Back
कांग्रेस के पैगाम-ए-मोहब्बत से नफरत को चुनौती, एकता का संदेश
VSVishnu Sharma1
Feb 16, 2026 13:18:51
Jaipur, Rajasthan
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का "पैगाम-ए-मोहब्बत" सद्भावना सम्मेलन
अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा
हम सभी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के सेल्समैन
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का "पैगाम-ए-मोहब्बत" सद्भावना सम्मेलन बिड़ला सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और समुदायों की बात करती है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की करनी और कथनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का संगठन सबसे मजबूत है और देश को बांटने की बात करने वाला कभी राज नहीं कर सकता।
रंधावा ने कहा कि धर्म के ऊपर राजनीति करने वाला कभी कामयाब नहीं हो सकता और देश दिन पर दिन पीछे जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नफरत की राजनीति को खत्म करना है और बीजेपी को दिखाना होगा कि कांग्रेस आगे बढ़ रही है।
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधते हुए कहा चूरू और चोमू के बाद अगली बार हवामहल में भी मोरिया बुला देगे उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की परवाह करने की जरूरत नहीं है। डोटासरा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब बताया और कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव आ रहे हैं, सभी कार्यकताओं को उनका हक मिलेगा। प्रदेश की स्कूलों को लेकर कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है इनको सिर्फ हिंदू मुस्लिम करके राजनीतिक रोटियां सेखनी है इनकी दुकान जल्दी बंद होने वाली है लोग समझ चुके हैं
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राजस्थान की धरती मोहब्बत की धरती है और हम सभी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के सेल्समैन हैं। उन्होंने अमीन कागजी का जिक्र करते हुए कहा कि आपने जो हिम्मत दिखाई है, उसकी जरूरत है।
प्रतापगढ़ी ने कहा कि नफरत के सेल्समैन पूरे देश में घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने Tek दिए। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार से डरना नहीं है, अपनी कहानी खुद लिखिए, नेता बनने का समय है, नेता बनिए।
उन्होंने कहा कि बुलडोजर लेकर जो लोग घूम रहे हैं, उनसे डरने की जरूरत नहीं है। कोई शिकायत है तो बंद कमरों में लड़ेंगे, बाहर नहीं।सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर नफरत की राजनीति के खिलाफ मोहब्बत और सद्भावना का संदेश दिया。
बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
इमरान प्रतापगढ़ी और रंधावा की बाइट पोडियम से ले
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 15:01:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन के फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश
फर्जी अकाउंट से निगम के ही एक
एई को किये मैसेज..मांगे रुपये
पिछले 4 महीने में दूसरी बार आईएएस संस्कृति जैन के नाम से बना फर्जी अकाउंट
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 15:01:41Kota, Rajasthan:JEE Mains 2026 के परिणाम जारी, NTA ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 13 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 15:01:060
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 15:00:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 15:00:190
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 15:00:070
Report
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:47:540
Report
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 16, 2026 14:47:45Noida, Uttar Pradesh:The world reaction to Princess Diana’s passing (1997)
0
Report