Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddh NagarGautam Buddh Nagar

ग्रेटर नोएडा के ढाबे पर रोटी में थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Sept 08, 2024 03:20:52
Greater Noida, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम ढाबे पर काम करने वाले युवक का रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूक रहा है। ग्राहकों द्वारा बनाया गया यह वीडियो तेजी से फैल गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। जांच जारी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 13, 2025 02:35:16
Sikar, Rajasthan:स्वर्णिम राजस्थान प्रोग्राम सीकर 3 अवॉर्ड हासिल करने वाले का नाम शिवदयाल सिंह बगड़िया (हॉकी के सीकर में जनक) सीकर जिले में हॉकी के खिलाड़ियों की फौज तैयार करने वाले शिवदयाल सिंह बगड़िया ने 200 से अधिक राष्ट्रीय खिलाफ तैयार किए है।। सीकर जिले के बावड़ी में हॉकी के जनक माने जाने वाले पूर्व हॉकी कोच शिवदयाल सिंह बगड़िया का जन्म 19 मई 1949 मलिकपुर ग्राम पंचायत की ढाणी बेरो वाली में हुआ। इन्होंने वर्ष 1985 में पटियाला के नेताजी सुभाष चन्द्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से कोच इन डिप्लोमा का 10 महिने का कोर्स किया इसके तुरंत बाद ही बावड़ी में पोस्टेड होने पर वर्ष 1986 में हॉकी की शुरुआत की। स्कूली समय से ही शिवदयाल सिंह को हॉकी खेल से लगाव था जिन्होंने वर्ष 1967 में रींगस की हायर सेकेण्डरी स्कूल में 10 कक्षा में अध्ययन करते हुए हॉकी की टीम बनाकर खेलना शुरू कर दिया था। पूर्व हॉकी कोच शिवदयाल सिंह बगड़िया को वर्ष 2000 में राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2001 में राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया। राष्ट्रीय खेल हॉकी की बावड़ी में वर्ष 1986-87 में शिवदयाल सिंह बगड़िया ने की थी शुरुआत, अब तक हजारों खिलाड़ी तराश चुके, सीकर जिले के बावड़ी में राष्ट्रीय खेल हॉकी की शुरुआत करने वाले सेवानिवृत्त पूर्व हॉकी कोच शिवदयाल सिंह बगड़िया ने बताया कि वर्ष 1986-87 में 30 बच्चों से शुरुआत की थी आज कारवां इतना बढ़ गया कि देश में हर जगह बावड़ी के हॉकी खिलाड़ी देखे जा सकते हैं। वर्ष 2006 में बावड़ी में सांई सेंटर खोला गया जिससे खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिलने लगी। वर्ष 2009 में हॉकी कोच शिवदयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद सांई सेंटर का रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने के कारण सरकार द्वारा वर्ष 2012-13 में सांई सेंटर बंद कर दिया गया। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व कोच बगड़िया ने अपने प्रयासों से वर्ष 2015 में फिर से सांई सेंटर चालू करवाया। अब वर्तमान में बावड़ी में खेलों इंडिया सेंटर संचालित हो रहा है। हॉकी के जनक कहे जाने वाले 77 वर्षीय शिवदयाल सिंह बगड़िया आज भी हॉकी खिलाड़ियों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते हैं।  इन्हीं के मार्गदर्शन के चलते वर्ष 1986 से वर्ष 2024 तक 2041 राज्य स्तरीय खिलाड़ी और करीब 200 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो चुके।
1
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 13, 2025 02:35:04
Sikar, Rajasthan:स्वर्णिम राजस्थान प्रोग्राम सीकर अवॉर्ड हासिल करने वाले का नाम 2 बी एल मील 1659 रक्तदान कर चुके रक्तदान का रेकॉर्डवीर बी एल मील...अब तक कर चुके 159 बार रक्तदान अंगदान,देहदान और रक्तदान के लिए रोज कर रहे हैं युवाओं को प्रेरित सीकर. रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इन प​​क्तियों को जीवन का ध्येय वाक्य मानने वाले ब्लड मशीन के नाम से प्रसिद्ध एक रक्तदाता ने अब युवाओं को रक्तदान के प्रति और जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है। केशर नगर, कोलीड़ा निवासी , यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज और सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक रक्त, अंगदान और देहदान मोटीवेटर बी एल मील अब तक 159 बार रक्तदान कर चुके हैं। पिछले एक साल में 25 बार रक्तदान कर एक एतिहासिक रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। ....खास बातचीत में मील ने बताया कि बात 1995 की है। उस समय सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की रक्त के अभाव में मौत हो गई थी। इस दौरान मन मे जगी टीस से रक्तदान की मुहिम चलाकर शेखावाटी क्षेत्र को ब्लड रिवर के नाम से प्रसिद्धि दिलवाने का संकल्प लिया था। अकेला व्यक्ति इतिहास बदल सकता की कहावत को चरितार्थ करते हुए गत 30 वर्ष पूर्व एक मुहिम की शुरुआत की थी। उस समय जहां अस्पताल में भर्ती रोगी के लिए चिकित्सकों की ओर से रक्त की मांग करने पर मिलने आए हुए परिजन वॉर्ड छोड़कर चले जाते थे। वहीं आज किसी अनजान के लिए भी युवा रक्तदान के लिए हर वक़्त तैयार रहते हैं... यह संभव हुआ श्री मील के जागररूकता अभियानों के दम से। मील ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के सानिध्य में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान, राजस्थान ब्लड डोनर के साथ जुड़कर 680 से अधिक स्थानों पर रक्तदान ​शिविर आयोजित कर 170000 से ज्यादा ब्लड यूनिट डोनेट करवा चुके है। जरुरतमंद रोगियों के लिए जरूरत के समय 80 हजार से ज्यादा यूनिट दिलवा भी चुके हैं |रक्तदान, प्लाज्मा, प्लेटलेट, वृक्षारोपण, पीसीपीएनडीटी एक्ट, बेटी बचाओ , युवा एवं ग्रामीण विकास और अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान सहित अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर कई बार राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। 25 वर्ष पूर्व परिजनों की स्मृति में की थी रक्तदान शिविर की शुरुआत, आज क्षेत्र में 80 प्रतिशत रक्तदान शिविर लगते हैं परिजनों की स्मृति में रक्त, अंगदान और देहदान मोटीवेटर बी एल मील ने 20 वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के निर्देशन में परिजनों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करने की मुहिम शुरू की थी... वही मुहिम आज एक अभियान का रूप ले चुकी है | आज क्षेत्र में 80% से अधिक रक्तदान शिविर अपने परिजनों की स्मृति में ही आयोजित होते हैं | बर्थडे ब्लड डोनेशन ड्राइव" अभियान की इस वर्ष की है शुरुआत रक्त मोटीवेटर बी एल मील ने इस वर्ष अपनी बेटी दीपिका चौधरी के जन्मदिन पर "बर्थडे ब्लड डोनेशन ड्राइव" अभियान की शुरुआत की है जिसमें हरेक रक्तदाता अपने जीवन के किसी एक जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना है | अब तक 35 से ज्यादा रक्तदान शिविर इस मुहिम के तहत आयोजित किया जा चुके हैं और आगामी 2 साल में यह शुरुआत निश्चित रूप से एक अभियान का रूप ले लेगा | ग्रुप बनाकर युवाओं को किया प्रेरित, 25 से ज्यादा रक्तदाता 50 बार से अधिक तथा 250 से ज्यादा लोग कर चुके हैं ।।इनके सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर सीकर के अलावा राजस्थान अनेक जिलों, दिल्ली एवं अन्य राज्य के 3000 से ज्यादा रेगुलर ब्लड डोनर जुड़े हुए जो रक्तदान शिविरों के अलावा जरूरत के समय 24 घंटे रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं | ग्रुप में 25 से ज्यादा एसे रक्तदाता है जो 50 से अधिक बार तथा 250 से ज्यादा नियमित रक्त दाता तो एसे जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से 20 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं |- कोरोना काल में गंभीर रोगियों की जान बचाने के लिए की थी 336 यूनिट प्लाज्मा डोनेट 132 लोगों का सामूहिक देहदान कर बना चुके हैं विश्व रिकॉर्ड गत 17 अगस्त 2023 को मात्र 1 घंटे में 132 लोगों को मोटिवेट कर अंगदान व देहदान की घोषणा करवाकर एक विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया था l
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 13, 2025 02:33:58
Jalabaria, West Bengal:*টানা বৃষ্টির জেরে জলমগ্ন ও নদী জোয়ারের জলে, সমস্যায় পড়েছেন দুর্গোৎসব কমিটিগুলি* 130925ZG_DH_KAKDDWIP নকিব উদ্দিন গাজী টানা বৃষ্টির জেরে জলমগ্ন হয়ে পড়েছে কাকদ্বীপ মহকুমার বিস্তীর্ণ এলাকা। বিশেষত মাঠ গুলিতে এখন জল জমে রয়েছে। তাই সমস্যায় পড়েছেন দুর্গোৎসব কমিটি গুলি। কারণ এই এলাকার বেশিরভাগ পূজা মণ্ডপ গুলি ফাঁকা মাঠে বা ধান জমিতে তৈরি করা হয়। এই জায়গা গুলিতে এখন জল জমে থাকার কারণে মণ্ডপ তৈরির কাজ বন্ধ রাখতে হয়েছে। এদিকে পূর্ণিমার কোটাল থাকার কারণে নদী সংলগ্ন মাঠ গুলিতেও জল উঠেছে। যে কারণে মণ্ডপ তৈরি করার ক্ষেত্রে কাকদ্বীপ এলাকার বেশ কয়েকটি বড় দুর্গোৎসব কমিটি সমস্যায় পড়েছেন। চতুর্থীর আগে কিভাবে মণ্ডপের কাজ শেষ করবেন, তা নিয়েও চিন্তিত হয়ে পড়েছেন ডেকোরেটারের কর্মীরা। কাকদ্বীপ ইয়ং ফাইটার্স ক্লাবের সম্পাদক অশোক মিশ্র বলেন, "প্রাকৃতিক দুর্যোগের কারণে এ বছর পুজোর বাজেট অনেকটাই বেড়ে যাবে। কারণ এখন মণ্ডপের কাজ সম্পূর্ণ করতে হলে, অনেক বেশি কর্মীকে কাজে লাগাতে হবে। দিন ও রাত করে তাঁদের কাজ করাতে হবে। তবেই কাজ শেষ করা সম্ভব হবে। এদিকে চতুর্থীর দিন পুজোর উদ্বোধন রয়েছে। এখনও বাঁশ বাঁধার কাজই সম্পূর্ণ হয়নি। এরপর মণ্ডপে কাপড় লাগানোর কাজ শুরু হবে।" কাকদ্বীপ কালনাঙ্গিনী নদীর জল খাল দিয়ে ঢুকে পড়ছে পুজোর মাঠগুলোতে। নিকাশি ব্যবস্থা সমস্যা থাকার কারণে এবং জমি অনেক নিচু সবমিলিয়ে দুর্ভোগে পড়তে হচ্ছে পুজো কমিটি দের।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 13, 2025 02:33:49
Sikar, Rajasthan:स्वर्णिम राजस्थान प्रोग्राम सीकर 1 अवॉर्ड हासिल करने वाले का नाम श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी सीकर अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान श्री श्याम मंदिर कमेटी जन कल्याण हेतु हर वर्ष खर्च करती है करोड़ों रुपए जन कल्याण हेतु सहयोग में अग्रणी रही है श्री श्याम मंदिर कमेटी एंकर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र खाटूश्यामजी मंदिर की श्री श्याम मंदिर कमेटी भक्तों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए तमाम व्यवस्थाओं को अंजाम दे रही रही जिससे भक्तगण सुगमता से बाबा श्याम के दर्शन करते है। श्री श्याम मंदिर कमेटी श्री श्याम बाबा के मंदिर की तमाम व्यवस्था संभालती है तो खाटू कस्बे सहित समाजसेवा के कार्य में भी अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा हर वर्ष जन कल्याण हेतु करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा कोरोना जेसी विकराल आपदा हो या चिकित्सा की रोजमर्रा की जरूरत हो हर क्षेत्र में सहयोग करने में पूर्णतया तत्पर रहती है जिसका उदाहरण यह है कि सीकर जिले में जितने भी टीबी रोगी है सभी रोगियों को हर महीने पोषण सामग्री के किट श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं जिनकी सालाना लागत डेढ़ से दो करोड़ रुपए आएगी साथ ही खाटू श्याम जी के उप जिला अस्पताल को गोद ले रखा है जिसमें श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा आवश्यक मेडिकल सामग्री स्टेशनरी बेड एयर कंडीशनर और अन्य प्रकार की सामग्री समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाती है साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा धरातल पर कार्य करते हुए खाटू श्याम जी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन का पुनर्निर्माण करने का भी जिम्मा उठा रखा है इसमें पुराने भवन को तोड़कर मंदिर कमेटी द्वारा नए भवन का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा जिसकी लागत लगभग छह करोड़ रुपए आएगी और साथ में वेद शास्त्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिन विद्यालयों में वेद शास्त्र की पढ़ाई करवाई जा रही है वहां पर आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान किया जाता है जिससे सनातन धर्म और संस्कृति का विकास हो सके आर्थिक रूप से कमजोर पढ़ने वाले बच्चों को अठारह लाख बानवे हजार चार सो अस्सी रुपये की सहायता प्रदान की जाती है और खेल जगत मैं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए चोदह लाख पचास हजार रूपये का सहयोग किया गया है श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा पेयजल की व्यवस्था हेतु जगह-जगह पर बोरिंग का निर्माण करवाया जा रहा है और साथ में ही क्षेत्र में अगर कहीं पानी की कीमत है तो वहां पर श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा करीबन दस नए बोरवेल करवाया गए है गो रक्षा हेतु श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा एक गौशाला संचालित की जा रही है और साथ में ही आसपास के क्षेत्र की गौशाला में आर्थिक और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है इस वर्ष गोशाला सहयोग हेतु सतहत्तर लाख छियानवे हजार दो सो चोरासी मंदिर कमेटी द्वारा गौशालाएं में खर्च किए गए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्यों को लड़कियों की शादी हेतु करीबन अठावन लाख चौरानबे हजार तीन सो पांच रुपये का सहयोग इस वर्ष किया गया जिससे लड़कियों की शादी करने में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को, काफी हद तक मदद मिलती है दूसरी श्याम मंदिर कमेटी ने सफाई व्यवस्था मे सहयोग हेतु अलग से कर्मचारी लगा रखे हैं जो नगर पालिका केकर्मचारीयो के अलावा आसपास के क्षेत्र में सफाई का कार्य करते हैं जिसमे सालाना खर्चा एक करोड़ तीन लाख दो हज़ार आठ सौ पैंतीस रुपए खर्च हुए हिंदू धार्मिक स्थलों में सांस्कृतिक और '' । धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन होते वार्षिक रूप से तैंतालीस लाख पंचानबे हजार आठ सो पैसठ रुपए रुपए का सहयोग किया गया फाल्गुन मेले पर लगभग दस करोड़ पैंतीस लाख अठासी हज़ार आठ सौ नब्बे रुपये व्यवस्था मे खर्च किए गये इस प्रकार .करोड़ों रुपए हर वर्षमंदिर कमेटी द्वाराजनकल्याण हेतु खर्च किए जाते हैं
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Sept 13, 2025 02:30:51
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद के कम्पिल में पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी घायल अंतर्जनपदीय गैंगस्टर अपराधी तोताराम पुलिस की हिरासत में फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। एसओजी और कपिल थाना पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जानकारी के अनुसार पुलिस कम्पिल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। अपराधी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार घायल बदमाश पर फर्रुखाबाद समेत आसपास के जनपदों में 25 से अधिक गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी। मुठभेड़ में घायल अपराधी को पुलिस ने तत्काल राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश का आपराधिक नेटवर्क खंगाला जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। बाइट-- संजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस का कहना है कि नियमित चेकिंग और सख्ती के चलते अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। फर्रुखाबाद पुलिस ने इस सफलता को कानून-व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि बताया है। अभियुक्त तोताराम उर्फ तोता उपरोक्त का अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 305/06 धारा 323/324/504/507 भा0द0वि0 2. मु0अ0सं0 165/12 धारा 307/504/506 भा0द0वि0 3. मु0अ0सं0 28/15 धारा 147/148/149/307/379/411 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट 4. मु0अ0सं0 155/15 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कम्पिल 5. मु0अ0सं0 62/16 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कम्पिल 6. मु0अ0सं0 284/16 धारा 147/148/149/307/332/353/323/504/506 भा0द0वि0 व सीएलए एक्ट 7. मु0अ0सं0 285/16 धारा 147/148/149/307/332/504/506 भा0द0वि0 8. मु0अ0सं0 286/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल 9. मु0अ0सं0 130/17 धारा 307/504/506 भा0द0वि0 10. मु0अ0सं0 133/17 धारा 2/3 गुण्डा अधि0 11. मु0अ0सं0 124/19 धारा 147/435/504/506 भा0द0वि0 12. मु0अ0सं0 82/20 धारा 110जी द.प्र.सं. थाना कम्पिल दि0 04.09.20 13. मु0अ0सं0 65/21 धारा 110जी द.प्र.सं. थाना कम्पिल दि0 08.04.22 14. मु0अ0सं0 186/21 धारा 147/148/149/307/332/353 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट 15. मु0अ0सं0 76/22 धारा 2/3 गुण्डा अधिनियम थाना कम्पिल 16. मु0अ0सं0 234/23 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल 17. निवारक कार्यवाही 03/2024 धारा 110जी सीआरपीसी थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद 18. मु0अ0सं0 20/2024 धारा 147/452/323/504/506 भा0द0वि0 19. मु0अ0सं0 59/2024 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट थाना पटियाली जनपद कासगंज 20. मु0अ0स0 49/25 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट 21. मु0अ0स0 149/25 धारा 109(1)बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Sept 13, 2025 02:30:31
Bihar:समस्तीपुर में चलते बाइक में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा बाइक चालक । स्थानीय लोगों ने बुझाई आग एंकर :समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अचानक एक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 8-9 बजे मोहल्ले का एक युवक अपने काम से लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। आग लगते ही युवक किसी तरह बाइक छोड़कर सुरक्षित दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं बाइक धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पास के खाली जमीन में जमा वर्षा के पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना अचानक हुई, जिससे सभी दहशत में आ गए थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
0
comment0
Report
SMSamruddhi M Kolhe
Sept 13, 2025 02:30:09
Karjat, Maharashtra:* * * * * * * * *रायगड ब्रेकिंग* शासकीय कार्यक्रमात राजकीय नेतेमंडळींची हजेरी.. मुख्यमंत्री समृध्द पंचायत राज अभियानातआमदारांचे पुतणे करू लागले शासनाला मार्गदर्शन राष्ट्रवादीकडून शासकीय नियमांच उल्लंघन झाल्याचा आरोप Anchor - मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान कार्यक्रम सध्या सर्वत्र सुरू आहे.या अभियानाची तालुका स्तरीय कार्यक्षाला काल कर्जत मध्ये पार पडली. मात्र या कार्यशाळेत स्थानिक आमदार महेंद्र थोरवे यांना निमंत्रण असताना या कार्यक्रमात मात्र आमदारांचे पुतणे प्रसाद थोरवे यांनी हजेरी लावत शासनाला मार्गदर्शन केले. यावरून अजित दादांच्या राष्ट्रवादी ने आक्षेप घेतला असून राष्ट्रवादी काँग्रेसचे नेते सुधाकर परशुराम घारे यांनी ही शासनाच्या नियमांची पायमल्ली असल्याचं आरोप केला आहे.त्यामुळे कर्जत मध्ये पुन्हा शिंदेंची शिवसेना विरुद्ध अजित दादांची राष्ट्रवादी वाद उफाळून येण्याची शक्यता आहे.
0
comment0
Report
KSKumar Shashivardhan
Sept 13, 2025 02:17:07
Noida, Uttar Pradesh:झांसी, उत्तर प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत एक दर्जन लोगों को 2013 के विरोध प्रदर्शन मामले में झांसी की अदालत ने दोषी ठहराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया, "2013 में हमने प्रशासन से अनुमति लेकर धरना प्रदर्शन किया था जिसमें बहुत सारे लोग गए थे। हम अनुमति से वहां बैठे थे। हम लोगों पर मुकदमा लगा दिया गया। कोई गवाह नहीं था जिससे लगा कि हमें सजा होगी। लेकिन आज झांसी में न्यायालय से एक धारा में 2 साल की और दूसरी धारा में 6 महीने की सजा हुई है। हमारा प्रदर्शन बिजली के लिए था, अनुमति से बैठने के बाद हमें सजा कर दी गई। 13 लोगों को 2.5 साल की सजा सुनाई गई है। हमें अपील का मौका मिला है। हम प्रयास करेंगे कि न्याय मिले।" byte- पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य
6
comment0
Report
KJKamran Jalili
Sept 13, 2025 02:16:30
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी जयंत कुमार सिंह को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया।आरोपी को सारनाथ थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद हुआ।आरोपी गाजीपुर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने औड़िहार के पास रोडवेज बस रोककर दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एमबीबीएस पास छात्र है और मेडिकल की मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था। शिलांग (मेघालय) में भी उसका मकान है। सूत्रों का कहना है कि वह किसी गैंग से जुड़कर बड़ी वारदात की तैयारी में था। जब आरोपी को बोकारो लाया गया तो उसके पिता भी मौजूद थे। पिता ने मंत्री जी को फोन कर रोते हुए कहा— *"माननीय मंत्री जी, मेरे बेटे से बहुत बड़ी गलती हो गई… वह गलत संगत में पड़ गया था। अगर जेल चला जाएगा तो उसका करियर बर्बाद हो जाएगा।"* इन भावुक शब्दों को सुनकर डॉ. इरफान अंसारी का दिल पसीज गया। मंत्री जी ने कहा— *"भाई, पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दो। अपने माता-पिता के दर्द को समझो और जीवन में आगे बढ़ो। मैं तुम्हें माफ करता हूँ।"* जिस युवक ने एक दिन पहले उन्हें मौत की धमकी दी थी, उसी को डॉ. अंसारी ने माफ कर दिया। यह कदम केवल एक मंत्री का नहीं बल्कि एक पिता की तरह मार्गदर्शन करने वाले इंसान का उदाहरण है।उनके इस फैसले से आरोपी की रिहाई का रास्ता साफ हो गया और उसका भविष्य बच गया।
3
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Sept 13, 2025 02:16:19
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रोडवेज बस चालक ने 40 यात्रियों की जान खतरे में डाली,धुत नशे में सड़क पर दौड़ाई बस,बड़ा हादसा टला,नाराज यात्रियों ने हाइवे किया जाम,दो घंटे बाद कानपुर रवाना हो सकी बस हरदोई में एक नशेबाज रोडवेज बस चालक ने बस में सवार 40 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी।बस को तेज गति से चला रहे चालक के नियंत्रण खोने से बस कई बार हादसे का शिकार होने से बची।नशेबाज बस चालक की हरकत से सड़क पर अफरा तफरी मच गई।जिसके बाद यात्रियों ने बस रुकवाई और चालक से बस की चाबी लेकर परिचालक को थमा दी।इस दौरान नशे में धुत चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।देर रात कानपुर जाने के लिए निकले यात्री आक्रोशित हो गए और हाइवे पर जाम लगा दिया।मौके पर पुलिस और एआरएम भी पहुंचे।इस दौरान एआरएम को यात्रियों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।करीब 2 घंटे बाद दूसरे ड्राइवर को बुलाकर बस को कानपुर रवाना किया गया। रोडवेज बस में सफर कर रहे लोगों की जान खतरे में डालने का यह मामला कोतवाली शहर क्षेत्र का है।हरदोई डिपो की बस संख्या UP78 LN7576 शुक्रवार रात्रि 9 बजे कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड से निकली थी।बस को लेकर चालक वीरेश और परिचालक धर्मपाल रवाना हुए।बस में कई महिलाओं समेत करीब 40 से अधिक सवारियां मौजूद थी।यात्रियों के मुताबिक बस चालक वीरेश अत्यधिक शराब के नशे में था,बस स्टैंड से निकलते ही चालक ने तेज गति से सड़क पर बस को दौड़ाया।इस दौरान कई बार बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची।शहर के सिनेमा चौराहे पर एक स्कूटी से बच्चों को लेकर जा रहे शख्स को टक्कर मारने से जब बस बाल बाल बची तो यात्रियों को संदेह हुआ उन्होंने बस रुकवा कर देखा तो ड्राइवर वीरेश अत्यधिक शराब के नशे की हालत में था।यात्रियों ने बस की चाबी लेकर परिचालक धर्मपाल को सौंप दी,इस दौरान मौका पाकर चालक वीरेश मौके से बस छोड़कर भाग निकला। बाइट -- यात्री बाइट -- धर्मपाल बस परिचालक देर रात अपने गंतव्य को निकली महिलाएं और यात्री सड़क पर काफी देर तक भटकते रहे जब बस नहीं रवाना हुई तो आक्रोशित यात्रियों ने हरदोई लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया।सूचना के बाद पुलिस और एआरएम परिवहन निगम भुवनेश कुमार मौके पर पहुंचे।इस दौरान एआरएम को भी आक्रोशित यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।एआरएम ने यात्रियों को नशे में धुत चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद यात्री शांत हुए।एआरएम भुवनेश कुमार ने बताया कि चालक नशे की हालत में था जिससे बस हादसे का शिकार होने से बची दूसरे ड्राइवर को बुलाकर बस को रवाना किया जा रहा है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर इस तरह मौत का सफर होता रहेगा,ऐसे में परिवहन निगम ऐसी घटनाओं से कब सबक लेगा ताकि लोगों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाकर दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके ये जरूर देखने वाली बात होगी। बाइट -- भुवनेश कुमार एआरएम परिवहन निगम हरदोई
2
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Sept 13, 2025 02:15:20
Noida, Uttar Pradesh:ढिकवानी में शोपीस बनी पानी की टंकी, ग्रामीण को नहीं मिल रहा हर घर नल योजना का लाभ, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण बारां जिलें करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी केंद्र सरकार की हर घर नल योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिकवानी मुख्यालय पर करोड़ों की लागत से बनी जलदाय विभाग की पानी टंकी की मोटर खराब पड़ी है। जिससे ग्राम पंचायत में पेयजल सप्लाई ठप है। ग्रामीणों ने राजस्थान जन संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन वहां से भी उचित समाधान नहीं मिला। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से भी पेजयल सप्लाई बहाल करने की मांग की, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। पेयजल सप्लाई को लेकर अब तक पंप संचालक नियुक्ति नहीं की गई है। टंकी के चारों और बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं किया गया है। इस कारण उपकरण खुले में रखे हुए हैं। देखरेख के अभाव में मोटर एवं अन्य उपकरण जल्द खराब हो जाते हैं। इनको समय पर सही नहीं किया जाता है। पिछले कई वर्षों से संचालित इस योजना में करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ ही दिन नलों से पानी आया। वह भी ग्रामीणों ने अपने स्तर से पंप संचालन कर पानी सप्लाई की व्यवस्था की। ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर का संचालन सही तरीके से नहीं किया गया। इस कारण पंप हाउस का स्टार्ट और मोटर दोनों जल गए। दूसरी ओर ठेकेदार ने गांव में इधर-उधर पाइप लाइन बिछाकर इतिश्री कर दी। ग्रामीण आशीष मेहता ने बताया कि जब टंकी का निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब हर घर नलों से पानी की सप्लाई होगी और पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लेकिन ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। टंकी से पानी की सप्लाई कुछ ही दिनों तक हुई। इसके बाद से बंद है। कमलेश बाई ने बताया कि कुछ दिन तो पानी आया, लेकिन अब सालों से यह टंकी सूखी पड़ी है। बाइट-ग्रामीणा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top