Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

ACB ने दारसी, नारसासरोपेटा और सत्तेनापल्लि में छापे मारे; यदाला महेश्वर राव की संपत्ति उजागर

PKPushpender Kumar
Feb 01, 2026 06:33:11
Noida, Uttar Pradesh
ACB carried out searches at Darsi, Narasasraopeta and Sattenapalli. The accused Yadala Maheshwar Rao has several properties registered in his name as well as in the names of his mother, wife, and son. They include 09 house plots, 2 residential flats, and agricultural land measuring Ac.0.89 cents. In addition, movable properties unearthed include cash of about Rs.2.60 lakh, bank balances of about Rs.55,000/-, Gold weighing approx. 729 grams, Silver weighing 9.275 Kgs, one car, 3 motor cycles, and valuable household articles. The accused, Yadala Maheswara Rao, was appointed in the Municipal Administration Department as a Bill Collector on compassionate grounds in 1998 and was posted at Sattenapalli Municipality. He was later promoted to the post of Junior Assistant and served in Nellore, Chilakaluripeta and Narasaraopeta Municipalities. Thereafter, he was promoted to the post of Senior Assistant and worked at Narasaraopeta and Vinukonda Municipalities. Subsequently, he was promoted to the post of Revenue Officer and posted at Vinukonda Municipality. In addition to his duties as Revenue Officer at Vinukonda Municipality, he has also been working as the In-charge Municipal Commissioner of Darsi Municipality, Prakasam District, for the past 3 years.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 01, 2026 07:35:26
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली पिहानी क्षेत्र के जहानी खेड़ा–पिहानी मोड़ स्थित देमलपुर गांव में स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पंप परिसर में रखे सीएनजी सिलेंडर अचानक लीकेज होने लगे। गैस लीकेज होते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई और सभी कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद जहानी खेड़ा के आदिल खान और इमरान खान ने साहस दिखाते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने ऊपर चढ़कर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।सीएनजी गैस लीकेज की वजह से कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।सूचना मिलने पर जहानी खेड़ा चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर को सुरक्षित कराया और लोगों से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही पेट्रोल पंप प्रबंधन को सतर्कता बरतने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
Amit KumarAmit Kumar
Feb 01, 2026 07:35:06
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल पहुंचे पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने नगर पंचायत बरनाहल के विकास कार्यों के लोकार्पण किया एवं समाजवादी पार्टी पर जमकर निशान सादा, पर्यटन एवं संस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया वहीं सपा पर जमकर बरसे उन्होंने कहा सपा सरकार में आए दिनलूट अपहरण जैसी घटनाएं आम थी एक करोड़ 65 लख रुपए का गौशाला 40 लाख का नगर सुंदरीकर 145 स्ट्रीट लाइट 40 लाख रुपए का सीसी मार्ग दोनों तरफ नाला 15 लाख रुपए से स्वागत द्वार बनाए गए लोकार्पण के बाद कैंप कार्यालय पर संबोधन के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयसिंह ने कहा कि सपा के शासनकाल में लोग डर के साए में जीते थे 2012 में 2017 तक यूपी में गुंडागर्दी होती थी जमीनों पर कब्जा महिलाओं के साथ आए दिन घटनाएं होती रहती थी लेकिन अब यूपी की अलग पहचान बन चुकी है वहीं उन्होंने कहा कि बरनाहल गांव को नगर पंचायत बनाने में योगेंद्र गुप्ता का योगदान रहा जिन्होंने नगर पंचायत बनने के लिए अथक प्रयास किया था जिसके साथ ही भाजपा सरकार में नगर पंचायत , जनपद से लेकर पूरी यूपी में भरपूर विकास कार्य कराए जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश को अलग पहचान मिल रही है चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया है कि नगर पंचायत को शहर जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे अब लोगों को शहर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 07:33:35
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 07:31:39
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 01, 2026 07:31:23
Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, खबर की लोकेशन प्रतापगढ़, नगर परिषद परिसर में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देख रहे हैं। बजट से क्षेत्र के लंबे समय से लंबित निम्बाहेड़ा से दाहोद तक प्रस्तावित फोरलेन हाइवे को लेकर एक बार फिर उम्मीदें जगी हैं। घोषणाओं और शिलान्यास के बावजूद निम्बाहेड़ा-दारोद फोरलेन हाइवे अब तक कागजों से आगे नहीं बढ़ सका है। वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर इस मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बाद न तो सर्वे शुरू हुआ और न ही निर्माण को लेकर कोई औपचारिक निर्णय सामने आया। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों में निराशा बनी हुई है। निम्बाहेड़ा-बांसवाड़ा वाया प्रतापगढ़ मार्ग की कुल लंबाई करीब 162 किलोमीटर है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर लगातार हादसे होते रहे हैं। क्षेत्र में अब तक किसी भी फोरलेन हाइवे की कनेक्टिविटी नहीं होने से आवागमन के साथ-साथ विकास की गति भी प्रभावित हो रही है। 4 जुलाई 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रतापगढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में 5600 करोड़ रुपये की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इसी कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा से दाहोद तक फोरलेन सड़क की घोषणा की गई थी, जिसे एनएच-56 आधारित मार्ग बताया गया। इस परियोजना के जरिए चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और दाहोद के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की बात कही गई थी। हालांकि घोषणा के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले की गई इस घोषणा के बाद न तो किसी स्तर पर सर्वे की प्रक्रिया शुरू हुई और न ही स्वीकृति से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक हुई। इस मार्ग को लेकर सांसद सीपी जोशी ने भी लगातार प्रयास किए हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात कर निम्बाहेड़ा-बांसवाड़ा (प्रतापगढ़ वाया) सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर करने और इसे फोरलेन में परिवर्तित करने की मांग दोहराई थी। माना गया कि इससे हादसों में कमी आएगी और यातायात सुगम होगा, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। अब एक बार फिर केंद्रीय बजट से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इस बार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि इस फोरलेन हाइवे को लेकर वास्तविक प्रावधान किया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले को अब तक न तो रेल लाइन मिल सकी है और न ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी। यदि निम्बाहेड़ा से दाहोद तक फोरलेन हाइवे बनता है तो इससे उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जिले में एक भी फोरलेन हाइवे नहीं होने के कारण लोगों को बेहतर सड़कों के लिए मध्यप्रदेश और गुजरात का रुख करना पड़ता है। ऐसे में आज नगर परिषद में बजट देखते हुए मंत्री हेमंत मीणा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे क्षेत्र की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार का बजट निम्बाहेड़ा-दाहोद फोरलेन हाइवे को केवल घोषणा से आगे ले जा पाएगा या नहीं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 07:30:49
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी लक्ष्मणगढ़ मे हुआ भव्य स्वागत महिलाओं ने सम्मान किया एंकर इन्ट्रो- भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का देर रात को लक्ष्मणगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी आज जयपुर से सालासर बालाजी के दर्शन करने जाते समय लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में अनेक स्थानों पर माला साफा व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान व स्वागत किया गया। लक्ष्मणगढ़ के नेशनल हाईवे 52 पर तिरूपति होटल पर भाजपा नेता मनोज शर्मा व अलका शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्मणगढ़ सालासर तिराहे पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं व सर्वसमाज के जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया गया। वही खेड़ी बस स्टैंड के पास भाजपा नेता भवानी सिंह खेड़ी के नेतृत्व में भाजपा नेता व समाज के लोगों ने माला साफा व फुल बरसा कर स्वागत किया गया।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 01, 2026 07:30:21
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के प्रतिबंधित सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बार फिर अवैध रेत भंडारण और परिवहन का बड़ा मामला सामने आया है.खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध के बावजूद यहां खुलेआम रेत का खेल चल रहा था.हालांकि कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने अब कार्रवाई की है, लेकिन अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप भी लगातार उठ रहे हैं.यह पूरा इलाका सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में आता है, जहां रेत खनन और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है.इसके बावजूद यहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था.कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 6 अवैध रेत स्टॉक जब्त किए हैं. और कुल मिलाकर लगभग 150 घन मीटर रेत जप्त की गई है.स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे अवैध कारोबार में संबंधित विभागों के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनकी मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा था. इससे पहले भी इसी क्षेत्र से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य ने खुले तौर पर एक पुलिस अधिकारी पर पैसे के लेन-देन का आरोप लगाया था.ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है.ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रतिबंधित सोन घड़ियाल क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत कारोबार पर वाकई पूरी तरह लगाम लग पाएगी,या फिर कार्रवाई केवल दिखावे तक ही सीमित रहेगी?फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप जरूर मचा है,लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिलीभगत करने वालों पर भी कार्रवाई होगी?हम इस पूरे मामले पर नज़र बनाए रखेंगे।
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 07:28:33
Pachawar, Uttar Pradesh:शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ शातिर महिला ने सरेआम दिन में घर का दरवाजा खोलकर चोरी को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंगाली घाट चौकी सप्तऋषि नगर जनरल गंज की घटना मथुरा। थाना कोतवाली चौकी बंगाली घाट के अंतर्गत सप्तऋषि नगर जनरल गंज में एक शातिर महिला ने बच्चे के साथ मिलकर कल दिनांक 30.1.26 को सरेआम दोपहर के एक घर की कुंडी खोलकर खूंटी पर रखी पेंट चुरा ली जिसमें ₹4500 के अलावा पर्स में रखे ₹ 300 ( कुल ₹4800), आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे पीड़ित सुनील सारस्वत पुत्र दीपचंद सारस्वत ने निवासी सप्तऋषि नगर जनरल गंज ने बताया कि कल वो दोपहर में छत पर धूप में बैठे थे । जब वो दोपहर 3 नीचे उतरकर आये तो उनकी खूंटी पर टंगी पेंट गायब थी। ढूंढने पर पेंट नहीं मिली तो उनको कुछ शक हुआ। पड़ोसी शुभम बंसल ने उनको बताया कि एक भिक्षुक जैसी महिला काफी देर तक उनकै दरवाजे पर खड़ी रही और बाद में वो घर के अंदर घुसकर बाहर आ गयी। घटना की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुई है
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 07:28:09
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जिला अस्पताल का सदर विधायक ने किया औचक निरीक्षण, जिला पुरुष अस्पताल में विधायक की औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, मरीजों के हाथ में बाहर की दवाइयों के पर्चे देखकर नाराज हुए विधायक, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने डॉक्टरों और फार्मासिस्ट को दी कड़ी चेतावनी, बोले विधायक सरकारी अस्पताल को प्राइवेट मेडिकल स्टोर मत बनाइए, निरीक्षण के दौरान वार्डो में मिली अव्यवस्था, अल्ट्रासाउंड डॉक्टर मिले नदारत, हेल्थ एटीएम पर भी कर्मचारी मिले नजारत और इमरजेंसी गेट बंद होने पर विधायक ने लगाई फटकार, उन्होंने कहा की लापरवाह डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी, सदर विधायक के करीब 2 घंटे चले इस निरीक्षण में व्यवस्थाओं का मिला अम्बार, जालौन के जिला पुरुष अस्पताल उरई का मामला। बाइट:- गौरीशंकर वर्मा--सदर विधायक, उरई
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 01, 2026 07:21:54
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी पुलिया नंबर 9 की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे एक अज्ञात शख्स की लाश पडी मिली। लाश को देखकर रेल कर्मियों में हडकंप मच गया, सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान कराई लेकिन कोई नहीं बता Sका कि ये लाश किसकी है। आशंका जताई जा रही है किसी ने युवक की हत्या कर लाश फेंक फरार हो गये, क्योंकि मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं और लाश के आसपास खाने पीने की सामग्री और शराब का पाउच के अलावा आधार कार्ड मिला है, जिसमें लिखा है जगभान निवासी तालबेहट जिला ललितपुर, इसके आधार पर पुलिस मृतक के परिजनों के संपर्क करने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण का पता चल सकेगा और इस पूरे मामले की जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Feb 01, 2026 07:21:24
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top