Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

वेल्लोर के मायना कोलाई उत्सव में रथ पलटने का मामला: 27 लोगों के खिलाफ शिकायत

SVShweta Verma
Feb 17, 2026 09:22:49
Noida, Uttar Pradesh
A case has been registered against 27 people in connection with a chariot toppling incident during the Mayana Kollai festival in Vellore district. Late last night, after the Mayana Kollai ritual held on the banks of the Palar River near Katpadi, a temple chariot about 60 feet tall, belonging to Kazhinjur, overturned while being moved from the riverbank to the road. Seven people were seriously injured in the incident. Based on a complaint filed by Kasi, the Village Administrative Officer of North Vellore, police have registered a case under one section against 27 people, including festival committee members and local organisers such as Sridhar and Nirmal Selvakumar. The Vellore North Police are currently investigating the matter.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Feb 17, 2026 11:03:11
Noida, Uttar Pradesh:बीच सड़क पर तीन लड़कियों ने युवक को बीच सड़क पिटाई दी। फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट इलाके में नेशनल हाईवे पर एक युवक को तीन लड़कियों ने बीच सड़क पीट दिया। वायरल वीडियो में लड़कियां लड़के को लाठियों से मारती नजर आ रही हैं, जबकि भीड़ तमाशबीन बनी रही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हंगामा मच गया। एक युवक को तीन लड़कियों ने बीच सड़क घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियां लाठियों से युवक को मार रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। सूत्रों के अनुसार, विवाद छोटी सी बात से शुरू हुआ था। स्थानीय पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंचकर केस दर्ज किया है। आरोपी लड़कियों की तलाश जारी है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 17, 2026 11:02:50
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव स्थित शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में मोबाइल उपयोग को लेकर विवाद गहराता नजर आया। महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल फोन उपयोग करते देख प्रभारी प्राचार्य द्वारा मोबाइल जब्त किए जाने से नाराज छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और प्राचार्य का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि मोबाइल जब्त करने के साथ ही छात्र-छात्राओं के नाम और मोबाइल नंबर विभागाध्यक्षों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिए गए तथा कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए गए। इसे लेकर विद्यार्थियों ने निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी छात्र की व्यक्तिगत जानकारी इस प्रकार सार्वजनिक करना उचित नहीं है और यह उनकी गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन है। इसी मांग को लेकर छात्रों ने नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित नाम और मोबाइल नंबर हटाने की कार्रवाई की। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि नाम और नंबर केवल विभाग प्रमुखों के व्हाट्सएप ग्रुप और कॉलेज की वेबसाइट पर डाले गए थे, जो बाहरी रूप से प्रसारित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की आपत्ति के बाद सभी जानकारी तत्काल डिलीट कर दी गई है। फिलहाल मामले को लेकर छात्र संगठन और कॉलेज प्रबंधन के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 11:02:32
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई।मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन रविवार सुबह किया गया जो जिले में पहली बार संपन्न हुआ। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविक राय और विनीश वर्मा द्वारा उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया था। सफल ऑपरेशन के बाद आज मरीज अपने पैरों पर खड़ा हो गया और चलता हुआ नजर आया।सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी धर्मवीर करीब 2 साल से घुटनों के दर्द से काफी परेशान थे।इसके बाद वहां 12 फरवरी को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में आर्थो विभाग के डॉक्टर विनीश वर्मा और अविक राय के पास पहुंचे डॉक्टर द्वारा जांच की गई और धर्मवीर को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत भर्ती कर सर्जरी का निर्णय लिया गया।रविवार सुबह चिकित्सकों ने टीम के साथ नी रिप्लेसमेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 11:02:30
Lar, Uttar Pradesh:भारत में जमीनी स्तर से ओलंपिक तैयारी को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ओ एन जी सी और एस एस ए आई टी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है इस समझौते के अंतर्गत देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में स्थित कन्हौली गांव में विश्व का पहला ओलंपिक तीरंदाजी हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। उक्त बाते प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव सिंह संस्थापक अध्यक्ष एवं निदेशक संजीव आर्चरी इंस्टीट्यूट ने जानकारी दी है। यह अत्याधुनिक सुविधायो से लैस होगा आवासीय ओलंपिक स्तर का छात्रावास स्पोर्ट्स साइंस केंद्र उच्च प्रदर्शन शक्ति। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तीरंदाजी प्रशिक्षण मैदान उपलब्ध रहेगा। श्री सिंह ने बताया कि संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट श्रीनेत ग्लोबल स्कूल प्रथम वर्ल्ड आर्चरी स्कूल का उद्घाटन और शिलान्यास के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है उम्मीद है कि उनके कर कमलों द्वारा जल्दी सम्पन्न किया जाएगा।
1
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 17, 2026 11:01:59
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर MP के 30 हज़ार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन की राह पर निकल पड़े हैं। आज से प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सभी जिलों में काली पट्टी बांधकर काम कर विरोध जता रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि वो 10000 महीने की नौकरी कर रहे हैं कई कर्मचारी ऐसे हैं जो 20-20 साल से नौकरी करने के बावजूद नियमित नहीं हो पाए। हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगीं। कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह की अगुआई में आज आंदोलन के तहत काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं, हमारी मांगे नहीं मानी तो, आने वाले समय में CM के नाम ज्ञापन देने के बाद आगे हड़ताल में आंदोलन बदलेगा। आपको बताते हैं कि आउटसोर्स कर्मचारी किन मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर हो रहा आंदोलन.. आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना शर्त के संविदा में मर्ज किया जाए आउटसोर्स कर्मचारी के लिए न्यूनतम 21000 वेतन निर्धारित किया जाए रेगुलर कर्मचारियों की तरह शासकीय छुट्टियों की सुविधा दी जाए । 6आउटसोर्स कर्मचारी को भी नियमित भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाए । आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा कराया जावे। ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए बाइट- कोमल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 17, 2026 11:01:37
Hansi, Haryana:हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना नया जिला बनने पर प्रवेश द्वार बनाने की लंबे अरसे से चली आ रही अहीरवाल समाज की मांग आज पूरी राव तुला राम की हरियाणा में बनेगी सबसे ऊंची प्रतिमा नई पहल की शुरुआत के साथ हांसी में सबसे बड़ी उम्र की बुजुर्ग के साथ बीजेपी विधायक विनोद भयाना ने रखी राव तुला राम चौक की शिलान्यास की नींव विधायक विनोद भयाना बोले हरियाणा में सबसे ऊंची प्रतिमा व भव्य होगा राव तुला राम चौक राव तुला राम ने 1857 कि क्रांति के प्रमुख नायक रेवाड़ी और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जबरदस्त किया था विद्रोह हांसी जिले में आज अमर शहीद राजा राव तुलाराम चौक का शिलान्यास किया गया। दिल्ली की ओर से हांसी में प्रवेश द्वार पर बन रही कैंची पर यह चौक बनाया जाएगा। स्वागत गेट निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच 101 वर्षीय अंगूरी देवी ने इसकी नींव रखी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने आधारशिला रखवाई। आपको बता दे कि हांसी में अहीरवाल समाज की लंबे अरसे से चली आ रही यह मांग आज पूरी हुई। हांसी जिले में 1857 के अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा स्थापित करने और चौक का नामकरण करने का शिलान्यास 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा किया गया। हालांकि وہاں स्वागत द्वार के नाम को लेकर विवाद भी सामने आया है। चौक पर अमर शहीद राजा राव तुलाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसमें वे घोड़े पर सवार और हाथ में तलवार लिए वीर मुद्रा में दिखाई देंगे। प्रतिमा के पीछे तिरंगा भी बनाया जाएगा। हांसी विधायक विनोद भयाना ने बताया कि यह प्रतिमा हरियाणा में राजा राव तुलाराम की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। गेट को लेकर चल रहे विवाद पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि शहीदों के नाम पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहीद किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश और 36 बिरादरी के होते हैं, इसलिए सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। यह चौक अहीरवाल समाज और क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग थी। समाज के लोग लगातार इस स्थान पर अमर शहीद राजा राव तुलाराम की प्रतिमा लगाने और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 11:00:43
Noida, Uttar Pradesh:Vishnu Sharma, Jaipur: जयपुर SMS हॉस्पिटल OT में बालक के झुलसने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वप्रेरित प्रसंज्ञान आयोग ने कहा अस्पतालों में ऐसे घटनाक्रम, जो दिल को दहला देते हैं। SMS धनवंतरि ब्लॉक ओटी में सर्जरी के दौरान मशीन में शॉर्ट सर्किट से बच्चा झुलस गया एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व अधीक्षक को निर्देश दिया प्रकरण से संबंधित तथ्यात्मक रिपोर्ट किसी चिकित्सक के माध्यम से भेजने के निर्देश अस्पताल में क्रियाशील व लगे विद्युत उपकरणों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करें भविष्य में इस प्रकृति की घटनायें कारित ना हो। जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त से आयोग के आदेश की पालना करवाने के निर्देश आयोग में मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को रखी गई है
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Feb 17, 2026 11:00:31
New Delhi, Delhi:लगातार डेंगू मलेरिया के केस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से लोगों को शरीर में दर्द, तेज बुखार, आंखों में जलन और अन्य समस्या हो रही है दिल्ली के दक्षिण दिल्ली क्षेत्र की डिस्पेंसरी में मरीज प्रभावित हैं। लगातार दिल्ली के अंदर डेंगू और मलेरिया के केस तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे हाथ-पैरों में दर्द, आंखों में जलन, तेज खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह सब गंदगी के कारण हो रहा है; गंदगी से मच्छर पनपते हैं और मच्छर काटने से डेंगू की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि इन में बुखार, खांसी और जुकाम का तेज असर होता है।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:54:28
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के ताखा ब्लॉक से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर आम जनता सुबह 10 बजे से परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर लाइन में खड़ी इंतजार करती रही, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी विदाई समारोह में व्यस्त नजर आए। बताया जा रहा है कि जिला ग्राम विकास अधिकारी राकेश प्रसाद और अन्य सचिव, सचिव इंद्रपाल सिंह के विदाई समारोह में शामिल थे। यह कार्यक्रम मीटिंग के नाम पर आयोजित किया गया, जो शाम करीब चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान दूर-दराज से आए ग्रामीण—जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे—अपने जरूरी काम के लिए भटकते रहे। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण उनका काम नहीं हो सका और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। अब सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी दफ्तरों में जनता से ज्यादा प्राथमिकता समारोहों को दी जा रही है? फिलहाल ताखा ब्लॉक का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 10:49:35
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी को ‘संपूर्ण स्वच्छ जिला’ बनाने का अभियान शुरू, 28 फरवरी तक चलेगा प्लास्टिक मुक्त अभियान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर से ‘नुक्कड़ नाटक स्वच्छता रथ’ को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा और जिला परिषद सीईओ रवि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। 18 से 28 फरवरी तक दुकानों से प्लास्टिक संग्रह, जुर्माना कार्रवाई, सरकारी परिसरों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई, महासफाई अभियान, बर्तन बैंक की जानकारी, कपड़े-जूट के थैले का वितरण और ‘वेस्ट टू आर्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top