Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

लखनऊ में बस में आग: पीछे टायर के फटने से हादसा, 40 यात्री सुरक्षित

RRRakesh Ranjan
Oct 26, 2025 05:32:16
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ में चलती बस में लगी आग लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर लगी बस में आग पीछे का टायर फटने की वजह से लगी आग 40 यात्री थे बस में सवार दिल्ली से गोंडा जा रही थी बस सभी यात्री बाल बाल बचे
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Oct 28, 2025 09:42:07
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बसेड़ी क्षेत्र के हीरापुरा गांव में एक दंपति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान सत्यवीर और उनकी पत्नी निशा के रूप में हुई है。 थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मौके पर पति-पत्नी के शव एक ही फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार दंपति के साथ उनकी एक वृद्ध मां भी रहती थीं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Oct 28, 2025 09:41:27
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- देवभूमि हिमाचल में भी छठ पूजा की धूम, बिलासपुर जिला के घुमारवीं और श्री नैनादेवी जी में विधि वत रूप से आयोजित की गई छठ पूजा. टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- देवभूमि हिमाचल में छठ पूजा की धूम देखने को मिल रही है. बात करें बिलासपुर जिला की तो घुमारवीं और श्री नैनादेवी जी में विधिवत रूप से छठ पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने घुमारवीं की सीर खड्ड और नैनादेवी के प्राचीन कपाली सरोवर में डुबकी लगाई और आशीर्वाद लिया. गौरतलब है कि बिलासपुर जिला के घुमारवीं शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी परिवारों द्वारा सीर खड्ड के tट पर इस वर्ष भी पारंपरिक छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया यह पर्व सूर्य उपासना और शुद्धता का प्रतीक है जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. वहीं अब देवभूमि हिमाचल में भी इसका आयोजन किया जा रहा है. शक्तिपीठ श्री नैनादेवी में भी विधिवत रूप से छठ पूजा का आयोजन किया गया और पूरे कपाली सरोवर क्षेत्र को रंग-बिरंगे फूलों व गुब्बारों से सजाया गया, जहाँ श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती थी. वहीं सजावट में कलश, केले के पत्ते, दीपों की लड़ियाँ और पारंपरिक रंगोली से पूरा परिसर सजा हुआ है। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों की तैयारी शुरू की, वहीं पुरुष समुदाय भी पूजा सामग्री और व्यवस्था में व्यस्त हैं। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है की छठ पूजा का आरंभ कार्तिक मास की चतुर्थी से होता है और इसका समापन षष्ठी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं और सूर्य देव से परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं। शाम के समय डूबते सूर्य को और भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा इस पर्व का मुख्य आकर्षण है. वहीं घुमारवीं में बसे प्रवासियों के अनुसार इस पर्व ने अब स्थानीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना ली है। कई स्थानीय परिवार भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने लगे हैं। वहीं बीडीसी सदस्य रामलाल चौहान ने बताया कि श्री नैनादेवी क्षेत्र में भी इस बार छठ पूजा का विधि वत रूप से आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए प्रशासन ने भी सहायता की है पूरे कपाली सरोवर को फूलों लाइट से सजाया गया है ताकि हमारे जो बिहार और यूपी के लोग यहां पर रहते हैं बह पूजा का आयोजन विधि वत रूप से कर सके.
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 28, 2025 09:40:41
Jalabaria, West Bengal:মান্থা ঘূর্ণিঝড়ের প্রভাব পড়লো, দক্ষিণ ২৪ পরগনা উপকূলবর্তী এলাকায় দক্ষিণ ২৪ পরগনা গঙ্গাসাগর এবং কাকদ্বীপে ঝোড়ো হাওয়ার সঙ্গে বৃষ্টিপাত শুরু হয়েছে। বিক্ষিপ্ত বৃষ্টি সঙ্গে ঝড়ো হাওয়া এখন সর্বত্র জায়গা বৃষ্টি না হলেও দফায় দফায় উপকূলবর্তী এলাকায় বৃষ্টি শুরু হয়েছে। প্রবল বৃষ্টির ফলে চাষের ক্ষতি হবে বলে স্থানীয় চাষী থেকে শুরু করে স্থানীয় মানুষরা জানাচ্ছেন মূলত দক্ষিণ ২৪ পরগনা উপকূলবর্তী area's সুন্দরবনের একাংশ সবজি চাষ পান চাষ ও ধান চাষ করে থাকেন এখন মরশুম হল ধান চাষের ধান চাষ এই মুহূর্তে জলের প্রয়োজন না থাকলেও এই বৃষ্টিতে অনেকটাই ক্ষতি হতে পারে। সঙ্গে যদি তাহলে ফলন্ত ধান গাছ শুয়ে পড়বে এর ফলে ঝরে যাবে সমস্ত ধান পাশাপাশি শীতকালীন সবজি চাষেও ক্ষতি হতে পারে ফলেই অকাল বৃষ্টি ঝড়ো হাওয়ায় চাষীদের মাথায় হাত অন্যদিকে গভীর সমুদ্রে মাছ ধরতে যাওয়ার নিষেধ করে দিয়েছে প্রশাসন। একদিকে যেমন চলছে মাইকিং অন্যদিকে মৎস্যজীবীরা একে একে ফিরে আসছে। কিনারায়। এই ঘূর্ণিঝড়ের কতটা প্রভাব পড়বে সুন্দরবনের উপকূলবর্তী এলাকায় তার তার চিন্তার ভাঁজ ফেলেছে উপকূলবর্তী এলাকার মানুষদের
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 28, 2025 09:38:54
0
comment0
Report
Oct 28, 2025 09:38:36
Faizabad, Uttar Pradesh:राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने दूसरे दिन की बैठक के पहले बैठक के एजेंडे को लेकर दी जानकारी। 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर के चलेगी बैठक में चर्चा। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष का बयान राम मंदिर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन 25 नवंबर को नहीं हो सकेगा। लगभग 8000 लोग किए गए हैं राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित।अगले दिन से चालू कर सकेंगे परकोटे के मंदिर में दर्शन। राम मंदिर परिसर में सभी जगह पर बिना किसी चेकिंग के दर्शन का निर्णय होगा राम मंदिर ट्रस्ट का। हमारी है प्राथमिकता मंदिर में जो भी हुआ है निर्माण सुगमता से श्रद्धालु उसको देखकर ले सके उसका लाभ। पैराशूट के कपड़े का हो सकता है भगवान राम लला के मंदिर पर लहराने वाला ध्वज।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Oct 28, 2025 09:38:03
Darbhanga, Bihar:स्लग- अलीनगर विधानसभा बीजेपी प्रत्यासी मैथिली ठाकुर गो बैक नारे का वीडियो वायरल, स्थानीयों ने बताया, पुराना वीडियो, विरोधी की साजिश, मैथिली ठाकुर को महिलाये, गले लगा रही तो उनसे बड़े सभी दे रहे आशीर्वाद 50 हजार से अधिक से मैथिली का जीत सुनिश्चित हालांकि, ज़ी मीडिया की पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो पुराना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना उस वक्त की है जब भाजपा ने मैथिली ठाकुर को टिकट दिया था। उस समय कुछ कार्यकर्ता स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे और टिकट घोषणा के बाद आक्रोश में विरोध के नारे लगाए गए थे। बिरौल प्रखंड के शिवनगर घाट गांव के लोगों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा शीर्ष नेतृत्व का फैसला अब हम सब मैथिली ठाकुर के साथ हैं। विरोध की बात खत्म हो चुकी है। कोई मुद्दा नही है हम उन्हें 50 हजार से ज्यादा मतों से जिताने का संकल्प ले चुके हैं। यह वीडियो अब वायरल कर विरोधियों की साजिश है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के पुराने वीडियो को वायरल कर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने भी वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 28, 2025 09:37:32
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में आजादी के क्रांतिकारी बाबा शाहमल के वंशज सुमित तोमर ने किया कमाल, 1700 मीटर तक बिना हाथों के बाइक चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड! बागपत के बिजरोल गांव से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने बागपत ही नहीं, पूरे देश को गर्व से भर दिया है। बागपत के रहने वाले सुमित तोमर ने वो कर दिखाया, जो अब तक सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता था। सुमित ने 1700 मीटर तक बिना हाथों के बाइक चलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उनका नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। नो HAND बाइक चलाकर सुमित ने रिकॉर्ड कायम किया। और इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। यह स्टंट सुमित ने बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर किया, जहां उन्होंने करीब 1.7 किलोमीटर तक बाइक को एक पहिए पर उठाकर दोनों हाथ छोड़ दिए। न संतुलन बिगड़ा, न बाइक रुकी — और इस तरह उन्होंने 1700 मीटर तक बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाने का गिनीज रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्वीडन के एक युवक के नाम था, जिसने 900 मीटर तक बिना हाथों के बाइक चलाई थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम है... और वह भी बागपत के बेटे सुमित तोमर के नाम। सुमित फिलहाल बेंगलुरु में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। देश की सेवा करने के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही बाइक स्टंटिंग का शौक था। उन्होंने लगातार अभ्यास और मेहनत से यह कारनामा किया है। सुमित ने बताया कि उनका सपना है कि लालकिले की परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह स्टंट दोहराएं और देश के युवाओं को प्रेरित करें कि अगर जज्बा हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। सुमित ने बताया कि मैंने यह रिकॉर्ड अपने देश और अपने जिले बागपत के नाम किया है। मैं चाहता हूँ कि हर युवा मेहनत करे और भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा करे। इसके अलावा यह भी जानकारी है कि सुमित बागपत के बिजरोल गांव के रहने वाले हैं। और खास बात ये है कि वो क्रांतिकारी बाबा शहमाल के वंशज हैं जो 1857 की आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था। यानी देशभक्ति और बहादुरी सुमित को विरासत में मिली है। बागपत का ये बेटा आज पूरे देश का गर्व बन गया है। सुमित तोमर ने यह साबित कर दिया कि जुनून और हौसले के आगे दुनिया भी सिर झुकाती है। देश के इस जांबाज़ नौजवान को हमारी तरफ़ से सलाम, क्योंकि उसने भारत का नाम गिनीज रिकॉर्ड में स्वर्ण अक्षरों में लिखवा दिया है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 28, 2025 09:37:12
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर....उत्तर प्रदेश को जल्द मिल सकता है एक नया जिला — कल्याण सिंह नगर। राज्य का यह प्रस्तावित 76वां जिला, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर बनाया जाएगा। वीओ...नया जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया जाएगा। इसमें अलीगढ़ की अतरौली और गंगीरी तहसील तथा बुलंदशहर की डिबाई तहसील शामिल होंगी। यह कदम कल्याण सिंह की जन्मभूमि मढ़ौली गाँव (अतरौली) को केंद्र में रखते हुए उनकी स्मृति को जीवंत करने के लिए उठाया जा रहा है। वीओ...इस प्रस्ताव की पहल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने की थी, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औपचारिक पत्र भेजकर यह मांग रखी थी। राजस्व परिषद ने जिलाधिकारियों से औचित्यपूर्ण रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद मामला कैबिनेट के समक्ष जाएगा। अगर मंजूरी मिलती है, तो कल्याण सिंह नगर 2026 तक अस्तित्व में आ सकता है। बाईट... संजीव रंजन ( जिलाधिकारी अलीगढ़ ) पीटीसी.... मनीष शर्मा
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 28, 2025 09:36:57
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल. अवैध अस्पताल / अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी जारी. अवैध 'अहसान क्लिनिक' के हैरान करने वाले खुलासे के बाद 12 वीं पास 'महबूब के अवैध अल्ट्रा साउंड सेंटर' का खुलासा. सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने महबूब के अवैध वीनस अल्ट्रा साउंड सेंटर पर मारा छापा. सिटी मजिस्ट्रेट को बिना रजिस्ट्रेशन और रेडियोलॉजिस्ट के बगैर अवैध अल्ट्रा साउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करता मिला 12 वीं पास महबूब. रेड के दौरान अल्ट्रा साउंड सेंटर से डॉक्टर को कमीशन के तौर पर दिए जाने वाले नोटो के लिफाफे भी बरामद. अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालक के खिलाफ कार्यवाही में जुटा स्वास्थ्य विभाग. सदर कोतवाली इलाके के वीनस अल्ट्रा साउंड सेंटर का मामला. सुधीर कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संभल
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top