर - वहा के हिंदू समाज की वो भावना होगी तो मुझे ऐसा लगता उस भावना का आदर करना चाहिए अभी सिल्लोड में जो चीजे होती है चल रही है उसे देखा जाये तो उनके भावना का सम्मान होना चाहिए
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 16, 2026 13:16:27
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी शोएब किदवाई हत्याकांड, वकीलों के अल्टीमेटम के बाद बाराबंकी में फूटा भारी आक्रोश, हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस का किया घेराव, मची भारी खलबली, कचहरी से निकलकर भारी संख्या में पुलिस कार्यालय पहुंचे महिला और पुरुष अधिवक्ता, हत्याकांड के विरोध में हो-हल्ला और जोरदार नारेबाजी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, अधिवक्ताओं और फोर्स के बीच बना हुआ है तनाव, 2 बजे के बाद से ही एसपी ऑफिस पर जुटने लगे थे वकील, चारों तरफ दिख रहा वकीलों का सैलाब, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में तैनात भारी फोर्स वकीलों को समझाने में जुटी, मुख्य शूटरों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं हजारों अधिवक्ता, नगर कोतवाली के असेनी मोड़ पर शुक्रवार को हुई हत्या के बाद थमता नहीं दिख रहा गुस्सा।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 16, 2026 13:15:44
Katihar, Bihar:कुर्सेला आग कांड अपडेट-- जल्द ही पीड़ितों के लिए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सहयोग -- डी एम, कटिहार प्रत्यक्षदर्शी सोनू साह की दुकान से उठी आग ने कुर्सेला हटिया को ले लिया अपने आगोश मे महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण से अधिकांश दुकानदार जल्दी ही बंद करके अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके थे आग करीब शाम 7.35 मिनट पर हुई थी प्रारंभ आग में कपड़ा पट्टी, मनिहारा, मसाला पट्टी, राशन किरासन सहित 500 दुकानों पर उसे पटा रोजमर्रे की दुकान जल के हुआ था राख स्थानीय सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने इस आगलगी पर शोक व्यक्त किया और बिहार सरकार से प्रत्येक प्रखंड में बड़ा दमकल देने का मांग किया सर्वेक्षण के बाद ही पीड़ित दुकानदारों को कानून सम्मत दिया जाएगा लाभ -- डीएम शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात आई है सामन करोड़ों की व्यवसायिक सम्पत्ति जलकर राख कुर्सेला दुर्गा मंदिर के पास आग लगी इस आग से हटिया के अस्तित्व खतरा में कटिहार के कुर्सेला में भीषण अग्निकांड पर अब जिला पदाधिकारी ने बयान जारी करते हुए जल्द ही पीड़ितों के लिए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सहयोग का भरोसा दिया है । बताते चले कल देर शाम कुर्सेला हटिया में आग लगने से करीब 200 से अधिक दुकान जलकर राख हो गया है । पीड़ित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं ऐसे में जिला पदाधिकारी के द्वारा जल्द सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सहयोग का आश्वासन दिया जा रहा है।अगलगी को लेकर प्रशासन सचेत, जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के साथ ताल मिलाकर पीएससी और पुलिस बल को आवश्यक सेवा में रखा इधरकटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला बाजार हाट में रविवार को भीषण आग लगने से सैकड़ों दुकानों में रखे सामान जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों से सामान निकालने में जुट गए। कई लोग अपनी दुकान बचाने के प्रयास में इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि जिन दुकानों में आग की लपटें पहुंच चुकी थीं, वे बेबस होकर सब कुछ जलते देखते रहे। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सैकड़ों से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। आग लगातार फैलती जा रही थी, जिसकी आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 13:14:11
Shahabad, Uttar Pradesh:बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं अंजुमन इमदादिया समिति के अध्यक्ष शारिब हुसैन खां ने विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जनसंपर्क कर लोगों से उनकी कुशल क्षेम पूंछी और बसपा नेत्री मायावती के कार्यकाल पर चर्चा की। शारिब हुसैन खां ने रविवार को 155 विधानसभा शाहाबाद के ग्राम निसौली गोपाल, बकौरा, बूटा मऊ, उमरिया में जन्म संपर्क किया और लोगों से उनकी कुशल क्षेम पूंछी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल पर चर्चा की और उनके कार्यकाल को एक बेहतर कार्यकाल बताया। उन्होंने बताया बहुजन समाज पार्टी ही कैसी पार्टी है जो दलितों के साथ-साथ सर्व समाज की बात करती है। उन्होंने कहा बसपा का जनाधार कभी घटा नहीं। विपक्षियों द्वारा यह प्रचार किया गया कि बहुजन समाज पार्टी का जनाधार कम हो गया है। बहुजन समाज पार्टी का जनाधार हमेशा बढ़ा है। उन्होंने बताया इस बार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की नेत्री मायावती ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है । उत्तर प्रदेश की समस्त विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूर्ण बहुमत की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 13:09:43
Uttar Pradesh:परतावल में आबाद फाउंडेशन नामक एनजीओ की वर्षगांठ के अवसर पर परतावल स्थित एक मैरेज हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आमिर हुसैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों गरीब एवं असहाय लोगों को सहायता सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश गणेश शंकर पाण्डेय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आबाद फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने फाउंडेशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संस्था आगे बढ़कर गरीबों और जरूरतमंदों की निरंतर सहायता करे। पूर्व विधायक फरेंदा विनोद मणि त्रिपाठी ने आमिर हुसैन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य प्रेरणादायी हैं। सुमन ओझा ने भी फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा की। सपा वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्था जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक अपना नाम रोशन करेगी। पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के प्रयासों को समाज के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि आबाद फाउंडेशन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को अस्पताल जाने में कठिनाई होती है, उन्हें इस सेवा का लाभ मिलेगा। मौके पर लल्ला यादव, रामलाल यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, शत्रुघ्न कन्नौजिया, राम गोपाल यादव, अर्जुन यादव (विधानसभा अध्यक्ष), सहरे आलम, नासिर हुसैन, फिरोज खान, डॉ. एम. हुसैन एवं राम आधार यादव (पूर्व प्रदेश सचिव) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तसौवर ने किया। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों को सहायता वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 16, 2026 13:09:32
Baran, Rajasthan:बिजली विभाग की जीप में लगी आग दमकल की मदद से आग पर पाया काबू आग के कारणों का नहीं हुआ खुलासा बारां. शहर के चारमूर्ति चौराहा स्थित निगम निगम कार्यालय परिसर में खड़ी एक जीप में अचानक आग लग गई। देखतें ही देखते आग लपटों में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सहायक अग्निशमन अधिकारी रामसिंह मीणा ने बताया की चारमूर्ति चौराहा स्थित बिजली निगम एईएन कार्यालय परिसर में ग्रेड के पास खड़ी बिजली निगम की एक जीप में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद कार्मिकों ने आग लगता देखा तो आनन फानन में आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग लपटों में तब्दील हो गईं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभवतया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना माना जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top