Back
बागपत के सुमित तोमर ने बिना हाथों 1700 मीटर बाइक चला विश्व रिकॉर्ड बना दिया
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 28, 2025 09:37:32
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत में आजादी के क्रांतिकारी बाबा शाहमल के वंशज सुमित तोमर ने किया कमाल, 1700 मीटर तक बिना हाथों के बाइक चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड! बागपत के बिजरोल गांव से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने बागपत ही नहीं, पूरे देश को गर्व से भर दिया है। बागपत के रहने वाले सुमित तोमर ने वो कर दिखाया, जो अब तक सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलता था। सुमित ने 1700 मीटर तक बिना हाथों के बाइक चलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उनका नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। नो HAND बाइक चलाकर सुमित ने रिकॉर्ड कायम किया। और इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। यह स्टंट सुमित ने बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर किया, जहां उन्होंने करीब 1.7 किलोमीटर तक बाइक को एक पहिए पर उठाकर दोनों हाथ छोड़ दिए। न संतुलन बिगड़ा, न बाइक रुकी — और इस तरह उन्होंने 1700 मीटर तक बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाने का गिनीज रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्वीडन के एक युवक के नाम था, जिसने 900 मीटर तक बिना हाथों के बाइक चलाई थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम है... और वह भी बागपत के बेटे सुमित तोमर के नाम। सुमित फिलहाल बेंगलुरु में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। देश की सेवा करने के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही बाइक स्टंटिंग का शौक था। उन्होंने लगातार अभ्यास और मेहनत से यह कारनामा किया है। सुमित ने बताया कि उनका सपना है कि लालकिले की परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह स्टंट दोहराएं और देश के युवाओं को प्रेरित करें कि अगर जज्बा हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। सुमित ने बताया कि मैंने यह रिकॉर्ड अपने देश और अपने जिले बागपत के नाम किया है। मैं चाहता हूँ कि हर युवा मेहनत करे और भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा करे। इसके अलावा यह भी जानकारी है कि सुमित बागपत के बिजरोल गांव के रहने वाले हैं। और खास बात ये है कि वो क्रांतिकारी बाबा शहमाल के वंशज हैं जो 1857 की आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था। यानी देशभक्ति और बहादुरी सुमित को विरासत में मिली है। बागपत का ये बेटा आज पूरे देश का गर्व बन गया है। सुमित तोमर ने यह साबित कर दिया कि जुनून और हौसले के आगे दुनिया भी सिर झुकाती है। देश के इस जांबाज़ नौजवान को हमारी तरफ़ से सलाम, क्योंकि उसने भारत का नाम गिनीज रिकॉर्ड में स्वर्ण अक्षरों में लिखवा दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowOct 28, 2025 12:04:010
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 28, 2025 12:02:280
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 28, 2025 12:02:06Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर बाइक सवार दबंग का कहर जारी, फिल्मी स्टाइल में युवक को पीटा, 20 सेकंड में 15 थप्पड़ों की बरसात, ताबड़तोड़ थप्पड़ से हमला, वीडियो CCTV कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, रामराज थाना क्षेत्र का मामला。
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 28, 2025 12:01:510
Report
MSManish Sharma
FollowOct 28, 2025 12:01:310
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 28, 2025 12:01:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 28, 2025 12:00:510
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 28, 2025 12:00:210
Report
1
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 28, 2025 11:54:09Sambalpur, Odisha:ବାତ୍ୟା ମୋନ୍ଥା ର ପ୍ରଭାବ ଫଳ ଦ୍ୱାରା ସମ୍ବଲପୁର ରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା...
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 28, 2025 11:52:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 28, 2025 11:52:160
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 28, 2025 11:51:390
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 28, 2025 11:51:100
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 28, 2025 11:50:390
Report
