Back
फर्रुखाबाद के कम्पिल में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार इनामी घायल अपराधी
ASARUN SINGH
Sept 13, 2025 02:30:51
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद
अरुण सिंह
फर्रुखाबाद के कम्पिल में पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी घायल
अंतर्जनपदीय गैंगस्टर अपराधी तोताराम पुलिस की हिरासत में
फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
एसओजी और कपिल थाना पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार पुलिस कम्पिल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
अपराधी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश पर फर्रुखाबाद समेत आसपास के जनपदों में 25 से अधिक गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी।
मुठभेड़ में घायल अपराधी को पुलिस ने तत्काल राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश का आपराधिक नेटवर्क खंगाला जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
बाइट-- संजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक
पुलिस का कहना है कि नियमित चेकिंग और सख्ती के चलते अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है। फर्रुखाबाद पुलिस ने इस सफलता को कानून-व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि बताया है।
अभियुक्त तोताराम उर्फ तोता उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 305/06 धारा 323/324/504/507 भा0द0वि0
2. मु0अ0सं0 165/12 धारा 307/504/506 भा0द0वि0
3. मु0अ0सं0 28/15 धारा 147/148/149/307/379/411 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट
4. मु0अ0सं0 155/15 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कम्पिल
5. मु0अ0सं0 62/16 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कम्पिल
6. मु0अ0सं0 284/16 धारा 147/148/149/307/332/353/323/504/506 भा0द0वि0 व सीएलए एक्ट
7. मु0अ0सं0 285/16 धारा 147/148/149/307/332/504/506 भा0द0वि0
8. मु0अ0सं0 286/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल
9. मु0अ0सं0 130/17 धारा 307/504/506 भा0द0वि0
10. मु0अ0सं0 133/17 धारा 2/3 गुण्डा अधि0
11. मु0अ0सं0 124/19 धारा 147/435/504/506 भा0द0वि0
12. मु0अ0सं0 82/20 धारा 110जी द.प्र.सं. थाना कम्पिल दि0 04.09.20
13. मु0अ0सं0 65/21 धारा 110जी द.प्र.सं. थाना कम्पिल दि0 08.04.22
14. मु0अ0सं0 186/21 धारा 147/148/149/307/332/353 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट
15. मु0अ0सं0 76/22 धारा 2/3 गुण्डा अधिनियम थाना कम्पिल
16. मु0अ0सं0 234/23 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल
17. निवारक कार्यवाही 03/2024 धारा 110जी सीआरपीसी थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद
18. मु0अ0सं0 20/2024 धारा 147/452/323/504/506 भा0द0वि0
19. मु0अ0सं0 59/2024 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट थाना पटियाली जनपद कासगंज
20. मु0अ0स0 49/25 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट
21. मु0अ0स0 149/25 धारा 109(1)बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
G1GULSHAN 1
FollowSept 13, 2025 06:03:430
Report
DRDivya Rani
FollowSept 13, 2025 06:03:350
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 13, 2025 06:03:26Noida, Uttar Pradesh:DELHI: REKHA GUPTA (DELHI CM) ON INAUGURATION & FLAG OFF OF VARIOUS PROJECTS DJB, TPDDL ELECTRICAL IN SHALIMAR BAGH CONSTITUENCY
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowSept 13, 2025 06:02:590
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 13, 2025 06:02:500
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 13, 2025 06:02:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 13, 2025 06:02:230
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 13, 2025 06:02:170
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 13, 2025 06:02:090
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 13, 2025 06:02:020
Report
SJSubhash Jha
FollowSept 13, 2025 06:01:510
Report
ASAmit Singh
FollowSept 13, 2025 06:01:270
Report
NKNished Kumar
FollowSept 13, 2025 06:01:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 13, 2025 06:01:100
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 13, 2025 06:00:580
Report