Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

आंध्र विश्वविद्यालय Vizag में SFI-AISF बनाम ABVP-RSS के समर्थकों के बीच भिड़ंत

OBOrin Basu
Feb 18, 2026 17:45:53
Noida, Uttar Pradesh
VISAKHAPATNAM Students' Federation of India (SFI) and All India Students' Federation (AISF) alleged that RSS activists, acting under the guise of the ABVP, attacked student leaders at Andhra University in Vizag. The incident involved outsiders entering the campus, prompting SFI to demand a ban on RSS activities in educational institutions. The Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) strongly condemns the incident where some SFI goons, along with a few professors holding foreign ideologies, collectively attacked ABVP and RSS workers yesterday at Andhra University. ABVP state secretary Venkata Gopi demanded that those involved in this incident be immediately arrested and severely punished. In this context, speaking on February 17, 2026 (Tuesday), he stated that ABVP and RSS workers who had come to the Andhra University campus for a daily program to practice the full "Vande Mataram" song in commemoration of its 150th anniversary were attacked with sticks and stones by some SFI goons as per a premeditated plan, resulting in injuries. ABVP strongly protests this attack. ABVP objects that chanting "Bharat Mata Ki Jai" is not religious, and launching a silent attack to prevent the chanting of "Vande Mataram" is anti-democratic. Noting that anti-national forces have increased their activities in the university over the past few months out of jealousy toward their existence, posting anti-national content on social media platforms and various WhatsApp groups to incite hatred among students, he demanded the immediate arrest of these SFI goons. He remarked that this appears like an international conspiracy at a time when Honorable President Droupadi Murmu is attending the International Fleet Review. He condemned such violent actions by individuals, including some praying for religious reasons, for their selfish interests as despicable. He angrily stated that ABVP has been conducting several programs at Andhra University for many years, and attempts are being made to create divisions among students and unrest in the university for political gains.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 18, 2026 19:01:43
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Feb 18, 2026 19:00:39
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नैमिष्यारण्य कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर नगर में भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं तीसरा भाई भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर नगर की है। आपको बता दें कि बुधवार देर शाम पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई श्यामू ने अपने बड़े भाई और छोटे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई हरीश को बचाने पहुंची उनकी पत्नी पूनम की मौत हो गई जबकि तीसरा भाई धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचे जहां डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया और हरीश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल ग्रामीणों की माने तो यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई; पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 18, 2026 18:45:43
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से जुड़ी ख़बर, कल पहली पाली में दसवीं के कंप्यूटर विषय की होगी परीक्षा, 61 हजार 663 परीक्षार्थी कंप्यूटर की परीक्षा में शामिल होंगे, पहली पाली में इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प एवं व्यावसायिक वर्ग की होगी परीक्षा, इंटरमीडिएट के 34 हजार 633 परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा में शामिल, पहली पाली की परीक्षा 3 हजार 5 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई एवं इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी, हाईस्कूल में सिलाई की परीक्षा में 7 हजार 214 परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 3 लाख 90 हजार 135 परीक्षार्थी शामिल होंगे, dूसरी पाली की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा कुल 7 हजार 214 केंद्रों पर आयोजित होगी।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 18, 2026 18:45:35
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Anchor. तबादलों और पोस्टिंग को लेकर विधायकों के दबाव पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का दर्द विधानसभा में छलक पड़ा। चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने तबादला पोस्टिंग के लिए डिजायर न करने का आग्रह किया। मंत्री बोले आप किसी की सिफारिश मत कीजिए। मैं सभी खाली पद भर दूँगा तबादलों पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की मन की पीड़ा जुबान पर आ गई। विधायकों को मंत्री ने साफ़ लहजे में कहा, हम खुद गुनहगार हैं मुझसे एक वादा कर लीजिए आप किसी की पोस्टिंग की सिफारिश नहीं करेंगे जरूरत से ज्यादा लोग बैठे हुए हैं मैं सही तरीके से लगाऊंगा,एक भी पोस्ट खाली नहीं रहेगी कई लोग कोर्ट चले जाते हैं स्टे ले आते हैं,संशोधन मत कराइये राजस्थान में एक भी खाली पद नहीं रहेगा दुख हम पा रहे हैं,रो भी हम रहे हैं बाइट। गजेन्द्र सिंह खींवसर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री चिकित्सा मंत्री बी कहा, अभी 1000 डॉक्टर भेजे, उनमें कितने आपके पास आए हैं संशोधन करवाने। ये संशोधन संशोधन, आप संशोधन मत कराइये । सरकार जो है ना इस घोड़े को चाबुक कब तक मारते रहोगे। फ्री मेडिसिन भी सरकार दे, हॉस्पिटल भी सरकार बनाकर दे。 मंत्री ने की घोषणाएं हर मेडिकल कॉलेज में बनेगा फूड कोर्ट चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में खुलेंगे फूड कोर्ट मॉडर्न विश्राम गृह बनाएगी सरकार जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर,बीकानेर,अजमेर में बनेंगे विश्राम गृह एक्सीलेंस सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ बनेगा SMS में कांग्रेस ने 5 साल में 29 हजार भर्तियां की जबकि हमने 2 साल में 52 हजार नौकरियां दी 35753 भर्तियां हो चुकी हैं 1907 गजेटेड डॉक्टरों की भर्ती हुई है राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पोर्टल पर चॉइस के मुताबिक नौकरी दी गई गजेन्द्र सिंह खींवसर। मंत्री
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 18, 2026 18:30:13
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:दुकान में फंदे से झूलता मिला हार्डवेयर व्यवसायी का शव, पूर्व सरपंच हार्डवेयर व्यवसायी का दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी। दरअसल पूरा मामला मैहर के हरनामपुर का जहा देर शाम व्यापारी के मौत की खबर सुन पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच सुखेंद्र के पुत्र हार्डवेयर के व्यापारी ने देर शाम अपने दुकान के अंदर फांसी लगाई हालांकि फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है वही फोरेंसिक को भी मौके पर बुलाया गया पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है फांसी का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:29:43
Chhata, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा के छाता में बुधवार को वार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसका परिणाम देर शाम घोषित हो गया जिसमें अध्यक्ष सचिव व सयुक्त सचिव पद के बीच कड़ा मुकाबला चला । कुल वोटरों की संख्या 209 थी, जिसमें से 205 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पालीवाल व भगत सिंह जादौन के बीच कड़ा मुकाबला चला चुनाव अधिकारियों के द्वारा नौ राउंड मैं गिनती की गई और देर शाम परिणाम घोषित हुए जिसमें राजेश कुमार पालीवाल छाता बार के अध्यक्ष पद पर विजय हुए वहीं सचिव पद के बीच सुनील कुमार पांडे और अजय चौधरी के बीच मुकाबला चला जिसमें सुनील कुमार पांडे विजई हुए। वही सयुंक्त सचिव पद पर ठाकुर ओमप्रकाश सिंह व ओमप्रकाश माहौर के बीच में कड़ा मुकाबला चला जिसमे ठाकुर ओमप्रकाश सिंह सयुक्त सचिव पर विजयी घोषित हुए विजय हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार पालीवाल ने बताया के सभी भाइयों का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने कहा जूनियर सीनियर अधिवक्ताओं हित में कार्य करेंगे सबसे पहले छाता में बार हॉल नहीं है ,उसको बनवाने का प्रयास किया जाएगा। जो जर्जर टंकी अधिवक्ताओं के बीच खड़ी हुई है उसका भी हल निकाला जाएगा। सचिव पद पर विजई हुए सुनील कुमार पांडे ने बताया की सभी अधिवक्ताओं ने मुझ पर विश्वास किया है, उनके किए गए विश्वास को ईमानदारी से निभाऊंगा युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था का प्रयास करूंगा। वही एडवोकेट अजय सिंह यदुवंशी ने कहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छाता बार में वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ है चुनाव समिति के द्वारा व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराया है, बड़े ही शालीनता और बिना दबाव के सभी मतदाताओं ने मतदान किया है, जो जिम्मेदारी विजय प्रत्याशियों को मिली है ,उनको ढेर सारी शुभकामनाएं। और जिन भाइयों ने संघर्ष किया जो नहीं जीत पाए उनको भी बधाई।
49
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:21:01
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी के पास गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल गाज़ीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव निवासी राहुल बिंद और सोनू राय बाइक से किसी काम से नंदगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी के पास हाइवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक हाईवे पर दूर जा गिरे और तड़पते रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल राहुल बिंद को एम्बुलेंस में चढ़ाया ही जा रहा था कि इसी दौरान हाइवे एम्बुलेंस 1033 भी वहां पहुंच गई। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने राहुल बिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू राय की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह से कट गया है और डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक घर का चिराग बुझा दिया, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ब्रेजा कार की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:19:13
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरा अजूबा बेगम में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नीतू पटेल द्वारा लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, नाली, सड़क और बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। जांच में निर्माण कार्य अवैध पाए जाने पर मौके पर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता सीताराम एवं प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने अवैध रूप से विकसित किए जा रहे हिस्सों को ध्वस्त कर दिया और आगे भी सख्त निगरानी की चेतावनी दी। प्राधिकरण ने आम नागरिकों को आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भवन या भूखंड की खरीद से पहले उसकी मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 18, 2026 18:18:51
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में सकसोहरा रोड स्थित एक स्वर्ण आभूषण दुकान में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। जेवर वापसी को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बदमाशों ने दुकानदार संजय प्रसाद, उनके बेटे और सहयोगी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की। संजय प्रसाद अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और जेवर वापस करने का दबाव बनाने लगे। जब संजय ने जेवर अपनी दुकान का होने से इनकार कर दिया, तब युवक भड़क गए। उन्होंने फोन कर एक दर्जन साथियों को बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से दुकानदार, उनके पुत्र और स्टाफ की जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पीड़ित संजय प्रसाद ने बताया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान के काउंटर पर एक गैस सिलेंडर उठाकर फेंक दिया, जिससे कांच का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और गल्ले में रखे 20 से 25 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। बाइट संजय प्रसाद, पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 18, 2026 18:18:25
Greater Noida, Uttar Pradesh:गलगोटिया विश्वविद्यालय की भारत मंडपम में रोबोट डॉग को लेकर हुए विवाद पर अब सफ़ाई दे रहा है। ZEE से बातचीत में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एन के गौड़ इसे शब्दों का हेर फेर बता रहे हैं। उनके मुताबिक़ रोबोट डॉग की तकनीक चाइना से ख़रीदी गई है। छात्रों के लिए वो अलग अलग जगहों से तकनीक ख़रीदते हैं लेकिन इसको अपना बताकर प्रस्तुत करने के बाद शब्दों के ग़लत चयन की वजह से हुआ। उनका ये भी कहना है कि सबसे ज़्यादा बजट आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के लिए दिए जाने की बात सही है। रजिस्ट्रार ने साफ़ तौर पर कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में पहले ही अपना वक्तव्य जारी कर दिया है और ये तकनीक खरीद कर छात्रों द्वारा इसके आधार पर इससे बेहतर कुछ तैयार करने के लिए कि कोशिश है।
0
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Feb 18, 2026 18:18:14
Amritsar, Punjab:तरनतारन में आप सरपंच की हत्या पर अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया का सरकार पर तीखा हमला\n\nशादी समारोह में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल\n\nपंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री और डीजीपी दें इस्तीफा: मजीठिया\n\nदिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चल सकता बॉर्डर स्टेट पंजाब: बिक्रम मजीठिया\n\nतरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम हत्या के मामले ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी है। यह घटना तरनतारन के सिद्धू फार्म शेरों में उस समय हुई, जब एक शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने चलते विवाह कार्यक्रम के दौरान मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के सिर में गोलियां मार दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर का पीछा करने पर सरपंच के भाई को भी गोली मार दी गई, जो इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।\n\nमजीठिया ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के सरपंच ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।\n\nमजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील बॉर्डर स्टेट है, जिसकी भारत-पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा लगती है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब डीजीपी राजनीतिक रैलियों में व्यस्त रहेंगे, तो कानून-व्यवस्था का हाल और भी बदतर होगा।\n\nअकाली नेता ने इस बात पर गंभीर चिंता जताई कि अब शादी समारोह जैसे खुशी के मौकों पर भी AK-47 और 90 बोर जैसे ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, जो आतंकवाद के दौर से भी ज्यादा खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक नया खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है, जिसमें सेल्फी या शादी समारोह के बहाने अपराधी घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।\n\nमजीठिया ने कहा कि आज पंजाब गैंगवार, फिरौती, टारगेट किलिंग और खुलेआम फायरिंग का केंद्र बन चुका है। जब राज्य में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो यहां निवेश और विकास कैसे आएगा। यही कारण है कि लोग पंजाब छोड़कर पलायन कर रहे हैं। अंत में उन्होंने दोहराया कि पंजाब को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता और मौजूदा हालात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 18:18:09
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जखनिया बाजार में बीती रात चोरों ने ऐसा कहर बरपाया कि सुबह बाजार में हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड पर देशी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे लगी करीब 10 गुमटियों और झुग्गी-झोपड़ी वाले दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह 9 बजे जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। गुटखा, सिगरेट, अंडे, मिठाई और नगदी सहित कई कीमती सामान चोरी हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सैफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने बाजार के व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। अब बड़ा सवाल—क्या पुलिस चोरों तक पहुंच पाएगी?
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 18, 2026 18:17:51
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top