Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Bidar DC ने लापरवाही पर शिकायत दर्ज कराई; जमालपुर स्कूल में 62 बच्चे बीमार
OBOrin Basu
Feb 04, 2026 11:30:35
Noida, Uttar Pradesh
Bidar: DC lodges complaint against those who showed negligence after consuming hot meal, 62 children fell ill after consuming hot meal in a primary school in Jamalpur village of Aurad taluk, Bidar district. 62 children who fell ill after consuming hot meal in a primary school in Jamalpur village of Aurad taluk, Bidar district were admitted to Aurad taluka hospital and were being treated. DC Shilpa Sharma, CEO Girish Badole, MLA Prabhu Chauhan visited the hospital and inquired about the health of the children. Later, DC Shilpa Sharma and CEO Girish Badole visited Jamalpur school, inspected the school kitchen and lodged a complaint against the officials who showed negligence. Out of the 62 children who were undergoing treatment at Aurad taluka hospital, 61 children recovered after treatment, and those who recovered have been sent home. A student was admitted to the district hospital and is being treated. Additionally, an ambulance and health department personnel have been stationed in the village as a precaution, and precautionary measures have been taken, informed Aurad THO Gayatri.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVaibhav Sharma
Feb 16, 2026 07:48:55
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Feb 16, 2026 07:48:35
Almora, Uttarakhand:Almora मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन जिले के 11 ब्लॉकों से मुख्यालय पहुंचीं कार्यकत्रियां सरकार के खिलाफ नारेबाजी, बाजार में निकाला जुलूस मानदेय वृद्धि व सेवानिवृत्ति लाभ प्रमुख मांग बायोमेट्रिक, कटौती और लंबित भुगतान पर जताई नाराजगी मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी अल्मोड़ा के गांधी पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के सभी 11 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां मुख्यालय पहुंचीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकत्रियों ने पूरे बाजार में जुलूस निकालकर अपनी मांगों को दोहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें भारी रोष है। कार्यकत्रियों की प्रमुख मांगों में राज्य सरकार द्वारा मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन वृद्धि का प्रस्ताव भेजना शामिल है। इसके अलावा बिना अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश जारी करने, 300 रुपये मासिक कटौती पर रोक लगाने और 60 वर्ष की आयु पर एकमुश्त धनराशि दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने, केवाईसी और फेस कैप्चर प्रक्रिया को सरल बनाने, मोबाइल रिचार्ज की धनराशि बढ़ाने, खराब मोबाइल उपकरण बदलने तथा भवन किराया बढ़ाकर सीधे खाते में जमा करने की मांग भी उठाई। साथ ही अन्य विभागों के कार्य कराने पर अतिरिक्त मानदेय, सुपरवाइजर पदों पर सीनियरिटी के आधार पर विज्ञप्ति, नंदा गौरा योजना का लाभ और लंबित मातृत्व योजना की धनराशि जारी करने की बात कही। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 16, 2026 07:48:04
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का हाई अलर्ट—घंटों चली सघन तलाशी, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को रविवार को एक धमकीपूर्ण ई-मेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अज्ञात प्रेषक द्वारा भेजे गए ई-मेल में न्यायालय परिसर में विस्फोटक सामग्री लगाए जाने का दावा करते हुए तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने को रोकने की मांग की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात अवधभान सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड, एएसएल टीम और भारी पुलिस बल ने न्यायालय के प्रत्येक कक्ष, चैंबर और परिसर के संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। वहीं साइबर सेल द्वारा ई-मेल के तकनीकी विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि प्रेषक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 16, 2026 07:47:48
Ranchi, Jharkhand:झारखण्ड के कई जिलों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाल के दिनों में इन जंगली हाथियों ने कई बार ग्रामीणों को निशाना बनाया है. कई कोशिशों के बाद भी यह हाथियों का झुंड वन विभाग के काबू में नहीं आ पाया इसीलिए अब एक खास स्ट्रेटजी के तहत इन हाथियों को काबू किया जाएगा. क्योंकि जंगली हाथियों को कंट्रोल करने आ रहा है हाथियों का बॉस झारखंड के चाईबासा, हजारीबाग सहित विभिन्न जिलों में हाथियों के बढ़ते जानलेवा हमलों को रोकने के लिए वन विभाग एक अनोखी रणनीति के तहत काम कर रहा है. इंसानी बस्तियों में तबाही मचा रहे बेलगाम हाथियों को नियंत्रित करने के लिए कर्नाटक से 6 खास प्रशिक्षित कुमकी हाथी बुलाए जा रहे हैं. मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट रवि रंजन ने बताया कि कुमकी हाथी भारत में प्रशिक्षित एशियाई हाथी होते हैं, जिनका उपयोग वन विभाग द्वारा मुख्य रूप से जंगली हाथियों को पकड़ने, उन्हें नियंत्रित करने, और रिहायशी इलाकों में आने वाले हिंसक हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ने के लिए किया जाता है। फारसी में कुमकी का अर्थ सहायक या मददगार होता है, जो मुश्किल स्थिति में शांत रहकर अपना काम करते हैं। और कुमकी हाथियों का प्रशिक्षण इतना बेहतर रहता है कि अन्य हाथी इससे डरते हैं और इस पर हमला नहीं कर सकते इसीलिए उनकी पीठ पर सवार होकर जंगली हाथियों तक पहुंचा जा सकता है ताकि उन्हें डार्ट मार कर कंट्रोल में किया जा सके। बहरहाल हाथियों के आतंक से बचने के लिए वन विभाग ने 6 कुमकी हाथियों को कर्नाटक से झारखंड बुलाया है जिन्हें अलग-अलग जंगलों में रखकर जंगली हाथियों पर कंट्रोल किया जाएगा
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 16, 2026 07:46:09
Dungarpur, Rajasthan:तेज़ रफ्तार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में युवक की मौत | डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में करोली काली घाटी हनुमान मंदिर के पास एक ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | असआई शिशुपाल सिंह के हवाले से जानकारी दी गई कि जाकोल निवासी राजेन्द्र पटेल ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने जीजा राजेश पटेल और एक अन्य साथी भगा पटेल के साथ भुवनेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे | तीनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे | इस दौरान करौली काली घाटी हनुमान मंदिर के पास डूंगरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए राजेश पटेल की बाइक को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी | हादसे में राजेश पटेल के दाहिने पैर और घुटने में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया | हादसे के तुरंत बाद घायल को निजी वाहन से डूंगरपुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया | अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेश पटेल को मृत घोषित कर दिया | मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
0
comment0
Report
SCSandip Chowdhury
Feb 16, 2026 07:45:40
Katwa, West Bengal:গতকাল কাটোয়া স্টেশনে দাঁড়িয়ে থাকা ট্রেনে আগুন লাগার CCTV ফুটেজ এলো জি ২৪ ঘণ্টার হাতে। আগুনে পুড়ে যাওয়া ট্রেনের বগিটিকে সরিয়ে নিয়ে যাওয়া হলো কার সেডে। এবং তথ্য প্রমাণ যাতে নষ্ট না হয় সেই জন্য সেই বগিটিকে ঘিরে রাখা হয়। গতকাল পূর্ব রেলের হাওড়া ডিভিশনের বিভাগীয় রেলওয়ে ম্যানেজার বিশাল কাপুর কাটোয়া স্টেশনরে এসে বলেন, প্রাথমিকভাবে মনে করা হচ্ছে যে এটি শর্ট সার্কিট থেকে হয়েছে না কারণ ট্রেনটিতে ইলেক্ট্রিসিটি বন্ধ করা ছিলো, তাই তদন্ত হলে তবেই বোঝা যাবে যে কিভাবে এই ঘটনা ঘটেছে। সূত্রের খবর আজকে কাটোয়া রেলওয়ে স্টেশনে রাজ্য এবং কেন্দ্রের পক্ষ থেকে দুটি ফরেনসিক দল আসছে তথ্য প্রমাণ সংগ্রহ করতে।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 16, 2026 07:45:18
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा, बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नड़ियादा बड़ा गांव में एक युवक ने पत्नी को कुएं में फेंककर मार डाला। आरोपी पति ने शनिवार की रात को यह घटना अंजाम दी। पत्नी पारी चावड़ा (30) घर पर सो रही थी। देर रात घर पहुंचे पति ने अनबन के चलते मारपीट शुरू दी और गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में पत्नी को घसीटते हुए घर के पास स्थित कुएं पर ले गया। वहां कपड़े से उसकी कमर पर दो बड़े पत्थर बांधे और कुएं में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सुबह आरोपी के पिता ने मृतका के परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव MG हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया और पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
0
comment0
Report
VKVasim Khan
Feb 16, 2026 07:42:44
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026, रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुहम्मदाबाद गोहना शाखा में त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा व शांति के साथ संपन्न हुआ। अव्यक्त फरिश्ता भवन में परमात्मा शिव के स्मरण के साथ शिव ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शांति, सुख, आनंद तथा तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन राजयोगिनी ब्रह्मचारिणी गोमा दीदी जी ने किया। आयोजन सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नगरवासी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 07:42:12
Moradabad, Uttar Pradesh:फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जारी हुआ वारंट। मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया NBW वारंट। ADJ कोर्ट 5 ने जारी किया NBW वारंट। 2017 मैं शादी मैं परफॉर्मेंस करने के एवज लिए थे 14 लाख 50 हजार रुपए। पैसे लेने के बाद भी शादी मैं नहीं की शिरकत। ड्रीम विजन कंपनी के MD पवन वर्मा ने कोर्ट से लगाई थी न्याय की गुहार। कोर्ट के आदेश के बाद भी कोर्ट मैं पेश नहीं हो रही थी अमीषा पटेल। मुरादाबाद की अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को चेक बाउंस मामले में 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे,मामला वर्ष 2017 के एक शादी समारोह से जुड़ा है, जहां अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करने के लिए 11 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे, आरोप है कि रकम लेने के बावजूद अमीषा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं और आयोजक से संपर्क भी नहीं किया. बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं,मुरादाबाद की अतिरिक्त न्यायालय (138 एनआई एक्ट) ने उन्हें चेक बाउंस के मामले में 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे, किन्तु वो उपस्थित नहीं हुई और बयान दर्ज नहीं कराया,मामला ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा से जुड़ा है, जिन्होंने 2017 में अमीषा पटेल और उनके सहयोगियों पर 11 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.. पवन ने बताया कि दिसंबर 2024 में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसमें अमीषा पटेल ने 14 लाख रुपए लौटाने पर सहमति जताई. उन्होंने 6 लाख रुपए नकद और 2 लाख रुपए का चेक (31 दिसंबर 2024 का) दिया, जबकि बाकी रकम बाद में देने का वादा किया. लेकिन जब चेक बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया. इसके बाद पवन ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, मगर अमीषा या उनकी टीम से कोई जवाब नहीं मिला...
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top